कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC CHSL 10+2 Recruitment जारी किया गया है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 तक चलेगी, जिसकी लिखित परीक्षा का आयोजन सितम्बर 2025 में किया जाएगा. यदि आप एसएससी सीएचएसएल भर्ती के तहत चयनित होना चाहते हैं तो आपको SSC CHSL Selection Process के बारे में विस्तार से पता होना बेहद ही आवश्यक है जो आपकोचयनित होने में मदद करेगा.
जो उम्मीदवार SSC CHSL Exam की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें एसएससी सीएचएसएल सिलेबस और CHSL परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स एवं एसएससी सीएचएसएल सैलरी आदि की जानकारी होनी चाहिए।
SSC CHSL Recruitment – संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम: SSC CHSL Recruitment 2025
- भर्ती बोर्ड का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- पद का नाम: लोवर डिवीज़न क्लर्क, पोस्टल असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य।
- चयन प्रक्रिया: सीबीटी परीक्षा, मेंस/स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट
- लेख का नाम: SSC CHSL Selection Process 2025
- आधिकारिक वेबसाइट: https://ssc.nic.in/
SSC CHSL परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है और इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछें जाते हैं, SSC CHSL परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है, उम्मीदवारों को Tier-I परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर Tier-II परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा। उम्मीदवारों के सामान्यीकृत अंक (Normalized Scores) का उपयोग मेरिट सूची तैयार करने और अंतिम चयन के लिए किया जाएगा।
SSC CHSL Selection Process 2025
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा कुल 2 चरणों में आयोजित होती है जिसमें पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा, इसके बाद स्किल टेस्ट परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट परीक्षा का आयोजन होता है जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
| चरण | परीक्षा मोड |
| 1 | Tier 1 CBT Exam |
| 2 | Tier-II परीक्षा में निम्नलिखित चार अनुभाग (Sections) सम्मिलित होंगे: अनुभाग-I (i) गणितीय क्षमता (Mathematical Abilities) (ii) तर्कशक्ति एवं सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning and General Intelligence) अनुभाग-II (i) अंग्रेज़ी भाषा एवं बोध क्षमता (English Language and Comprehension) (ii) सामान्य जागरूकता (General Awareness) |
| 3 | कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण (Computer Knowledge Test) |
| 4 | कौशल परीक्षा / टाइपिंग टेस्ट (Skill Test / Typing Test) |
एसएससी सीएचएसएल न्यूनतम पासिंग अंक
Tier-I परीक्षा तथा Tier-II परीक्षा के खंड-I, खंड-II और खंड-III में न्यूनतम अर्हता प्राप्तांक निम्नलिखित हैं-
- सामान्य वर्ग (UR) : 30%
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 25%
- अन्य सभी श्रेणियाँ : 20%
SSC CHSL Tier -1
SSC CHSL Tier -1 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। SSC CHSL Pre Exam कुल 200 अंकों का होता है। प्री परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण चरण है क्योंकि प्री परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाता है.
- SSC CHSL Tier -1 परीक्षा बहुकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है.
- एसएससी सीजीएल परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
- इस परीक्षा में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस, अंग्रेजी और जनरल नॉलेज विषय से संबंधित प्रश्न आते हैं।
- प्री परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिया जाता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक कटा जाता है.
- अंग्रेजी भाषा अनुभाग को छोड़कर अन्य सभी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में पूछे जाते हैं.
- SSC CHSL Pre Exam के लिए 60 मिनट का समय मिलता है।
SSC CHSL Tier -1 Exam Pattern 2025 की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें-
| विषय का नाम | प्रश्न | अंक |
| जनरल नॉलेज | 25 | 50 |
| अंग्रेजी | 25 | 50 |
| गणित | 25 | 50 |
| जनरल रीजनिंग | 25 | 50 |
| कुल प्रश्न | 100 | 100 |
SSC CHSL Tier -2
एसएससी सीएचएसएल Tier -2 परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव टाइप पेपर होता है, यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होती है, एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल Tier -2 परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है SSC CHSL मेन्स परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलता है। एसएससी सीएचएसएल मेंस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन/ नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
SSC CHSL Tier-II Exam दो सत्रों (Session-I और Session-II) में आयोजित किया जाएगा, और दोनों सत्र एक ही दिन में होंगे।
- सत्र-I में अनुभाग-I, अनुभाग-II और अनुभाग-III आयोजित किए जाएंगे।
- सत्र-II में अनुभाग-IV (कौशल परीक्षा / टाइपिंग टेस्ट) आयोजित किया जाएगा।
- सत्र-I में तीनों अनुभाग (I, II, III) सम्मिलित होंगे, जिसके लिए कुल 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा.
- अनुभाग-II के तुरंत बाद अनुभाग-III (कंप्यूटर ज्ञान परीक्षण) प्रारंभ होगा, जिसकी अवधि 15 मिनट होगी। इसके बाद सत्र-I समाप्त हो जाएगा।
- टियर-I के पूर्ण होने के पश्चात उम्मीदवारों को सत्र-II के लिए पुनः पंजीकरण (Re-registration) हेतु एक अंतराल (ब्रेक) मिलेगा।
- टियर-II में अनुभाग-IV (कौशल परीक्षा / टाइपिंग टेस्ट) आयोजित किया जाएगा।
- सभी उम्मीदवारों के लिए Tier-II परीक्षा के प्रत्येक अनुभाग में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
- अनुभाग-I, अनुभाग-II और अनुभाग-III में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) की जाएगी।

SSC CHSL Typing Exam
डीईओ / डीईओ ग्रेड ‘ए’ पद के लिए टाइपिंग परीक्षा अनिवार्य है, टाइपिंग परीक्षा में कंप्यूटर पर प्रति घंटे 8,000 key इम्प्रेशन स्पीड के अनुसार टाइपिंग करनी होती हैं । इस परीक्षा की अवधि 15 मिनट होती है।
टाइपिंग टेस्ट एलडीसी/जेएसए सहित अन्य पदों के लिए भी है – टाइपिंग टेस्ट का माध्यम हिंदी या अंग्रेजी भाषा होगी, अंग्रेजी माध्यम चुनने वाले उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए और हिंदी माध्यम चुनने वालों उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
SSC CHSL Merit List
एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी परीक्षा में उम्मीदवारों का अंतिम चयन परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची/फाइनल लिस्ट में जगह मिलेगी।
SSC CHSL Recruitment से जुड़े महत्वपूर्ण लेख
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
SSC कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल चयन प्रक्रिया निम्नलिखित तीन चरण हैं-
चरण 1 – कंप्यूटर आधारित परीक्षा
चरण 2 – सीबीटी
चरण 3 – स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट
अंग्रेजी माध्यम चुनने वाले उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए और हिंदी माध्यम चुनने वाले उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
जी हाँ, SSC CHSL Tier -1 परीक्षा में 0.50 की नेगेटिव मार्किंग होती है।