स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हर साल देेेश के कई सारे पैरामिलिट्री फोर्सेज में जनरल ड्यूटी हेतु जवानों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी करता है, ऐसे में इस साल भी SSC GD के कुल 50,187 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, अधिसूचना में SSC GD Syllabus, जीडी परीक्षा पैटर्न, SSC GD फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ SSC GD सैलरी आदि की जानकारी मौजूद थी।
एसएससी जीडी परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित कराई गई। ऐसे में उम्मीदवारों के मन में अब यह संदेह है कि इस साल SSC GD Cut Off Marks कितना होगा, जो अब क्लियर हो चुका है, क्योंकि आज एसएससी आयोग द्वारा एसएससी जीडी का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है, आज हम इस लेख के जरिए SSC GD Cut Off Marks 2023 की पूरी जानकारी देंगे, जिसको आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
- परीक्षा का नाम : सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल भर्ती में कांस्टेबल जीडी
- चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)
- परीक्षा की समय अवधि : 60 मिनट (1 घण्टा)
- ऑनलाइन परीक्षा की भाषा : अंग्रेजी और हिंदी
- प्रश्नों के प्रकार : बहुविकल्पीय (MCQs)
- नकारात्मक अंकन : गलत उत्तर के लिए 0.50 अथवा 1/2 नकारात्मक अंकन का प्रावधान है।
- आधिकारिक वेबसाइट : https://ssc.nic.in/
SSC GD Cut Off
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए आयोग के द्वारा कुछ न्यूनतम कटऑफ क्राइटेरिया सेट किया गया है, उम्मीदवार को नीचे दिए गए न्यूनतम कटऑफ को प्राप्त करना आवश्यक है।
श्रेणी | न्यूनतम अहर्ता प्रतिशत |
General | 30% |
EWS/OBC | 25% |
SC/ST/ESM | 20% |
SSC GD Cut Off Marks 2023
शारीरिक योग्यता परीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षा के लिए SSC GD Cut Off Marks को पास करना अनिवार्य है नीचे की तरफ हम आपको SSC GD Cut Off Marks 2023 की विस्तृत जानकारी देने वाले हैं, नीचे दिए गए कटऑफ अंक जितने अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का फाइनल चयन एसएससी जीडी के पोस्ट पर होगा।
SSC GD Cut Off Marks 2023 निम्नलिखित है👇:–
श्रेणी | Male Cut Off | Female Cut Off |
General | 147.49958 | 132.70311 |
OBC | 146.10342 | 130.78771 |
SC | 137.79592 | 115.25577 |
ST | 132.21885 | 112.13753 |
EWS | 145.51648 | 128.41715 |
Ex-Servicemen | 103.28692 | – |
Male Candidates qualified aganist All India Vacancies of SSF
श्रेणी | Male Cut Off |
General | 142.39045 |
OBC | 140.95033 |
SC | 129.13526 |
ST | 126.95033 |
EWS | 140.88301 |
SSC GD Previous Year Cut Off
श्रेणी | Male Cut Off | Female Cut Off |
General | 79.61 | 72.34 |
OBC | 78.67 | 70.30 |
SC | 72.57 | 64.45 |
ST | 71.47 | 61.72 |
EWS | 76.66 | 67.76 |
Ex-Servicemen | 39.78 | – |
आपको बता दें कि यह कटऑफ स्कोर विभिन्न कारकों पर आधारित है, जैसे एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 परीक्षा के लिए आवेदकों की कुल संख्या, प्रश्न पत्र की जटिलता, मेडिकल परीक्षा, प्रत्येक अनुभाग के लिए उपलब्ध रिक्तियों की कुल संख्या, आवेदकों की श्रेणी (सामान्य) /एससी/एसटी/ओबीसी) आदि।
SSC GD Constable 2023 पदों के लिए फिजिकल योग्यता
वर्ग | पुरुष ( जनरल/ओबीसी/SC) | पुरुष ST | महिला ( Gen./ओबीसी/SC) | महिला ST |
कद | 170 सेंटीमीटर | 165 सेंटीमीटर | 157 सेंटीमीटर | 155 सेंटीमीटर |
छाती | 80-85 सेंटीमीटर | 76-80 सेंटीमीटर | NA | NA |
दौड़ | 24 मिनट में 5 किलोमीटर | 24 मिनट में 5 किलोमीटर | 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर | 8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर |
SSC GD चयन प्रक्रिया
एसएससी जीडी चयन प्रक्रिया की बात करें तो SSC GD Constable भर्ती के तहत उम्मीदवारों की भर्ती कुल तीन चरणों के बाद होती है। पहले चरण में आवेदनकर्ताओं का कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) लिया जाएगा उसके बाद सफल हुए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट यानी कि (PET) लिया जाएगा।
उसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट (DME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। सारे चरणों में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक कटऑफ जारी किया जाएगा और फिर अभ्यर्थियों के पोस्ट प्रेफरेंस के अनुसार उन्हें पोस्ट अलॉट कर दिया जाएगा।
SSC GD भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण लेख
SSC GD Cut Off FAQs
एसएससी जीडी कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक है जो एक उम्मीदवार को जीडी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्राप्त करना जरूरी है। कट-ऑफ अंक कई कारकों पर निर्भर होते हैं जैसे कि रिक्तियों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई और परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या, आदि।
SSC GD Cut Off 2023 फाइनल रिजल्ट के साथ जारी कर दिया गया है, जिसको आप उपर पोस्ट में देख सकतें हैं।
एसएससी जीडी 2023 के ओबीसी को कट ऑफ 146 नंबर है।
एसएससी जीडी भर्ती 2023 के जनरल की कट ऑफ 147 नंबर है।