Advertisements

SSC GD Syllabus 2026 In Hindi

SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से CAPFs, NIA, SSF और असम राइफल्स में जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाती है। लाखों उम्मीदवार हर वर्ष इस परीक्षा में शामिल होते हैं, ऐसे में सफलता के लिए SSC GD Syllabus और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

SSC द्वारा निर्धारित एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस में उम्मीदवारों की सामान्य बुद्धिमत्ता, गणितीय योग्यता, सामान्य ज्ञान और भाषा कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। इसलिए परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को SSC GD Syllabus 2026 In Hindi & SSC GD Exam Pattern को समझना सफलता की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

इस लेख के माध्यम से हम आपको एसएससी जीडी सिलेबस की पूरी और विस्तृत जानकारी देंगे।

SSC GD Syllabus 2026 – Exam Overview

परीक्षा विवरणजानकारी
परीक्षा का नामSSC GD 2026
परीक्षा प्रकार• Computer-Based Examination (CBE – Online)
• PET, PST एवं DME
ऑनलाइन परीक्षा अवधि60 मिनट (1 घंटा)
अधिकतम अंक (CBE)160 अंक
प्रश्नों का प्रकारObjective Type (MCQs)
अंकन प्रणालीप्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर –0.25 अंक
चयन प्रक्रिया• Computer-Based Examination (CBE)
• Physical Efficiency Test (PET)
• Physical Standard Test (PST)
• Detailed Medical Examination (DME)
श्रेणी Goverment Exam Syllabus
आधिकारिक साईटhttps://ssc.nic.in/

SSC GD Exam Pattern 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC GD Constable परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles (AR), SSF और NCB में General Duty (GD) Constable के कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जो उम्मीदवार SSC GD परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे SSC GD Syllabus 2026 और Exam Pattern को ध्यानपूर्वक समझें और विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक के अनुसार अपनी तैयारी करें। सिलेबस की सही जानकारी के बिना परीक्षा में अच्छा स्कोर करना कठिन हो सकता है।

  1. परीक्षा में 0.50 का नकारात्मक अंकन है।
  2. परीक्षा कम्प्यूटर आधारित टेस्ट यानि ऑनलाइन होगी।
  3. प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
  4. कुल मिलाकर 80 प्रश्न पूछें जाएगें।
  5. इसके लिए आपको 1 घंटा का समय प्रदान किया जाएगा।
  6. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
  7. इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा जो फिजिकल टेस्ट होगा।

नीचे दी गई सारणी की मदद से आप एसएससी जीडी के परीक्षा पैटर्न (SSC GD Exam Pattern) को और भी बेहतर ढंग से समझ पाएंगे –

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय
सामान्य बुद्धिमत्ता – रीजनिंग20 40
जनरल नॉलेज – सामान्य अध्ययन20 40
प्रारंभिक गणित20 40
अंग्रेजी/हिंदी20 40
कुल80 160 60 मिनट यानी 1 घंटा

SSC GD Syllabus In Hindi

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD सिलेबस 2026 को आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर SSC GD Notification 2026 PDF के साथ जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए नवीनतम SSC GD सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026 को ध्यानपूर्वक समझना चाहिए।

SSC GD कांस्टेबल की लिखित परीक्षा (CBT) में उम्मीदवारों से General Intelligence & Reasoning, Elementary Mathematics, General Knowledge & General Awareness तथा Hindi/English विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने और चयन की संभावना बढ़ाने के लिए पूरे सिलेबस के अनुसार योजनाबद्ध तैयारी करें।

SSC GD GK & GS Syllabus 2026

  1. भारत और उसके पड़ोसी देश
  2. खेल
  3. इतिहास
  4. संस्कृति
  5. भूगोल
  6. आर्थिक दृश्य
  7. सामान्य राजनीति
  8. भारतीय संविधान
  9. वैज्ञानिक अनुसंधान
  10. सामान्य विज्ञान इत्यादि।

SSC GD Maths Syllabus

  1. संख्या प्रणाली/पद्धति
  2. संपूर्ण संख्याओं की गणना
  3. दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/भिन्न
  4. मौलिक अंकगणित
  5. प्रतिशत
  6. अनुपात और समानुपात
  7. औसत
  8. ब्याज
  9. लाभ और हानि
  10. छूट
  11. क्षेत्रमिति
  12. समय और दूरी
  13. अनुपात और समय
  14. समय और काम, आदि।

SSC GD Reasoning Syllabus

  1. Analogies
  2. Similarities and differences
  3. Spatial visualization
  4. Spatial orientation
  5. Discrimination
  6. Observation
  7. Relationship concepts
  8. Arithmetical reasoning and figural classification
  9. Arithmetic number series
  10. Non- verbal series
  11. Visual memory
  12. Coding and decoding इत्यादि।

अंग्रेजी और हिंदी सिलेबस

EnglishSSC GD Hindi Syllabus
Spot the Errorवर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ तथा शब्दों के शब्द  रूप
Fill in the Blanksशब्दों के बहुवचन
Synonyms/Homonymsकिसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन
Antonymsमुहावरा व उनका अर्थ
Spellings/Detecting Mis-spelt wordsअशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप
Idioms & Phrasesविलोमार्थी शब्द
One Word Substitutionसमानार्थी व पर्यायवाची शब्द
Improvement of Sentencesअनेक शब्दों के लिए एक शब्द
Active/Passive Voiceकहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ
Direct/Indirect Speechसंधि विच्छेद
Parajumblesक्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना
Cloze Passage & Reading Comprehension आदिरचना एवं रचयिता आदि

SSC GD Constable Syllabus PDF

SSC GD Constable Syllabus PDF में परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल होती हैं, जैसे – पूरा परीक्षा पैटर्न, अंकन प्रणाली, समय अवधि और विषयवार सिलेबस। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस PDF डाउनलोड करके अपनी स्टडी टेबल पर रखें, ताकि तैयारी के दौरान कोई भी टॉपिक छूट न जाए।

SSC GD Selection Process 2026

  • Written Examination (CBT):
    • 80 MCQs, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक
    • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक
    • समय: 60 मिनट (कोई सेक्शनल टाइम नहीं)
  • Physical Efficiency Test (PET):
    • दौड़ एवं शारीरिक दक्षता की जाँच
    • Qualifying प्रकृति
  • Physical Standard Test (PST):
    • ऊँचाई, सीना (पुरुष) और शारीरिक माप
    • Qualifying प्रकृति
  • Medical Test (DME):
    • उम्मीदवार की मेडिकल फिटनेस की जाँच
  • Document Verification:
    • मेडिकल में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज़ सत्यापन

SSC GD Constable PET की जानकारी

एसएससी जीडी ऑनलाइन परीक्षा के में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा(PET) में शामिल होने के पात्र होंगे, जिसके लिए एसएससी द्वारा मानक निर्धारित किए गए हैं, जो कि निम्नलिखित है –

प्रकारपुरूष उम्मीदवार के लिएमहिला उम्मीदवार के लिए
दौड़5 किलोमीटर 24 मिनट में1.6 किलोमीटर 8(1/2) मिनट में
सीना80 सेंटीमीटर (5 सेंटीमीटर का फुलाव)NA

इसके अलावा PET के दौरान उम्मीदवारों की ऊंचाई का भी मापन किया जाएगा, ऐसे में उम्मीदवार एसएससी द्वारा निर्धारित ऊंचाई मानक पर खरा उतरना चाहिए। साथ ही पीईटी के समय गर्भावस्था को अयोग्यता माना जाएगा और गर्भवती महिला उम्मीदवारों को इस स्तर पर खारिज कर दिया जाएगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले भूतपूर्व सैनिकों को केवल ऊंचाई, छाती और वजन की माप दर्ज करने के लिए पीईटी/पीएसटी चरण में उपस्थित होना होगा। इन भूतपूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों के लिए पीईटी आयोजित नहीं किया जाएगा। लेकिन उन्हें चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) उत्तीर्ण करनी होगी।

अंतिम चयन

अंतिम चयन SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के तीनों चरणों (कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और विस्तृत परीक्षा (DME) में उम्मीदवार के प्रदर्शन पर आधारित होगा।

इसलिए, वो कोई भी बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए और एसएसएफ या जीडी राइफलमैन के असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल के पद के लिए चयनित नहीं हो सकता है, जो उम्मीदवार शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट नहीं है।

ऐसे में उम्मीदवारों के लिए सलाह दी जाती है कि वे न केवल परीक्षा के लिए कठिन अध्ययन करें, बल्कि शारीरिक और चिकित्सकीय परीक्षण को पास करने के लिए शारीरिक व्यायाम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को फिट रखें।

ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको, SSC GD जॉब प्रोफ़ाइल, SSC GD Syllabus, जीडी परीक्षा पैटर्न, SSC GD कटऑफ, SSC GD फिजिकल टेस्ट के साथ-साथ SSC GD बेस्ट बुक्स, और एसएससी जीडी चयन प्रक्रिया आदि के बारे में पता होना चाहिए।

महत्वपूर्ण लेख

1SSC GD Recruitment ऑनलाइन
2SSC GD एडमिट कार्ड
3बेस्ट बुक्स एसएससी जीडी के लिए
4SSC GD उत्तर कुंजी
5SSC GD कट ऑफ
6SSC GD रिजल्ट
7SSC GD जॉब प्रोफाइल
8SSC GD परीक्षा पैटर्न की जानकारी
9SSC GD PET, PST की जानकारी
10SSC GD Exam Date
11SSC GD PET/PST Result

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा कुल कितने पदों के लिए आयोजित की जाएगी ?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा कुल 25,487 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

एसएससी जीडी परीक्षा के CBT में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं?

एसएससी जीडी CBT में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स एंड लैंग्वेज (अंग्रेजी / हिंदी) जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

SSC GD परीक्षा कितने अंको की होती है?

एसएससी जीडी परीक्षा कुल 160 अंको की होती है। इसमें प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।

एसएससी जीडी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हां, एसएससी जीडी परीक्षा में 1/4 अंक की माइनस मार्किंग होती है।

Advertisements
  1. Hello sir. sir SSC GD new vacancy kab tak aayega

  2. Thank you SSC ♥️

  3. I am impressed

  4. SSC GD me age kitani honi chahiye

  5. I,m so excited to explore this post

  6. Sir ssc,caihalas,cayea

  7. I am so excited to this notification.

  8. Jayesh mansa

  9. Anmol kamlesh khatik

  10. Thanks for this information

Comments are closed.