Advertisements

CG Police SI Syllabus 2025 In Hindi

छत्तीसगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षा के सिलेबस को समझना सबसे पहला कदम होता है। CG Police SI Syllabus केवल विषयों की सूची नहीं है, बल्कि एक दिशा-निर्देश है जो बताता है कि परीक्षा में किस किस्म के प्रश्न पूछे जायेंगे, CG Police SI EXam में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा दक्षता, गणित, विज्ञान/तकनीकी विषय (कुछ पदों पर लागू), और कम्प्यूटर विषय से प्रश्न पूछे जाते है।

आज मैं इस लेख के माध्यम से CG Police SI Syllabus 2025 तथा CG Police SI Exam Pattern की विस्तृत जानकारी दूँगा।

Advertisements

छत्तीसगढ़ पुलिस दारोगा भर्ती – संक्षिप्त विवरण

  1. बोर्ड का नाम : छत्तीसगढ़ पुलिस रिक्रूटमेंट
  2. पद का नाम : छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर तथा अन्य पद
  3. श्रेणी : Goverment Exam Syllabus
  4. आधिकारिक वेबसाइट : https://cgpolice.gov.in

CG Police SI Selection Process

इस परीक्षा में सफल होने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा –

  1. PST (शरीरिक मानक परीक्षा)
  2. प्रारम्भिक परीक्षा
  3. मुख्य परीक्षा
  4. साक्षात्कार
  5. PET (शरीरिक योग्यता परीक्षा)

यदि आप सारे प्रकरणों में उत्तीर्ण होते हैं तब जाकर आपका चयन आखिरी मेधा सूची के अनुसार होगा।

CG Police SI Exam Pattern 2025

छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –

  1. परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  2. कुल अंक 300 निर्धारित होंगे।
  3. परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी।
  4. प्रश्न मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान से पूछे जाएंगे।
क्रमांकविषय का नामकुल अंकसमयावधि
1सामान्य विज्ञान3002 घंटे।

CG SI Mains Exam Pattern

  1. इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।
  2. हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता : यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें हिंदी के लिए 125 अंक तथा अंग्रेजी के लिए 75 अंक निर्धारित हैं। समय सीमा – 2 घंटे।
  3. सामान्य ज्ञान तथा सामान्य अध्ययन : यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। समय सीमा – 3 घंटे।
  4. एप्टीट्यूड टेस्ट (संख्यात्मक योग्यता) : यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। समय सीमा – 2 घंटे।
  5. विज्ञान (गणित, भौतिकी, रसायन) : यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। समय सीमा – 2 घंटे।
  6. कम्प्यूटर : यह परीक्षा 200 अंकों की होगी। समय सीमा – 2 घंटे।
क्रम संख्याविषय का नाम कुल अंक समयावधि
1.हिंदी और अंग्रेजी2002 घंटे।
2.एप्टीट्यूड टेस्ट या संख्यात्मक योग्यता2002 घंटे।
3.सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन2003 घंटे।
4.विज्ञान (जीव विज्ञान, गणित और रसायन विज्ञान)2002 घण्टे।
5.कम्प्यूटर 2002 घंटे।

मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों के 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

CG Police SI Syllabus 2025

अभ्यर्थी यदि CG Police SI Syllabus को विस्तार से और सही दिशा में समझकर पढ़ाई करें, तो परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रत्येक सेक्शन की तैयारी व्यवस्थित रूप से कर सकते हैं और कट-ऑफ अंक पार कर, अंतिम चयन में शामिल हो सकते है।

सामान्य ज्ञान /सामान्य अध्ययन

  1. छत्तीसगढ़ का भूगोल।
  2. सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण
  3. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएँ।
  4. आधुनिक भारत का सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक इतिहास।
  5. आपदा प्रबंधन, रोकथाम, और शमन रणनीतियाँ।
  6. भारत में आर्थिक विकास।
  7. भारतीय राजनीति शासन: संवैधानिक मुद्दे, सार्वजनिक नीति।
  8. भारत और विश्व भूगोल।
  9. छत्तीसगढ़ का इतिहास और संस्कृति
  10. सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संस्थान
  11. खेल
  12. भारतीय राजनीति और भारतीय अर्थव्यवस्था।
  13. सामान्य विज्ञान।
  14. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।

हिंदी – 125 अंक

  1. संधि
  2. विलोम शब्द।
  3. पर्यायवाची।
  4. वाक्यांश के लिए एक शब्द।
  5. मुहावरे।
  6. लेखक रचनाएँ।
  7. सामान्य अशुद्धियां।
  8. लिंग।
  9. वचन।
  10. संज्ञा से लेकर अव्यय तक।
  11. निपात इत्यादि।

अंग्रेजी – 75 अंक

  1. Fill in the Blanks
  2. Spot the Error
  3. Synonyms/Homonyms
  4. Spellings/Detecting Mis-spelt words
  5. Active/Passive Voice
  6. Parajumbles
  7. Cloze Passage & Reading Comprehension
  8. Idioms & Phrases etc

एप्टीट्यूड टेस्ट या संख्यात्मक योग्यता

  1. करणी एवं घातांक
  2. मिश्रण
  3. काम समय
  4. नाव धारा
  5. पाइप टंकी
  6. क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति
  7. समानुपात
  8. अनुपात
  9. लाभ-हानि
  10. बट्टा
  11. वृत्त
  12. गणित में संख्या पद्धति
  13. लघुत्तम समापवर्तक
  14. महत्तम समापवर्तक
  15. समय-दूरी
  16. रेलगाड़ी, इत्यादि।

सामान्य विज्ञान

  1. भौतिक विज्ञान
  2. रसायन विज्ञान
  3. जीव विज्ञान

इन विषयों से कंपटेटिव एग्जाम के तौर पूछे गए प्रश्नों को ही लिया जाएगा।

कम्प्यूटर

  1. कम्प्यूटर का इतिहास
  2. इंटरनेट का उपयोग
  3. ऑपरेटिंग सिस्टम।
  4. एमएस पावर-प्वाइंट – प्रस्तुति
  5. एमएस एक्सेल – स्प्रेड शीट्स।
  6. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर।
  7. वर्ड प्रोसेसिंग – एमएस वर्ड से जुड़े प्रश्न इत्यादि।

यह भी पढ़ें

UP SI Syllabus In HindiUttarakhand SI Syllabus In Hindi
UP Police ASI Syllabus In HindiRajasthan Police SI Syllabus In Hindi
Bihar Police SI Syllabus

PET (शरीरिक योग्यता परीक्षा)

यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी, यह परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, आइए सारणी के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं –

क्रमांकनामकुल अंक
1लंबी कूद60 अंक
2 ऊंची कूद60 अंक
3गोला फेंक60 अंक
4100 मीटर दौड़60 अंक
51500 मीटर दौड़60 अंक

साक्षात्कार – 100 अंक

केवल वही अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे जो शारीरिक दक्षता परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी इस परीक्षा में 30% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे अनुत्तीर्ण माना जाएगा। साक्षात्कार के लिए कुल 100 अंकों का प्रावधान निर्धारित है।

Chhattisgarh Police SI PST (शरीरिक मानक परीक्षा)

इस चरण में पुरूष और महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षा लिया जाएगा, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी०, महिला अभ्यर्थियों के लंबाई के लिए 153 सेमी० का प्रावधान किया गया है, तथा वहीं चेस्ट (सीना) की बात करें तो पुरूष अभ्यर्थियों के लिए 81 सेमी० साधारण तौर पर, तथा 5 सेमी० फुलाव के साथ अन्य जानकारी नीचे टेबल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

आयोजनअंक
लंबी छलांग60
उछाल60
गोला फेंक60
100 मीटर दौड़60
1500 मीटर दौड़60
कुल300

Chhattisgarh Police SI Syllabus PDF Download

यदि आप CG Police SI Syllabus PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप इसे आधिकारिक वेबसाइट से या हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए सीधे लिंक के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

CG SI Syllabus FAQ

CG Police SI Syllabus में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?

इस परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, कंप्यूटर ज्ञान और छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य ज्ञान विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

CG Police SI Written Exam कितने अंकों की होती है?

लिखित परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है, जिसमें अलग-अलग विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्या CG Police SI Syllabus सभी चरणों में समान होता है?

नहीं, प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में अलग-अलग विषय और पैटर्न होते हैं।

CG Police SI Syllabus की तैयारी कैसे करें?

तैयारी के लिए उम्मीदवारों को NCERT की किताबें, छत्तीसगढ़ की सामान्य ज्ञान की किताबे और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र को हल करना चाहिए।

क्या इस परीक्षा में साक्षात्कार होगा?

हाँ, इस परीक्षा में साक्षात्कार का प्रावधान है, जो चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है यह 100 अंकों का होता है।

Advertisements