उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा UP Police Constable Syllabus और Exam Pattern 2026 जारी कर दिया गया है, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा राज्य की सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी भर्तियों में से एक है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए सफलता के लिए UP Police Constable Syllabus की सही और पूरी जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। बिना सिलेबस को समझे की गई तैयारी अक्सर अधूरी रह जाती है।
31 दिसंबर 2025 को UPPRPB द्वारा नई भर्ती जारी की गई है और नई अधिसूचना के अनुसार UP Police Constable Syllabus 2026 को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता और मानसिक दक्षता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके। ऐसे में जो उम्मीदवार आधिकारिक UP Police Syllabus In Hindi और परीक्षा पैटर्न के अनुसार रणनीतिक तैयारी करता है, उसकी चयन की संभावना दूसरों की तुलना में कहीं अधिक होती है, नीचे की तरफ़ हम पुलिस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी दिए है।
UP Police Constable Syllabus 2026 – Exam Overview
| महत्वपूर्ण विवरण | संक्षिप्त जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती |
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ |
| परीक्षा स्तर | 10वीं / 12वीं कक्षा स्तर |
| प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Objective Type – MCQs) |
| लेख श्रेणी | Government Exam Syllabus |
| परीक्षा माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन (अधिसूचना के अनुसार) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा → शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) → दस्तावेज़ सत्यापन |
| परीक्षा का उद्देश्य | उम्मीदवार की बौद्धिक क्षमता और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन |
| लिखित परीक्षा की प्रकृति | प्रतियोगी एवं मेरिट आधारित |
| PET / PST | केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का |
| अंतिम चयन | लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर |
| महत्वपूर्ण फोकस | सिलेबस आधारित तैयारी + करंट अफेयर्स |
| तैयारी रणनीति | निरंतर अभ्यास + मॉक टेस्ट + रिवीजन |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://uppbpb.gov.in/ |
UP Police Constable Exam Pattern
यूपी पुलिस परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- परीक्षा ऑनलाइन मोड कंप्यूटर आधारित होगी।
- परीक्षा में प्रश्न पत्र की प्रकृति द्विभाषी यानी की हिंदी और अंग्रेजी में होंगे।
- इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, तथा प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
- यह परीक्षा कुल 300 अंको की होती है।
- इसकी समयावधि 2 (दो) घंटे होगी।
- इस परीक्षा में 1/4 अंक के ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है।
- इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन भी होगा।
- प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल तक का होगा।
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| जनरल नॉलेज | 38 | 76 |
| सामन्य हिंदी | 37 | 74 |
| संख्यात्मक और मानसिक क्षमता | 38 | 76 |
| मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू/रीजनिंग | 37 | 74 |
| कुल | 150 | 300 |
UP Police Constable Syllabus In Hindi
नीचे हम आपको UP Police Constable Syllabus 2026 के सभी विषयों की विस्तृत और अपडेटेड जानकारी प्रदान कर रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए गए यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी करें।
सिलेबस आधारित तैयारी करने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि उम्मीदवार परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं, जिससे चयन की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
जनरल नॉलेज
- भारत का इतिहास
- उत्तर प्रदेश राज्य की शिक्षा, संस्कृति, परंपराएं और सामाजिक प्रथाएं
- भारतीय संस्कृति
- भारतीय अर्थव्यवस्था,
- जनसंख्या, पर्यावरण और शहरीकरण
- भारतीय और विश्व भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
- मानव अधिकार
- भारतीय संविधान
- भारतीय कृषि
- भारत और उसके पड़ोसी देश
- राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
- महत्वपूर्ण दिन
- देश / राजधानियाँ / मुद्राएँ
- खोज और अनुसंधान
- उत्तर प्रदेश में राजस्व, पुलिस और सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था
- आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद
- साइबर क्राइम
- विमुद्रीकरण और उसके प्रभाव
- वस्तु एवं सेवा कर
- सोशल मीडिया संचार
- किताबें और उनके लेखक इत्यादि।
हिंदी
- हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएं
- हिन्दी व्याकरण का मौलिक ज्ञान- हिन्दी वर्णमाला
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां
- विलोम
- अनेकार्थक
- समरूपी भिन्नार्थक शब्द
- तत्सम- तद्भव
- पर्यायवाची
- वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द
- अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना
- रस, छन्द, अलंकार
- अपठित बोध
- प्रसिद्ध कवि
- लिंग, काल, क्रिया, वचन, कारक
- सर्वनाम
- विशेषण
- वाच्य
- अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय
- समास
- सन्धि
- लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें
- हिन्दी भाषा में पुरस्कार, इत्यादि।
गणित
- नंबर सिस्टम
- औसत
- प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
- दशमलव और भिन्न
- अनुपात और समानुपात
- लाभ और हानि
- डिस्काउंट
- कार्य, समय और दूरी
- मेन्सुरेशन
- सारणी और ग्राफ का प्रयोग
- विविध
- अंकगणितीय संगणना विश्लेषणात्मक कार्य
- ग्राफ़ और टेबल का प्रयोग
- कार्य,समय और दूरी
- क्षेत्रमिति
- मिश्रण
- मिसलेनियस, इत्यादि।
रीजनिंग
- वर्गीकरण
- श्रृंखला
- कोडिंग और डिकोडिंग
- समस्या को सुलझाना
- शब्द निर्माण
- वर्णमाला परीक्षण
- भिन्नता
- खाली स्थान भरें
- समानता
- विभेदन क्षमता
- अवधारणा
- पर्यवेक्षण
- शब्द और आकृति वर्गीकरण
- रक्त सम्बन्ध, इत्यादि।
IQ
- दिशा का ज्ञान
- रक्त सम्बन्ध
- वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
- सम्बन्ध व आंशिक समानता
- अधूरी श्रृंखला पूर्ण करें
- संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि
- समय – क्रम परीक्षण
- वेन आरेख और चार्ट परीक्षण, इत्यादि।
मानसिक अभिरुचि
- जनहित
- कानून एवं शांति व्यवस्था
- कानून का शासन
- व्यावसायिक सूचना
- पुलिस प्रणाली
- साम्प्रदायिक सद्भाव
- अपराध नियंत्रण
- अनुकूलन की क्षमता
- समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था, इत्यादि।
UP Police Constable Syllabus PDF Download
यदि आप यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर हमारे द्वारा नीचे दिए गए लिंक के जरिए आप यूपी पुलिस पुलिस सिलेबस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं –
UP Police Constable से जुड़े महत्वपूर्ण लेख
UP Police Constable PET & PST
यदि आप लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं आपको निम्नलिखित शारीरिक मानदंडों को पूरा करना होगा –
| पद का नाम | शारीरिक दक्षता |
| यूपी पुलिस कांस्टेबल | कद : पुरुष – 168 सेमी | महिला : 152 सेमी चेस्ट : केवल पुरुष : 80-85 सेमी। दौड़ पुरुष : 4800 मीटर (24 मिनट) महिला : 2400 मीटर ( 16 मिनट) |
UP Police Constable Syllabus- FAQ
यूपी पुलिस की नई भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है जिसको आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है।
उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा में कुल 150 जो कि 300 नम्बर के होते है।
हां, 1/4 की नेगेटिव मार्किंग होती है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए कुल 2 घण्टे (120 मिनट) का समय मिलता है.
यूपी पुलिस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लम्बाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।