Advertisements

SSC GD Job Profile: SSC GD के तहत आने वाली सभी फोर्सेज की ड्यूटी क्या है? जानें

SSC GD Job Profile: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी कांस्टेबल जीडी 2022 की भर्ती जारी कर दी गई है एसएससी जीडी भर्ती के तहत हर साल भारत के अर्धसैनिक बल के बहुत से पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की जाती है। जिनकी जानकारी सभी उम्मीदवारों को नहीं होती है यदि आप SSC GD Constable के पद पर चयनित होना चाहते हैं तो आपको एसएससी जीडी के अंतर्गत आने वाले सभी पदों SSC GD Salary और उनके कार्य के बारे में पता होना चाहिए।

इसलिए आज हम आपको एसएससी जीडी के तहत आने वाले सभी पदों को क्या काम करना पड़ता है इसकी पूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से देंगें। एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी के तहत विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्सेज के पद आते हैं जिनकी सूची हम नीचे दी है।

SSC GD Constable BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, Assam Rifles.
SSC GD Job Profile

एसएससी जीडी के तहत ये सभी विभिन्न पद आते हैं-

  1. Border Security Force BSF कांस्टेबल GD
  2. Central Industrial Security Force CISF कांस्टेबल GD
  3. Central Reserve Police Force CRPF कांस्टेबल GD
  4. Sashastra Seema Bal SSB कांस्टेबल GD
  5. Indo Tibetan Border Police ITBP कांस्टेबल GD
  6. Assam Rifles AR कांस्टेबल GD
  7. Secretariat Security Force SSF कांस्टेबल GD
  8. Narcotics Control Bureau NCB कांस्टेबल GD

SSC GD Job Profile

नीचे की तरफ हम आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल के अंतर्गत आने वाले सभी पदों की कार्यप्रणाली (SSC GD Job Profile) के बारे में बताने वाले हैं एसएससी जीडी में कौन से पद का क्या कार्य होता है इसकी पूर्ण जानकारी नीचे की तरफ देख सकतें हैं।

BSF GD Constable की प्रमुख भूमिका

  1. भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा करना।
  2. सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा देना।
  3. सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए, भारत के क्षेत्र में बिना को काम या परमिशन के प्रवेश या बाहर निकलना।
  4. सीमा पर तस्करी और किसी भी अन्य अवैध गतिविधियों को रोकना।
  5. घुसपैठ रोधी नियम बनाना।
  6. सीमा पार से खुफिया जानकारी एकत्र करना।

ITBP GD Constable की प्रमुख भूमिका

  1. भारत और चीन के बीच सीमा रक्षा करना (लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक)
  2. किसी भी प्रदेश के बिगड़ी गतिविधियों को सुधारना और समय स्थिति बनाये रखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
  3. उत्तरी सीमाओं पर सतर्कता और निगरानी रखना।
  4. भारत और चीन सीमा उल्लंघन का पता लगाना और उसकी गतिविधियों को रोकना।
  5. अवैध आप्रवासन और सीमा पार तस्करी पर नजर रखना।
  6. संवेदनशील प्रतिष्ठानों और वीआइपी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए ITPB फोर्स का यूज किया जाता है।
  7. चिन्हित क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और वहाँ की स्थानीय आबादी के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना।

CISF GD Constable की प्रमुख भूमिका

  1. विभिन्न प्राइवेट और अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक ढांचे की सुरक्षा प्रदान करना।
  2. भारत में सभी वाणिज्यिक हवाई अड्डों पर हवाई अड्डे का सुरक्षा प्रभारी4.
  3. दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा संचालित की जाती है।
  4. सरकारी अवसंरचना परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के लिए।
  5. विशेष सुरक्षा समूह (SSG) गृह मंत्रालय द्वारा नामित व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करना
  6. औद्योगिक उपक्रमों/प्रतिष्ठानों को सुरक्षा, संरक्षा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए।

SSB GD Constable कांस्टेबल की प्रमुख भूमिका

  1. सीमा पार अपराधों और अन्य अवैध गतिविधियों की निगरानी और रोकथाम करना
  2. भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा करना।
  3. भारत-नेपाल और भारत-भूटान बॉर्डर के आस-पास गांवों को सुरक्षा प्रदान करना।
  4. बॉर्डर से सटे आसपास के गांव के लोगों की सुरक्षा करना।

CRPF GD Constable की प्रमुख भूमिका

  1. भारत सभी हिस्से की आंतरिक सुरक्षा की देखभाल करना सीआरपीएफ फोर्स का काम होता है।
  2. भारतीय शांति सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के हिस्से के रूप में विदेशों में काम कर सकते हैं।
  3. सभी महत्वपूर्ण इंस्टीट्यूट की रखवाली से लेकर नक्सल विरोधी अभियान और चुनाव कार्यों में वीआईपी सुरक्षा, इत्यादि सभी चीजें CRPF फोर्स करती है।

असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल की प्रमुख भूमिका

  1. आतंकवाद विरोधी और सीमा सुरक्षा संचालन के माध्यम से सेना के नियंत्रण में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करना असम राइफल्स फोर्स का काम होता है।
  2. आपातकाल के समय सभी नागरिक को सहायता प्रदान करने के लिए।
  3. दूरस्थ क्षेत्रों में संचार, चिकित्सा सहायता प्रदान करना।
  4. युद्ध के समय जरूरत पडऩे पर युद्ध स्थल के आस पास क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए लड़ाकू बल के रूप में काम करना असम राइफल्स फोर्स का काम होता है।

SSF GD कांस्टेबल की प्रमुख भूमिका

  1. एसएसएफ फोर्स का काम सचिवालय परिसर में प्रवेश गेट, सचिवालय के गेट और परिसर के अन्य स्थानों पर गार्डों की तैनाती।
  2. आंतरिक अनुशासन, वाहनों के प्रवेश एवं उनकी पार्किंग, सचिवालय परिसर से सामग्री बाहर ले जाने के नियमन एवं सचिवालय सम्पत्ति की सुरक्षा और देखरेख करना एसएसएफ फोर्स का काम होता है।

SSC GD भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण लेख

1SSC GD Recruitment ऑनलाइन फॉर्म
2SSC GD एडमिट कार्ड
3SSC GD रिजल्ट
4SSC GD उत्तर कुंजी
5SSC GD कट ऑफ
6SSC GD सिलेबस
7SSC GD परीक्षा पैटर्न
8SSC GD शारीरिक परीक्षा की जानकारी
9SSC GD परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण किताबों की सूची
10SSC GD Exam Date

ऐसे में अगर आप भी अर्धसैनिक बल में जीडी के पद पर कार्यरत होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपको SSC GD Syllabus, जीडी परीक्षा पैटर्न, SSC GD कटऑफ, SSC GD फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ SSC GD बेस्ट बुक्स, और एसएससी जीडी चयन प्रक्रिया आदि के बारे में पता होना चाहिए।

उम्मीद है, आपको SSC GD Job Profile से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी होगी, इसके अलावा अगर आपके कोई प्रश्न हों तो हमसे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।

Advertisements