Advertisements

UP Police SI Selection Process 2025

उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (UP SI) की चयन प्रक्रिया एक सुव्यवस्थित और चरणबद्ध प्रणाली है, जिसका उद्देश्य पुलिस विभाग के लिए सबसे योग्य, शारीरिक रूप से सक्षम और मानसिक रूप से दृढ़ उम्मीदवारों का चयन करना है। इस प्रक्रिया में न केवल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक ज्ञान और तार्किक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है, बल्कि उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक अभिरुचि और निर्णय लेने की क्षमता का भी परीक्षण होता है। हर चरण को पार करना आवश्यक है, क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि चयनित उम्मीदवार पुलिस सेवा की चुनौतियों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निभाने में सक्षम हो और निभाये।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस दारोगा की भर्ती आयोजित की गई है, जो भी उम्मीदवार यूपी एसआई पद पर चयनित होना चाहते हैं तो वो अपने लिखित परीक्षा की तैयारी UP SI Syllabus और UP SI Exam Pattern के अनुसार करें, इस लेख में हम UP Police SI Selection Process संबंधित पूरी जानकारी देंगे।

Advertisements

UP Sub Inspector Recruitment 2025 संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामउत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती (Upcoming)
भर्ती बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश बोर्ड भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नामसब इंस्पेक्टर (SI)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या4543 पद
आधिकारिक वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in/

यूपी दारोगा आयु सीमा 2025

न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु28 वर्ष

नोट – इस साल 2025 वाली भर्ती में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जाति के आवेदकों द्वारा 3 साल की अतिरिक्त छूट दी गई, इसके अलावा ओबीसी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट और एससी/एसटी उम्मीदवारों को भी 5 साल की छूट भी नियमानुसार मिलेगी।

UP Sub Inspector Recruitment Eligibility (योग्यता)

उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी वर्ग से ग्रेजुएशन (BA/BCOM/BSC/BBA) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा तय शारीरिक दक्षता तथा शारीरिक योग्यता होनी चाहिए।

UP Police SI selection process

यूपी पुलिस दरोगा में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होता है–

  1. लिखित परीक्षा
  2. फिजिकल परीक्षा (पीईटी/पीएसटी)
  3. मेडिकल परीक्षा
  4. फाइनल मेरिट लिस्ट

यूपी पुलिस एसआई (Sub Inspector) की विस्तृत चयन प्रक्रिया निम्नानुसार है।

  1. पात्रता मानदंड: सबसे पहले, आपको निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। ये मानदंड आमतौर पर नागरिकता, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, शारीरिक मानकों, इत्यादि होते है।
  2. लिखित परीक्षा: पात्रता मापदंड पूरा करने के बाद उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई भर्ती का ऑनलाइन आवेदन करते हैं जिसके बाद उनको लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, यह एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होती है और इस लिखित परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे- सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक योग्यता, मानसिक अभियोग, भारतीय संविधान, मूल विधि और कानून से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  3. शारीरिक मानक परीक्षण (शारीरिक क्षमता परीक्षा): यूपी पुलिस दरोगा लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। इसमें शारीरिक क्षमता से संबंधित कई विभिन्न गतिविधियों, जैसे- दौड़, लंबाई , चेस्ट मापन, एवं कुछ फिजिकल परीक्षण किया जाता है।
  4. दस्तावेज़ी सत्यापन: यदि आप शारीरिक मानक परीक्षा में सफल होते हैं, तो आपको दस्तावेज़ों सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें आपको अपनी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (ओरिजन और फोटो कॉपी), जन्म-तिथि प्रमाण-पत्र, निवास, पहचान पत्र, एडमिट कार्ड, एफिडेविट इत्यादि दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
  5. चयन सूची (फाइनल मेरिट लिस्ट): अंतिम रूप से, सभी चरणों के पश्चात, सफल उम्मीदवारों की चयन सूची तैयार की जाती है। जिसमें सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का नाम होता है फाइनल मेरिट लिस्ट में जिम्मेदारों का नाम होता है उनका फाइनल सिलेक्शन यूपी पुलिस दरोगा पद पर होता है।

UP Sub Inspector Physical Eligibility (शारीरिक योग्यता)

वर्ग के अनुसार शारीरिक योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-

लिंगवर्गलम्बाईछाती (चेस्ट)दौड़
पुरुषजनरल/ओबीसी/एससी168 सेमी79-84 सेमी28 मिनट में 4.8 किलोमीटर
पुरुषएसटी160 सेमी77-82 सेमी28 मिनट में 4.8 किलोमीटर
महिलाजनरल/ओबीसी/एससी152 सेमीNA16 मिनट में 2.4 किलोमीटर
महिलाएसटी147 सेमीNA16 मिनट में 2.4 किलोमीटर

महत्वपूर्ण लिंक्स

यूपी दारोगा ऑनलाइन आवेदन फॉर्मआधिकारिक वेबसाइट
भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंटेलीग्राम से जुड़ें

UP Police SI Selection Process 2025 – FAQ

यूपी पुलिस SI चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?

यूपी पुलिस SI चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से 3 चरण होते हैं –
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
इनके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण भी किया जाता है।

यूपी पुलिस SI की लिखित परीक्षा में कितने अंक होते हैं?

लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है, जिसमें 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक दिए जाते हैं और कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

यूपी पुलिस SI चयन में शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में क्या मापा जाता है?

PST में उम्मीदवार की ऊँचाई, सीना माप (पुरुषों के लिए) और वजन (महिलाओं के लिए) की जांच की जाती है, जो श्रेणी और लिंग के अनुसार अलग-अलग होती है।

यूपी पुलिस SI की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में क्या होता है?

PET में दौड़ परीक्षण कराया जाता है।
पुरुष उम्मीदवार को 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होती है।
महिला उम्मीदवार को 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होती है।

Advertisements