UP Police Constable Recruitment : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 37,000 पदों पर जाने कब होगी भर्ती?

UP Police constable Recruitment 2023 New Update: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती जारी की जाएगी, क्योंकि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया बहुत दिनों से चर्चा में चल रही है और लगभग 1 महीने पहले उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर हैंड टू हैड दिया गया था और उम्मीद थी कि उसी समय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 37000 पुलिस भर्ती को लेकर कुछ बयान जारी किए जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ.

लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी पुलिस भर्ती को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सरकार द्वारा यूपी पुलिस भर्ती को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी, और इस पद के लिए उम्मीदवार भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

UP Police constable Recruitment 2023 New Update

UP Police constable Recruitment 2023 को लेकर क्या है सूचना?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद की भर्ती का विज्ञापन उत्तर प्रदेश प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द जारी किया जाएगा, और इस समय चुनाव का दौर चल रहा है जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं की यूपी पुलिस भर्ती के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कभी भी आदेश किया जा सकता है। उम्मीद है, अप्रैल 2023 तक इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सकता है. अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा किए गए रीट्वीट में यूपी पुलिस भर्ती का जिक्र है.

UP Police constable Recruitment 2023 में भर्ती होने के लिए योग्यता क्या है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा पास की डिग्री होनी चाहिए, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया एवं योग्यता, उम्र सीमा सभी चीजें तय हो जाएंगी, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पत्र भर्ती होने के लिए निम्नलिखित क्राइटेरिया है-

  1. उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास हो।
  2. पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।
  3. महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

UP Police constable Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन इन सभी चरणों से गुजरना होता है। लिखित परीक्षा में कटऑफ जितना अंक पाने के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिलेबस देखें। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस परीक्षा पैटर्न, यूपी पुलिस सैलरी, यूपी पुलिस कांस्टेबल सेलेक्शन प्रोसेस इत्यादि के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से होकर गुजरना होगा –

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक परीक्षा
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षा