SSC CHSL 2021 DV Test Admit Card : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीएचएसएल (10+2) पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया गया था। जिसके पश्चात प्री और मेंस की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। उसके बाद पेपर II में पास हुए उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट परीक्षा हुई थी, तथा स्किल टेस्ट के परिणाम 18 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया था। अब आयोग द्वारा स्किल टेस्ट में पास हुए उम्मीदवारों का SSC CHSL 2021 DV Test Admit Card जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकतें है।
उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि SSC CHSL 2021 Document Varification Test में उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा में जाने से पहले अपने सभी दस्तावेजों को एक जगह इकट्ठा रख लें, ऐसे में इस लेख के माध्यम से आप SSC CHSL 2021 DV Test Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

SSC CHSL Recruitment – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2021 |
भर्ती बोर्ड का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
पद का नाम | SSC CHSL विभिन्न पद |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन-प्रकिया | प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट लिस्ट |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | Ssc.nic.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
स्किल टेस्ट परीक्षा तिथि | 06/01/2023 |
SSC स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी तिथि | 26/12/2022 |
स्किट टेस्ट रिजल्ट जारी तिथि | 18/03/2023 |
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन एडमिट कार्ड जारी | 23/03/2023 |
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन परीक्षा तिथि | 26/03/2023 से 06/04/2023 |
SSC CHSL 2021 DV Test में क्या क्या लेकर जाएं
उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन परीक्षा में आवेदन करते समय जिन – जिन दस्तावेज का उपयोग किया था, उन सभी दस्तावेज की ओरिजनल कॉपी एवं फोटोकॉपी लेकर जाना होगा। उसके साथ ही उम्मीदवार को दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फ़ोटो उसके साथ ही फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी , ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट अथवा केंद्र सरकार/ राज्य सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटोयुक्त आईडी अपने साथ लेकर जाना होगा।
SSC CHSL 2021 DV परीक्षा शेड्यूल
SSC CHSL 2021 DV Test का आयोजन 26 मार्च 2023 से लेकर 06 अप्रैल 2023 तक कराया जाएगा। अलग अलग रीजन के उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन टेस्ट अलग अलग तिथियों को आयोजित कराया जाएगा, इसलिए यदि आपके रीजन का डेट अभी नही आया है तो चिंता न करें क्योंकि जल्द ही आएगा, तब तक अपने सभी दस्तावेजों को तैयार कर ले।
SSC CHSL 2021 DV Test Admit Card ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार अगर SSC CHSL 2021 DV Test Admit Card डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ें, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- उम्मीदवार को अपना डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिया गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को तीन तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिया रहगा।
- उम्मीदवार अपना रेजिस्ट्रेशन आईडी एवं जन्मतिथि दर्ज कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें है, अथवा रोल नंबर एवं जन्मतिथि भी दर्ज कर के एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
- अगर उम्मीदवार अपना रेजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर भूल गए है वें अपने नाम के आगे से 4 अक्षर एवं अपने पिता के नाम के आगे के 4 अक्षर तथा जन्मतिथि दर्ज कर के भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें है।

- सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।
SSC CHSL Recruitment से जुड़े महत्वपूर्ण लेख
महत्वपूर्ण लिंक्स
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | सेंट्रल रीजन / अन्य रीजन | अधिकारिक वेबसाइट |