Advertisements

SSC GD Constable PET & PST Exam 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अर्द्धसैनिक बलों में कांस्टेबल (GD) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रत्येक वर्ष SSC GD Online Form जारी किया जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाता है— पहला लिखित परीक्षा, दूसरा शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (PET/PST) और तीसरा मेडिकल परीक्षण (Medical Test)।

लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अधिकांश उम्मीदवारों के मन में यह चिंता बनी रहती है कि SSC GD फिजिकल टेस्ट कैसे देना होता है?, PET और PST के मानक क्या हैं?, दौड़, ऊँचाई और सीना कितना होना चाहिए? जैसे कई सवाल उन्हें परेशान करते हैं। इन्हीं सभी सवालों को दूर करने के उद्देश्य से इस लेख में हम आपको SSC GD Constable PET & PST से जुड़ी पूरी, सटीक और आधिकारिक जानकारी विस्तार से प्रदान कर रहे हैं, ताकि आप शारीरिक परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

Advertisements

PET / PST परीक्षा में शॉर्टलिस्ट कैसे किया जाता है?

इस वर्ष एसएससी जीडी लिखित परीक्षा के बाद रिक्त पदों की संख्या के 8 गुना उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के तहत कुल लगभग 25,487 रिक्तियों की पेशकश की गई है। जिसके बाद यह लगभग तय है कि एसएससी जीडी फिजीकल परीक्षा देने के लिए लगभग 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा या PET और PST परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

SSC GD Constable Physical Measurement Test (PMT) – शारीरिक माप परीक्षण

जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा पास होने के बाद उम्मीदवार पहले PMT परीक्षा से गुजरेंगे। PMT उम्मीदवार के शारीरिक मापन परीक्षण के लिए होता है। इसे PST यानी की फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। PST में यह परीक्षण किया जाता है कि आवेदक की ऊंचाई, छाती (पुरुषों की) और वजन की सभी जानकारी लिखित में मौजूद हो।

उम्मीदवारों के एसएससी जीडी फिजीकल परीक्षा के लंबाई की जानकारी नीचे की तरफ दी गई है जिजको आप देख सकते हैं-

जातिपुरुष उम्मीदवार (CM)महिला उम्मीदवार (CM)
जनरल170157
ST162.5150
उत्तर पूर्वी राज्यों के एसटी उम्मीदवारों की लंबाई157147.5
वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों के अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की लंबाई160147.5
गढ़वाली, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित उम्मीदवार
असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उम्मीदवारों की लंबाई
165155
उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे- अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के उम्मीदवारों की लंबाई162.5152.5
गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (GTA) से आने वाले उम्मीदवार जिसमें दार्जिलिंग जिले के तीन सब-डिवीजन अर्थात् दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुरसेओंग शामिल हैं और इन जिलों के निम्नलिखित “मौजा” सब-डिवीजन यानी लोहागढ़ टी गार्डन, लोहागढ़ फॉरेस्ट, रंगमोहन, बाराचेंगा, पानीघाटा, छोटा अदलपुर, पहारू, सुकना वन, सुकना भाग- I, पंतापति वन- I, महानदी वन, चंपासारी वन, सालबारी छतपार्ट- II, सितोंग वन, सिवोक हिल वन, सिवोक वन, छोटा चेंगा और निपानिया157152.5

इसके अलावा छाती केवल पुरुष उम्मीदवारों की मापी जाती है जिस दिन पुरुष उम्मीदवारों की फिजिकल परीक्षा होती है उस दिन तक तय माप के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम चेस्ट 80 CM होना चाहिए और फुलाव 5 सेंटीमीटर होना चाहिए, यदि आपका चेस्ट तय माप से कम होता है तो आपको असफल माना जाएगा।

जातिन्यूनतम (cms)फुलाव (cms)
जनरल805
ST765
गढ़वाली, कुमाऊँनी, डोगरा, मराठा और
राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित उम्मीदवार
असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
785
गोरखा से संबंधित उम्मीदवार775

SSC GD Constable Physical Efficiency Test (PET) – शारीरिक दक्षता परीक्षा

PST परीक्षण पास कर लेने के बाद उम्मीदवारों को PET,शारीरिक दक्षता परीक्षण देना होता है। भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को PET परीक्षण में छूट दी जाती है। भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार केवल पीएमटी में भाग लेंगे और उनको सिर्फ पीएमटी परीक्षा और मेडिकल टेस्ट क्वालिफाई करना होगा। PET में उम्मीदवारों को रनिंग टेस्ट से गुजरना होगा। जिसमे की आयोग द्वारा तय समय मे तय दूरी को पूरा करना होता है।

नीचे तालिका में PET परीक्षा की जानकारी दी गई है देख सकते हैं-

पुरुष उम्मीदवार रनिंग दूरीपुरुष उम्मीदवार रनिंग टाइममहिला उम्मीदवार रनिंग दूरीमहिला उम्मीदवार रनिंग दूरी
सामान्य क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए4.8 किलोमीटर24 मिनट1.6 किलोमीटर8.5 मिनट
लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवार1.6 किलोमीटर6.5 मिनट800 मीटर4 मिनट

SSC GD भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण लेख

1SSC GD Recruitment ऑनलाइन फॉर्म
2SSC GD एडमिट कार्ड
3SSC GD रिजल्ट
4SSC GD उत्तर कुंजी
5SSC GD कट ऑफ
6SSC GD सिलेबस
7SSC GD जॉब प्रोफाइल
8SSC GD परीक्षा पैटर्न की जानकारी
9SSC GD परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण किताबों की सूची
10SSC GD Constable Selection Process

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable में उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाता है?

एसएससी जीडी कांस्टेबल में उम्मीदवारों का चयन – लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST), मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

एसएससी जीडी फिजिकल परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को कितने समय मे दौड़ पूरी करनी होती है?

एसएससी जीडी फिजिकल परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।

एसएससी जीडी महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़ प्रक्रिया क्या है?

एसएससी जीडी लिखित परीक्षा में पास महिला उम्मीदवारों को फिजिकल परीक्षा में 1.6 किलोमीटर दौड़ 6.5 मिनट में पूरा करनी होती है।

Advertisements