Advertisements

UP Police Constable Exam Pattern 2026

UP Police Constable भर्ती परीक्षा 2026 उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी भर्तियों में से एक है। लाखों अभ्यर्थी हर वर्ष इस परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए सफलता पाने के लिए केवल सिलेबस ही नहीं बल्कि UP Police Constable Exam Pattern की सही और पूरी समझ होना भी अत्यंत आवश्यक है।

31 दिसंबर को जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा पैटर्न को इस प्रकार तैयार किया गया है कि उम्मीदवारों की ज्ञान क्षमता, तर्क शक्ति, भाषा समझ और मानसिक दक्षता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके। यदि अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करता है, तो समय प्रबंधन बेहतर होता है और परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisements

UP Police Exam Pattern 2026- संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
भर्ती बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ
पद का नामयूपी कांस्टेबल
परीक्षा में प्रश्नों की संख्या150 प्रश्न
कुल प्राप्तांक300 अंक
चयन प्रक्रिया की जानकारीक्लिक करें
नकारात्मक अंकननहीं
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीGovernment Exam Syllabus
आधिकारिक वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in/

UP Police Constable Selection Process 2026

नई भर्ती अधिसूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है, जो निम्नलिखित है-

  • 1️⃣ लिखित परीक्षा (Written Examination)
  • 2️⃣ शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
  • 3️⃣ दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

🔔 महत्वपूर्ण बात: PET केवल क्वालिफाइंग होता है। अंतिम मेरिट सूची पूरी तरह लिखित परीक्षा के अंकों पर आधारित होती है।

UP Police Constable Exam Pattern

यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा को ऑफलाइन मोड (OMR शीट) पर आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को UP Police Constable Syllabus और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। बिना सिलेबस और पैटर्न समझे की गई तैयारी अक्सर अधूरी रह जाती है।

लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल चार विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, गणित तथा मेंटल एप्टीट्यूड / इंटेलिजेंस / रीजनिंग शामिल हैं। यह सभी विषय परीक्षा में समान रूप से महत्वपूर्ण होते हैं।

इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कि 300 अंकों के होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे दिया गया है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

  1. परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR शीट) पर आयोजित की जाती है।
  2. प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होता है।
  3. परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  4. कुल परीक्षा अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होती है।
  5. परीक्षा में 4 विषयों से प्रश्न आते हैं:
    • सामान्य हिंदी
    • सामान्य ज्ञान
    • गणित
    • मेंटल एप्टीट्यूड / इंटेलिजेंस / रीजनिंग
  6. कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित होते हैं।
  7. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं।
विषय का नामप्रश्नों की संख्याअंक
जनरल नॉलेज3876
सामन्य हिंदी3774
गणित3876
मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू/रीजनिंग3774
कुल150300

Mental Aptitude सेक्शन क्यों है खास?

UP Police परीक्षा में Mental Aptitude / Intelligence सेक्शन को खास महत्व दिया गया है, क्योंकि एक पुलिसकर्मी के लिए सिर्फ पढ़ाई नहीं बल्कि सोच, निर्णय और सामाजिक समझ भी ज़रूरी होती है।

इस सेक्शन में परखा जाता है:

  • उम्मीदवार का निर्णय लेने का तरीका
  • सामाजिक जिम्मेदारी की समझ
  • मानसिक संतुलन
  • कानून व्यवस्था के प्रति दृष्टिकोण

👉 यही सेक्शन कई बार मेरिट तय करता है।

Physical Efficiency Test (PET)

  • लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार PET में शामिल होते हैं
  • इसमें दौड़ के माध्यम से शारीरिक क्षमता की जाँच होती है
  • PET में कोई अंक नहीं जुड़ते
  • PET पास करना अनिवार्य है

👉 याद रखें: PET में फेल = चयन प्रक्रिया से बाहर

Exam Pattern के अनुसार तैयारी कैसे करें?

यदि आप सच में चयन चाहते हैं, तो तैयारी इस प्रकार से करें:

  • पहले Exam Pattern को अच्छी तरह समझें।
  • सभी विषयों को संतुलित समय दें।
  • 150 प्रश्नों को 120 मिनट में हल करने का अभ्यास करें।
  • Mock Test से Speed और Accuracy बढ़ाएँ।
  • Mental Aptitude और Current Affairs पर विशेष ध्यान दें।

UP Police Constable से जुड़े महत्वपूर्ण लेख

1UP Police Constable Recruitment
2UP Police Constable Syllabus
3UP Police Constable Selection Process 2026
4UP Police Constable Eligibility Criteria
5UP Police Constable Best Books
6UP Police Constable Exam Pattern
7UP Police Constable Cut Off
8UP Police Salary

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

Up police constable exam में कितने प्रश्न पूछें जाते हैं?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कुल कितने विषयों से प्रश्न पूछें जाते हैं?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछें जाते हैं जो इस प्रकार हैं- जनरल नॉलेज, सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और मानसिक परीक्षण।

क्या यूपी पुलिस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, यूपी पुलिस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

यूपी पुलिस परीक्षा पूर्णांक क्या है?

यूपी पुलिस परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है इसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होता है.

Advertisements