उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (UP SI) परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे पहले इसके एग्जाम पैटर्न को समझना जरूरी है। एग्जाम पैटर्न आपको यह बताता है कि पेपर में कितने प्रश्न होंगे, कितने अंक मिलेंगे, समय सीमा क्या होगी और मार्किंग का तरीका कैसा रहेगा। जब आपको यह सारी जानकारी पहले से होती है, तो आप अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से हम आपको UP Police SI Exam Pattern 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जो आपको चयनित होने में काफ़ी ज़्यादा मदद करेगा।
उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश बोर्ड भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (SI) |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| पदों की संख्या | 4543 पद |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://uppbpb.gov.in/ |
UP Police SI Exam Pattern अपडेट
उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इस परीक्षा में केवल वे ही अभ्यर्थी अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे, जो निर्धारित कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करेंगे। कट-ऑफ से अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती की आगामी प्रक्रिया में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। अतः यदि आप इस पद पर चयनित होना चाहते हैं, तो लिखित परीक्षा की तैयारी यूपी पुलिस एसआई सिलेबस के अनुसार योजनाबद्ध और उत्कृष्ट तरीके से करें।
UP Police SI Exam Pattern 2025
यूपी पुलिस SI परीक्षा में चयनित होने के लिए अपनी तैयारी यूपी दारोगा परीक्षा पैटर्न के अनुसार करें, परीक्षा पैटर्न से आप लिखित परीक्षा में पूछे जाने प्रश्नों की संख्या और विषयो की जानकारी ले सकते हैं.
चरण: यूपी पुलिस SI परीक्षा दो चरणों में आयोजित होती है –
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षा (शारीरिक मानक परीक्षा और दौड़ परीक्षण)
लिखित परीक्षा
- प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव टाइप) प्रश्न पूछे जाते हैं।
- कुल 160 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक दिए जाएंगे।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
- कुल अंक: 400 अंक।
- गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
- सामान्य हिंदी भाग को छोड़कर प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक विवरण | समय |
| General Hindi (सामान्य हिंदी) | 40 | 100 | Composite Time of 120 Minutes |
| Basic Law/ Constitution/ General Knowledge (मूल कानून / संविधान / सामान्य ज्ञान) | 40 | 100 | |
| Numerical & Mental Ability Test (संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण) | 40 | 100 | |
| Mental Aptitude Test/Intelligence Quotient Test (मानसिक योग्यता परीक्षण/ बुद्धिलब्धि टेस्ट) | 40 | 100 | |
| कुल | 160 | 400 |
शारीरिक परीक्षा
- इसमें लंबाई मापन और दौड़ परीक्षण शामिल होते हैं।
- दौड़ को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य है।
शारीरिक मानक परीक्षण (पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
ऊँचाई
- सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति: न्यूनतम ऊँचाई 168 सेमी
- अनुसूचित जनजाति: न्यूनतम ऊँचाई 160 सेमी
सीना
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति:
- बिना फुलाए: 79 सेमी
- फुलाने पर: 84 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फुलाव आवश्यक)
अनुसूचित जनजाति
- बिना फुलाए: 77 सेमी
- फुलाने पर: 82 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फुलाव आवश्यक)
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक:
ऊँचाई
- सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग / अनुसूचित जाति: 152 सेंटीमीटर
- अनुसूचित जनजाति: 147 सेंटीमीटर
- महिलाओं उम्मीदवारों का वजन– न्यूनतम 40 किलोग्राम
UP Police SI Physical Efficiency Test (PET) – रनिंग विवरण
- पुरुष उम्मीदवार को 4.8 कि.मी. की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होती है।
- महिला उम्मीदवार को 2.4 कि.मी. दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होती है।
- यह Physical Efficiency Test (PET) क्वालीफाइंग प्रकार का होता है—जिसका मतलब है कि पास होना ज़रूरी है, और इस टेस्ट के अंक मेरिट में जोड़े नहीं जाते हैं।
UP Police SI Exam Pattern FAQ
यूपी पुलिस SI लिखित परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो विभिन्न विषयों से होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होता है, यानी पूरी परीक्षा 400 अंकों की होती है।
यूपी पुलिस SI ऑनलाइन लिखित परीक्षा की समय सीमा 120 मिनट (2 घंटे) होती है।
लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग लेना होता है, जिसमें लंबाई, वजन, दौड़ इत्यादि की जांच होती है।
Kya Kya ayega
Hii
Talib Bakhsh
Hi
Hi Hello kitty
Ha