KVS Syllabus 2023 In Hindi: भारत के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती हेतु हाल ही में केंद्रीय विद्यालय समिति की तरफ से 13 हजार से भी ज्यादा शिक्षक के पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती में टीजीटी, पीजीटी तथा प्राइमरी शिक्षक तथा नॉन टीचिंग के पद शामिल हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आज हम इस लेख के जरिए आपको KVS Syllabus In Hindi और KVS Exam Pattern के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे, जिससे कि परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके, और वह कटऑफ को प्राप्त कर सकते हैं । इसके अलावा अगर आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक की मदद से KVS Syllabus PDF in Hindi भी डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Syllabus 2023 – संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | केवीएस भर्ती TGT, PGT, PRT सिलेबस 2023 / KVS Syllabus in Hindi |
भर्ती बोर्ड का नाम | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
पद का नाम | टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी तथा नॉन टीचिंग पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
पदों की संख्या | 13404 पद |
श्रेणी | सिलेबस |
आधिकारिक वेबसाइट | www.kvsangathan.nic.in |
KVS PRT Exam Pattern – प्राइमरी स्तर शिक्षक परीक्षा पैटर्न
KVS PRT पेपर में 180 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, KVS PRT परीक्षा 2023 की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) है। नीचे तालिका के माध्यम से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। इसके अलावा नीचे आप KVS PRT Syllabus for Class 1 to 5 प्राप्त कर सकते हैं।
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
1 | सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी | 10 10 | 10 10 |
2 | सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स रीजनिंग कम्प्यूटर साक्षरता | 10 5 5 | 10 5 5 |
3 | शिक्षा और नेतृत्व पर दृष्टिकोण | 60 | 60 |
4 | संबंधित विषय | 80 | 80 |
कुल | 180 | 180 |
KVS PGT Exam Pattern 2023
KVS PGT परीक्षा में भी TGT की तरह ही 180 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए कुल अंक 180 होंगे। प्रत्येक प्रश्न में 1 अंक होता है और KVS PGT परीक्षा के लिए कोई नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है। KVS PGT परीक्षा को पूरा करने की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगी। नीचे तालिका में आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
1 | सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी | 10 10 | 10 10 |
2 | सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स रीजनिंग कम्प्यूटर साक्षरता | 10 5 5 | 10 5 5 |
3 | शिक्षा और नेतृत्व पर दृष्टिकोण | 60 | 60 |
4 | संबंधित विषय | 80 | 80 |
कुल | 180 | 180 |
KVS TGT Exam Pattern 2023
KVS TGT Exam Pattern 2023 को आप नीचे दिए गए तालिका की मदद से समझ सकते हैं-
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
1 | सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी | 10 10 | 10 10 |
2 | सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स रीजनिंग कम्प्यूटर साक्षरता | 10 5 5 | 10 5 5 |
3 | शिक्षा और नेतृत्व पर दृष्टिकोण | 60 | 60 |
4 | संबंधित विषय | 80 | 80 |
कुल | 160 | 160 |
KVS PRT संगीत शिक्षक परीक्षा पैटर्न
केवीएस पीआरटी संगीत शिक्षक परीक्षा में संगीत में सामान्य क्षमता और ज्ञान की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों की संगीत पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें निम्नलिखित विषयों का ज्ञान होना चाहिए
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
1 | सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी | 10 10 | 10 10 |
2 | सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स रीजनिंग कम्प्यूटर साक्षरता | 10 10 10 | 10 5 5 |
3 | संबंधित विषय | 100 | 80 |
कुल | 150 | 150 |
KVS Librarian परीक्षा पैटर्न 2023
KVS Librarian परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है, आप इसे तालिका के माध्यम से बेहतर ढंग से समझ सकते हैं-
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
1 | सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी | 10 10 | 10 10 |
2 | सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स रीजनिंग कम्प्यूटर साक्षरता | 10 10 10 | 10 5 5 |
3 | संबंधित विषय | 100 | 80 |
कुल | 150 | 150 |
KVS से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लेख
KVS Syllabus 2023
अगर हम KVS Syllabus In Hindi 2023 की बात करें, तो परीक्षा में पैटर्न के अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे तथा, उन्ही विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। केवीएस पीआरटी सिलेबस, केवीएस पीजीटी सिलेबस, केवीएस लाइब्रेरियन सिलेबस के तहत आने वाले विषयों के सिलेबस / टॉपिक्स निम्नलिखित हैं-
- सामान्य हिंदी : भाषा, संज्ञा एवं सर्वनाम के भेद, विशेषण एवं विशेषण के भेद, क्रिया, अव्यय, वचन, लिंग, उपसर्ग एवं प्रत्यय, वाक्य निर्माण, पर्यायवाची, विपरीपार्थक, अनेकार्थक, समानार्थी, विराम चिन्ह, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, अलंकार, सन्धि, तत्सम, तद्भव, समास, पद परिचय आदि।
- सामान्य अंग्रेजी : Articles, Pronoun, Adverb, Adjective, Verb, Preposition, Tenses, Punctuation, Voice, Vocabulary, Idioms & phrases, Antonym & Synonyms, Unseen Passages, Tenses and their forms, Vocabulary, Subject-Verb Agreement, Idioms & Phrases, Fill in the blanks, Adverb, Error Correction, etc.
- सामान्य ज्ञान / करेंट अफेयर्स : पुरस्कार, किताबें और उनके लेखक, खेल, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स, राजनीति, जनसंख्या जनगणना, भारतीय कला और संस्कृति, संगीत, पंचवर्षीय योजनाएं, अविष्कार, वैज्ञानिक घटनाएं, सम्मान, आदि।
- रीजनिंग : Mirror Image, Coding-decoding, Blood Relation, Order and Ranking, Alpha Numeric Symbol Series, Logical Reasoning, Directions, Puzzles and Seating Arrangement, Syllogism, Data Sufficiency.
- कम्प्यूटर साक्षरता : Basic Computer Knowledge & Shortcuts, Internet, Social Networking, Storage Devices, Software & Hardware, History, Evaluation, Generations and Types, Operating Systems, Web Technology, Database Management Systems, Browsers and Search Engines, etc.
- शिक्षाशास्त्र : शिक्षाशास्त्र के तहत परीक्षार्थियों से पेडागोजी से संबंधित सभी टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
KVS Syllabus 2023 – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
नहीं, KVS परीक्षा में किसी भी प्रकार के नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है, 1 सही उत्तर के लिए एक अंक प्रदान किए जाएंगे।
हाँ, केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने हेतु CTET प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।
KVS परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
उम्मीद है, आपको KVS TGT Syllabus, KVS PGT Syllabus, KVS PGT Syllabus से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप चाहें तो KVS Syllabus official website के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।