बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। यह परीक्षा पुलिस सेवा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है। सफलता पाने के लिए सही तैयारी और सिलेबस की गहरी समझ जरूरी है। Bihar Police SI Syllabus 2025 को जानकर आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार एसआई सिलेबस अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट करता है कि किन-किन विषयों पर ध्यान केंद्रित करना है और किन टॉपिक्स पर अधिक समय देना चाहिए। सही तरीके से सिलेबस का अध्ययन करने से तैयारी व्यवस्थित और बेहतर रहती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको Bihar Police SI Syllabus और Bihar Police Exam Pattern की विस्तृत जानकारी देगें, जिसके माध्यम से तैयारी करके आप सफलता प्राप्त कर सकते है।
Bihar Police SI भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| संस्था का नाम | बिहार पुलिस |
| पद का नाम | Sub Inspector & Sergeant |
| चयन प्रक्रिया | Prelims Exam Mains Exam Physical Standard Endurance Test |
| लेख कैटेगरी | सिलेबस |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://bpssc.bih.nic.in/ |
| जॉब लोकेशन | बिहार |
Bihar Police SI Selection Process 2025
बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी-
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
Bihar Police SI Exam Pattern 2025
बिहार पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की पूरी झलक देता है। इससे अभ्यर्थी यह समझ पाते हैं कि परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे, कितने अंक दिए जाएंगे और समय सीमा कितनी होगी। सही पैटर्न जान लेने से तैयारी आसान हो जाती है क्योंकि उम्मीदवार को यह स्पष्ट हो जाता है कि किस हिस्से पर ज्यादा ध्यान देना है। इसलिए, परीक्षा पैटर्न को समझना हर उस छात्र के लिए ज़रूरी है जो बिहार पुलिस एसआई बनने का सपना देखता है।
Bihar Police SI Exam Pattern निम्नलिखित है :
- परीक्षा लिखित वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकार की होगी।
- परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी यानी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा।
Bihar SI Pre Exam Pattern 2025
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी।
- प्रश्न पत्र में प्रश्न मुख्यतः सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और समसामयिक घटनाओं (Current Affairs) से पूछे जाएंगे।
- प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों की संख्या, कुल रिक्तियों की संख्या से 20 गुना अधिक मेन परीक्षा के लिए चयनित की जाएगी।
- हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाएंगे।
- क्वालिफाई करने हेतु न्यूनतम अंक:
- सामान्य वर्ग – 30%
- पिछड़ा वर्ग – 30%
- अति पिछड़ा वर्ग – 30%
- एससी/एसटी/महिला – 30%
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| सामान्य अध्ययन (General Studies) | 100 | 200 | 2 घंटे |
| कुल | 100 | 200 | 120 मिनट |
Bihar Police SI Mains Exam Pattern
- परीक्षा लिखित और वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी।
- मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Exam) में दो पेपर शामिल होंगे।
- प्रत्येक पेपर की समय अवधि 2 घंटे होगी।
- पेपर – I (सामान्य हिंदी): इसमें 100 प्रश्न होंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे।
- पेपर – I में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
- पेपर – I के अंक मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
- पेपर – II (सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता): इसमें 100 प्रश्न होंगे, जो कुल 200 अंकों के होंगे।
| पेपर | विषय | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| पेपर 1 | सामान्य हिंदी (General Hindi) | 200 | 2 घंटे |
| पेपर 2 | सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, भारत एवं बिहार का इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र | 200 | 2 घंटे |
Bihar SI Syllabus 2025 In Hindi
बिहार पुलिस एसआई सिलेबस केवल एक पाठ्यक्रम नहीं बल्कि सफलता की दिशा दिखाने वाला रोडमैप है। यह अभ्यर्थियों को बताता है कि परीक्षा में किन विषयों और टॉपिक्स पर सबसे ज्यादा ध्यान देना ज़रूरी है। अक्सर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय उम्मीदवार सही दिशा में मेहनत नहीं कर पाते, लेकिन यदि आप इस सिलेबस को ध्यानपूर्वक समझकर पढ़ाई करते हैं तो आपकी तैयारी न केवल आसान होगी बल्कि अधिक प्रभावी भी बनेगी, जिससे आप आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते है।
Bihar SI Pre Syllabus
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रही ताज़ा घटनाएँ
- खेल जगत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
- देश से संबंधित प्रमुख तथ्य और जानकारियाँ
- प्रसिद्ध व्यक्तियों और उनके सामान्य उपनाम
- संक्षिप्त रूप (Abbreviation) और उनके पूरे नाम
- महत्वपूर्ण खोजें और आविष्कार
- स्वास्थ्य, रोग और पोषण संबंधी प्रश्न
- पुरस्कार, लेखक और उनकी रचनाएँ
- भारतीय संस्कृति, परंपराएँ और धर्म
- कला, स्थापत्य और धरोहर से जुड़े तथ्य
- विभिन्न देशों की मुद्राएँ
- भारत के राजनयिक संबंध, रक्षा प्रणाली और पड़ोसी देशों से जुड़े विषय, इत्यादि।
Bihar Police SI Mains Syllabus
| विषय | टॉपिक्स |
| सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाएँ | करेंट अफेयर्स : चैम्पियनशिप / विजेता, भारत के बारे में, युद्ध अभ्यास और पड़ोसी देशों के राष्ट्रीय तथ्य (स्मारक, प्रख्यात व्यक्तित्व, सामान्य नाम, खोज, रोग और पोषण, पुरस्कार और लेखक, आदि) संस्कृति और धार्मिक स्थल और कला आदि। |
| सामान्य हिंदी | पर्यायवाची और विलोम शब्द, खाली स्थान भरना, वाक्य सुधार, वाक्य त्रुटि पढ़ने की क्षमता का परीक्षण, समास, अलंकार, हिंदी ब्याकरण से सम्बंधित सभी विषय। |
| सामान्य अध्ययन | भूगोल, भारतीय इतिहास, भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था, वर्तमान घटनाएं (जैसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजन, बैंकिंग, खेल, आदि) |
| सामान्य विज्ञान | भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान। |
| नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारत का भूगोल | भूगोल, पर्यावरण, भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधन, भारतीय इतिहास, संस्कृति, आर्थिक पहलू, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय संविधान और राजनीति, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और 5 वर्षीय योजना। |
| गणित | औसत, सरलीकरण, प्रतिशत, समय और कार्य, लाभ और हानि, सरल और चक्रवृद्धि ब्याज, क्षेत्र, समय और गति, निवेश, एचसीएफ और एलसीएम, आयु, बार ग्राफ, पिक्टोरियल ग्राफ और पाई चार्ट, डेटा इंटरएक्शन आदि। |
| मानसिक क्षमता परीक्षण | Analogies Problem-Solving, Similarities & Differences, Discriminating, Observation, Decision Making, Relationship Concepts, Visual memory, Space Visualization, Analysis, Judgment Verbal And Figure, Classification, Arithmetical Number, Series, Non-Verbal Series आदि |
Bihar Police SI Syllabus PDF Download 2025
Bihar Police Sub Inspector (SI) भर्ती 2025 का आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार Bihar Police SI Syllabus PDF Download कर सकते हैं। PDF में प्रीलिम्स, मेंस, और PET/PST की पूरी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें
| UP SI Syllabus In Hindi – देखें यूपी दारोगा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न | CG Police SI Syllabus In Hindi |
| Uttarakhand SI Syllabus In Hindi | UP Police ASI Syllabus In Hindi |
| Rajasthan Police SI Syllabus In Hindi |
Bihar Police SI PET
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों में से लगभग रिक्तियों की संख्या से 6 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, ताकत, सहनशीलता और फुर्ती को परखना होता है। एसआई पद के लिए यह चरण बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उम्मीदवार को निर्धारित मानकों को पूरा करना अनिवार्य होता है। नीचे दी गई तालिका में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक शारीरिक परीक्षण की जानकारी दी है जिसको आप देख सकते है।
शारीरिक मापदंड (PST – Physical Standard Test)
| वर्ग | ऊँचाई (Height) | छाती (Chest) – केवल पुरुष |
|---|---|---|
| सामान्य / पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग पुरुष | 165 सेमी | 81-86 सेमी |
| एससी / एसटी पुरुष | 160 सेमी | 79-84 सेमी |
| महिला (सभी वर्ग) | 155 सेमी | लागू नहीं |
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)
| क्रिया | पुरुष (Male) | महिला (Female) |
|---|---|---|
| दौड़ (Run) | 1 मील (1.6 KM) – 6 मिनट में | 1 किमी – 6 मिनट में |
| ऊँची कूद (High Jump) | 4 फीट | 3 फीट |
| लंबी कूद (Long Jump) | 12 फीट | 9 फीट |
| गोला फेंक (Shot Put) | 16 पाउंड – 16 फीट | 12 पाउंड – 10 फीट |
नोट: PET केवल क्वालिफाईंग प्रकृति का होगा, इसमें कोई अंक नहीं जुड़ेंगे लेकिन पास होना अनिवार्य है।
Bihar Police SI 2025 Preparation Tips
- प्रीलिम्स और मेंस के सिलेबस को अच्छी तरह समझें।
- सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स और विज्ञान को प्राथमिकता दें।
- डेली स्टडी प्लान बनाएं – सुबह करंट अफेयर्स, दोपहर सामान्य विज्ञान और भूगोल, शाम इतिहास और राजनीति।
- रोज अखबार पढ़ें और मासिक पत्रिकाओं से अपडेट रहें।
- राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और बिहार से जुड़ी खबरों के नोट्स बनाएं।
- हर सप्ताह 1-2 मॉक टेस्ट दें।
- पुराने प्रश्न पत्र हल करें ताकि पैटर्न और समय प्रबंधन में सुधार हो।
Bihar Police SI Syllabus – FAQ
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है – (1) प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims), (2) मुख्य लिखित परीक्षा (Mains) और (3) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)। अंत में दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।
प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है, यानी पूरी परीक्षा 200 अंकों की होती है।
उम्मीदवार को प्रीलिम्स परीक्षा में कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी अयोग्य माने जाएंगे।
मेन्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं –
पेपर-I (सामान्य हिंदी – 100 प्रश्न, 200 अंक)
पेपर-II (सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता – 100 प्रश्न, 200 अंक)
PET परीक्षा में दौड़, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प और गोला फेंक शामिल होते हैं। इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं, जिसकी पूर्ण जानकारी आप उपर लेख में दिए जानकारी के अनुसार पता कर सकते है।