उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (UP SI) परीक्षा, राज्य की महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में किया जाता है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए UP SI Syllabus 2025 को अच्छे से समझना और सही तरीके से पढ़ाई करना जरूरी है। यूपी एसआई सिलेबस आपको यह बताता है कि परीक्षा में किन विषयों और टॉपिक्स से प्रश्न आएंगे, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा में कर सकें।
इस लेख के माध्यम से हम आपको UP SI Syllabus 2025 In Hindi और UP SI Exam Pattern के बारे विस्तृत जानकारी दिये हैं, जिसके अनुसार तैयारी करके आप सफलता प्राप्त कर सकते है।
UP Police SI Recruitment 2025 की संक्षिप्त जानकारी
| संस्था का नाम | Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB) |
| भर्ती का नाम | UP Police sub inspector |
| पदों की संख्या | 4543 |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन लिखित, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, PET / PST |
| कुल अंक | 400 |
| श्रेणी | Goverment Exam Syllabus |
| क्वालीफाइंग मार्क्स | प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक |
| नकारात्मक अंकन | नहीं |
UP Police SI Exam Pattern 2025
यूपी एसआई एग्जाम पैटर्न निम्नलिखित है, उम्मीदवार इसके अनुरूप ही यूपी पुलिस एसआई की तैयारी करें।
- ऑनलाइन परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।
- प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के 2.5 अंक निर्धारित होंगे।
- परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
- गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
- सामान्य हिंदी भाग को छोड़कर प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
| सामान्य हिंदी | 40 | 100 | |
| संविधान/ मुलविध/ सामान्य ज्ञान | 40 | 100 | समय 2 घण्टा, साथ ही सभी विषयों में क्वालीफाईंग अंक 35 होंगे |
| रीजनिंग | 40 | 100 | |
| गणित | 40 | 100 | |
| कुल | 160 | 400 |
UP SI Syllabus In Hindi
जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (UP SI) परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें UP SI Syllabus 2025 का सावधानीपूर्वक अध्ययन करना चाहिए। नीचे यूपी एसआई सिलेबस की पूर्ण जानकारी दी गई है , जिसको फॉलो करके आप यूपी दरोगा भर्ती में चयनित हो सकते है.
सामान्य हिंदी
- हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं।
- हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान – वर्णमाला, तत्सम-तद्भव, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक शब्द
- वाक्यों में सही शब्द/वाक्य का प्रयोग।
- अशुद्ध शब्दों/वाक्यों को शुद्ध करना।
- शब्द के प्रकार – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, काल, वाच्य, उपसर्ग, प्रत्यय, समास, विराम चिह्न
- मुहावरे, लोकोक्तियां, रस, छंद, अलंकार।
- प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी रचनाएं।
- हिंदी का प्रचलन व विकास।
मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान
कानूनी जानकारी
- भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)
- महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के सदस्यों की सुरक्षा
- यातायात नियम, पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, मानवाधिकार
- सूचना का अधिकार अधिनियम, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम
- राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, साइबर अपराध, महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय
- भूमि सुधार एवं भूमि अधिकार, दूरसंचार संबंधी कानून
संविधान और प्रशासन
- संविधान का उद्देश्य, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक तत्व
- संसद व विधानसभा व्यवस्था
- केंद्र और राज्य सरकार की संरचना, केंद्र-राज्य संबंध
- कानून बनाने की प्रक्रिया, स्थानीय प्रशासन, भारतीय सेवाएं
सामान्य ज्ञान के अन्य विषय
- सामान्य विज्ञान, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण विज्ञान
- भारत का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम
- भारतीय अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग व व्यापार
भूगोल (भारत और विश्व)
- राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं
- 2030 और 2050 की वैश्विक चुनौतियां
- पुलिस व सामान्य प्रशासनिक जानकारी
- कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान
- सूचना व संचार प्रौद्योगिकी
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा
अंकगणित
- संख्या पद्धति, सरलीकरण, दशमलव व भिन्न
- HCF और LCM, अनुपात व समानुपात, प्रतिशत
- लाभ-हानि, छूट, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज
- साझेदारी, औसत, समय-कार्य, समय-दूरी
- तालिका व ग्राफ की व्याख्या, क्षेत्रमिति, गणना आधारित कार्य
तार्किक योग्यता
- लॉजिकल डायग्राम, प्रतीक-संबंध व्याख्या
- दृष्टि ज्ञान, शब्द गठन परीक्षण
- अक्षर व संख्या श्रंखला, शब्द व अक्षर समानता
- सामान्य ज्ञान पर आधारित तर्क परीक्षण
- दिशा ज्ञान परीक्षण, तर्कपूर्ण तर्क
मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि/तार्किक परीक्षा
- तर्क आधारित परीक्षण
- संबंध एवं समानता, भिन्न को पहचानना
- श्रृंखला पूर्ण करना, कोडिंग-डीकोडिंग
- दिशा ज्ञान, रक्त संबंध, समय क्रम परीक्षण
- वेन आरेख, गणितीय योग्यता, क्रम व्यवस्था
अन्य तार्किक परीक्षण
- समानता, अंतर, रिक्त स्थान भरना
- समस्या समाधान, अवलोकन, संबंध व अवधारणा
- अंकगणितीय एवं मौखिक तर्क
- आकृति वर्गीकरण, संख्या आधारित समस्याएं
- अमूर्त विचार एवं संबंध
यह भी पढ़ें
UP Police SI Syllabus PDF Download
सिलेबस डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – http://uppbpb.gov.in/ या नीचे दिए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
किसी भी गलत उत्तर के लिए अभी तक कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कुल 200 अंक और 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए चयन में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा शामिल होगी.