SSC MTS / Havaldar Admit Card 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 11,994 एवं हवलदार के 529 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। जिसमे हिस्सा लेने हेतु लाखों उम्मीदवारों ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके बाद से उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा की तैयारी में लग गए थे। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उन सभी का एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है जिसे नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड किया जा सकता है।
एसएससी एमटीएस / हवलदार की परीक्षा का आयोजन 02 से 19 मई 2023 एवं 13 से 20 जून 2023 तक आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए क्योंकि परीक्षा होने में बहुत की कम दिन शेष बचें हुए हैं। इस लेख के माध्यम से आप SSC MTS / Havaldar Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

SSC MTS and Havaldar Recruitment 2023 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
पद का नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) तथा हवलदार |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
सिलेबस | क्लिक करें |
SSC MTS 2023 total vacancy | 12523 पद |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.nic.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
SSC MTS आवेेेदन की शुरुआत | 18/01/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 24/02/2023 रात 11 बजे तक |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 26/02/2023 |
फॉर्म सुधार तिथि | 02-03 मार्च 2023 |
SSC MTS परीक्षा तिथि (पहला पेपर) | 02-19 मई 2023 एवं 13-20 जून 2023 |
SSC MTS एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 20/04/2023 |
परीक्षा तिथि (दूसरा पेपर) | अघोषित |
एसएससी MTS रिजल्ट | अघोषित |
एसएससी MTS PET PST एडमिट कार्ड | अघोषित |
SSC MTS उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | अघोषित |
एसएससी MTS DV टेस्ट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | अघोषित |
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) | 11994 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण। |
हवलदार | 529 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण। वाकिंग : पुरुष – 1600 मीटर 15 मिनट में और महिलाओं के लिए 1 किलोमीटर 20 मिनट में। लंबाई : पुरुष – 157.5 सेमी | महिला – 152 सेमी चेस्ट : केवल पुरुष – 81-86 सेमी |
इसके अलावा पदों और उनके योग्यता कटऑफ, सैलरी आदि से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
SSC MTS / Havaldar Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप SSC MTS / Havaldar Admit Card 2023 को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना रोल नंबर अथवा रेजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि एवं कैप्चा दर्ज करना होगा। या उम्मीदवार के पास रोल नंबर नहीं है तो उसको अपना नाम अपने पिता का नाम एवं जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स
SSC MTS Recruitment 2023 से संबंधित लेख
1 | SSC MTS HAVALDAR सिलेबस |
2 | SSC MTS, HAVALDAR परीक्षा पैटर्न |
3 | SSC MTS कट ऑफ |
4 | SSC MTS सैलरी |
5 | SSC MTS चयन प्रक्रिया |
6 | SSC MTS एडमिट कार्ड |
7 | SSC MTS रिजल्ट |