उत्तर प्रदेश पुलिस सहायक उप निरीक्षक (ASI) भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो पुलिस विभाग में एक जिम्मेदार और प्रबंधकीय भूमिका निभाना चाहते हैं। इस पद के लिए आयोजित परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान या विषयगत जानकारी ही नहीं, बल्कि विश्लेषणात्मक सोच, निर्णय क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और तकनीकी ज्ञान का भी आकलन किया जाता है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नती बोर्ड (UPPRPB) द्वारा उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस सब – इंस्पेक्टर (एसआई गोपनीय), एएसआई क्लर्क एवं लेखा अधिकारी के कुल 537 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी गयी हैं, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गयी हैं,
ऐसे में UP Police ASI Syllabus अभ्यर्थियों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप की तरह है, जो यह बताता है कि तैयारी किस दिशा में और किन विषयों पर केंद्रित करनी है। UP Police ASI Syllabus और ASI Exam Pattern को अच्छी तरह समझना न केवल परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ाता है, बल्कि उम्मीदवार को इस पद की वास्तविक कार्यप्रणाली के लिए भी तैयार करता है।
UP Police ASI भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) |
| पद का नाम | सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) और अकाउंटेंट क्लर्क के साथ अन्य और भी पद है। |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
| श्रेणी | Government Exam Syllabus |
| भर्ती होने की प्रक्रिया | ऑनलाइन लिखित परीक्षा दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://uppbpb.gov.in |
UP Police ASI Selection Process
यदि आप UP Police ASI पद पर भर्ती होना चाहते है, तो आपको तीन चरणों से होकर गुजरना होगा, जो निम्नलिखित हैं।
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और स्टेनोग्राफी टेस्ट ( यदि आपके पद में इसकी मांग हो तो)
UP Police ASI Exam Pattern
UP Police ASI Exam Pattern अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट रूप से बताता है कि प्रश्नपत्र में किन-किन विषयों से प्रश्न आएंगे, प्रत्येक विषय का अंक वितरण कैसा होगा, समय सीमा कितनी होगी और प्रश्नों का स्वरूप क्या होगा। पैटर्न को समझना तैयारी की रणनीति बनाने का पहला और सबसे अहम कदम है, जिससे उम्मीदवार अपने समय का सही उपयोग कर सकें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएं।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective Type) होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से केवल एक सही उत्तर का चयन करना होगा।
- परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।
- प्रत्येक विषय के प्रश्न 100 अंकों के होंगे।
- परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होगी।
- किसी भी गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं किया जाएगा।
- कॉपी की जांच के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक और सभी विषयों को मिलाकर कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| हिंदी | 50 | 100 |
| कानून / संविधान/ सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स | 50 | 100 |
| संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण | 50 | 100 |
| मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट / इंटेलिजेंस टेस्ट / रीजनिंग टेस्ट | 50 | 100 |
| कुल | 200 | 400 |
UP Police ASI Syllabus 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस एएसआई (Assistant Sub-Inspector) भर्ती परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही दिशा में तैयारी करना बेहद ज़रूरी है, और इसके लिए UP Police ASI Syllabus 2026 की पूरी जानकारी होना पहला कदम है। यह सिलेबस न केवल आपको यह बताता है कि किन-किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि किस विषय पर कितना समय और ध्यान देना चाहिए।
यूपी पुलिस एएसआई सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़कर आप अपनी पढ़ाई की एक मजबूत योजना बना सकते हैं, जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएं और चयन की ओर एक कदम बढ़ा सकें।
हिंदी
- लिंग।
- वचन।
- कारक।
- सर्वनाम।
- क्रिया विशेषण।
- काल, वाच्य, अव्यय।
- हिन्दी और अन्य भारतीय भाषायें।
- हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान।
- हिन्दी वर्णमाला सम्बन्धित प्रश्न।
- अनेकार्थीक शब्द।
- वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द।
- सामान्य रुप के भिन्नार्थक शब्द।
- अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना।
- तत्सम-तद्भव।
- पर्यायवाची।
- विलोम शब्द।
- सन्धि, समास, विरामचिन्ह।
- हिन्दी भाषा और पुरस्कार।
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
- रस, छन्द, अलंकार।
- अपठित बोध।
- प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें।
- विविध, इत्यादि।
सामान्य ज्ञान
- सामान्य विज्ञान।
- भारत का इतिहास।
- भारत के स्वतंत्रता संग्राम।
- भारतीय संविधान।
- भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति।
- भारतीय कृषि।
- वाणिज्य एवं व्यापार।
- जनसंख्या।
- पर्यावरण एवं नगरीकरण।
- भारत का भूगोल।
- विश्व भूगोल।
- उत्तर प्रदेश की शिक्षा व संस्कृति।
- उत्तर प्रदेश की सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी।
- उत्तर प्रदेश में राजस्व।
- पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था।
- मानवाधिकार।
- आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद।
- भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध, इत्यादि।
करेंट अफेयर्स
- राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक विषय।
- राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन।
- विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव।
- साइबर क्राइम।
- रेल बजट का सामान्य ज्ञान।
- सिन्धु जल समझौता।
- ओलम्पिक।
- वस्तु एवं सेवाकर।
- पुरस्कार और सम्मान।
- देश/राजधानी/मुद्राएं।
- महत्वपूर्ण दिवस।
- अनुसंधान एवं खोज।
- पुस्तक और उनके लेखक।
- सूचना एवं संचार प्रोद्योगिकी का ज्ञान।
- सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन।
- इण्टरनेट बैंकिंग।
- डिजिटल भुगतान, इत्यादि।
गणित
- संख्या प्रणाली।
- सरलीकरण।
- अनुपात और अनुपात।
- प्रतिशत।
- लाभ और हानि।
- बट्टा।
- अंकगणितीय संगणनाएँ।
- विश्लेषणात्मक कार्य।
- साधारण ब्याज।
- चक्रवृद्धि ब्याज।
- साझेदारी।
- औसत।
- समय और काम।
- दशमलव और भिन्न।
- उच्चतम कॉमन फैक्टर और सबसे कम इकाई।
- समय और दूरी।
- टेबल्स और ग्राफ़ का उपयोग।
- विविध इत्यादि।
मूलविधि
- यातायात नियम।
- पर्यावरण संरक्षण।
- वन्य जीव संरक्षण।
- मानवाधिकार संरक्षण।
- भारतीय दण्ड विधान एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता।
- आईटी अधिनियम।
- साइबर अपराध।
- जनहित याचिका।
- भूमि सुधार।
- भूमि अधिग्रहण।
- महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति के सदस्यों आदि को संरक्षण देने सम्बन्धी विधिक प्राविधान।
- सूचना के अधिकार अधिनियम।
- आयकर अधिनियम।
- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम।
- राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम।
- भू-राजस्व संबंधी कानूनों का सामान्य ज्ञान, इत्यादि।
संविधान
- संविधान का उद्देश्य।
- कानून बनाने का अधिकार।
- स्थानीय शासन।
- केन्द्र और राज्यों के बीच सम्बन्ध।
- निर्वाचन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
- मौलिक अधिकार।
- राज्य के नीति निदेशक तत्व और मूल कर्तव्य।
- संसदीय व्यवस्था।
- केन्द्रीय एवं प्रदेशीय सरकारों का गठन एवं उनके अधिकार।
- संवैधानिक अनुसूचियां।
- अखिल भारतीय सेवायें एवं उनकी चयन
- पद्धति इत्यादि अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट / इंटेलिजेंस टेस्ट / रीजनिंग टेस्ट
- कानून एवं व्यवस्था।
- सांप्रदायिक सौहार्द्र।
- अपराध नियंत्रण।
- अल्पसंख्यकों और वंचितों के प्रति संवेदनशीलता।
- लिंग संवेदनशीलता।
- निम्नलिखित के प्रति दृष्टिकोण।
- सार्वजनिक हित।
- समकालीन पुलिस के मुद्दे और कानून व्यवस्था।
- प्रोफेशन में रुचि।
- कानून के नियम।
- अनुकूलन क्षमता।
- व्यावसायिक जानकारी (बुनियादी स्तर)।
- पुलिस व्यवस्था।
- मानसिक क्रूरता, इत्यादि।
रीजनिंग
- दिशा परीक्षण।
- रक्त सम्बंध।
- संबंध और सादृश्य परीक्षण।
- प्रसार को खोलना।
- क्रम व्यवस्था।
- वर्णमाला पर आधारित समस्या।
- टाइम सीक्वेंस टेस्ट।
- श्रृंखला परीक्षण टेस्ट।
- कोडिंग और डिकोडिंग टेस्ट।
- वेन आरेख और चार्ट परीक्षण।
- गणितीय क्षमता, इत्यादि।
UP Police ASI Syllabus PDF Download
UP Police ASI Syllabus PDF Download करने के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – http://uppbpb.gov.in/ के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
| UP SI Syllabus In Hindi | CG Police SI Syllabus In Hindi |
| Uttarakhand SI Syllabus In Hindi | Rajasthan Police SI Syllabus In Hindi |
| Bihar Police SI Syllabus |
UP ASI Syllabus 2026 – FAQ
यूपी पुलिस एएसआई परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, और पूरी परीक्षा 400 अंकों की होती है।
इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) का समय दिया जाता है।
नहीं, यूपी पुलिस एएसआई परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है।
परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।