उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस साल 17 और 18 फरवरी को 2 शिफ्टों में कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन किया था, तथा पेपर लीक के एलीगेशन की वजह से सरकार ने इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया. रद्द होने के बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस परीक्षा को दोबारा 6 महीने में कराने का एलान किया है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे अपनी तैयारी को सुचारू ढंग से शुरू रखें.
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट
हाल ही सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही थी जिसमें यह परीक्षा 20 और 21 फरवरी को आयोजित करने की बात हो रही थी. यह खबर पूरी तरह से फर्जी है. इस खबर को लेकर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोमोशन बोर्ड ने स्टूडेंट्स को अलर्ट भी किया है। साथ ही बोर्ड की तरफ से एक नोटिस भी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि आरक्षी भर्ती-23 की लिखित परीक्षा के संबंध में एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। यह पत्र फर्जी है और बोर्ड की तरफ से अभी दोबारा एग्जाम की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।
UP Police Constable परीक्षा पैटर्न
विशेषता | विवरण |
---|---|
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पी (MCQs) |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
परीक्षण विषय | सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, मेंटल एप्टीट्यूड/इंटेलिजेंस/रीजनिंग |
कुल प्रश्न | 150 प्रश्न, 300 अंक |
प्रश्नों के अंक | प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का |
नेगेटिव मार्किंग | 0.25 प्रत्येक गलत उत्तर के लिए |
कठिनाई स्तर | हाईस्कूल लेवल |
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
जनरल नॉलेज | 38 | 76 |
सामन्य हिंदी | 37 | 74 |
गणित | 38 | 76 |
मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू/रीजनिंग | 37 | 74 |
कुल | 150 | 300 |