Advertisements

BPSC School Teacher TRE 4.0 Online Form 2026 – (Postponed)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 School Teacher Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए पद और कक्षा के अनुसार न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तक है। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांच लें।

Advertisements

BPSC School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, पदों का विवरण, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Bihar Public Service Commission (BPSC)

BPSC School Teacher TRE 4.0 Examination 2025 : Short Details

SARKARIALERT.NET

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत : 01/09/2026
  • आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ : 30/09/2026
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि : 30/09/2026
  • परीक्षा तिथि : अधिसूचना के अनुसार
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : परीक्षा से पहले
  • आंसर की जारी होने की तिथि : अघोषित
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि : अघोषित

आवेदन फ़ीस

  • जनरल/ओबीसी/अन्य प्रदेश : 100/- रुपये
  • एससी/एसटी : 100/- रुपये
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.

PSC School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 : आयु सीमा

BPSC School Teacher TRE 4.0 के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। वर्ग एवं कक्षा के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार है:

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
कक्षा 1 से 518 वर्ष37 वर्ष*
कक्षा 6 से 818 वर्ष37 वर्ष*
कक्षा 9 से 1021 वर्ष37 वर्ष*
कक्षा 11 से 1221 वर्ष37 वर्ष*
UR पुरुष37 वर्ष
UR महिला40 वर्ष
BC/EBC पुरुष एवं महिला40 वर्ष
SC/ST पुरुष एवं महिला42 वर्ष

आयु में छूट: बिहार लोक सेवा आयोग के नियमों के अनुसार पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

BPSC School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 : शैक्षणिक योग्यता

BPSC School Teacher TRE 4.0 में अलग-अलग कक्षाओं के शिक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं शिक्षक पात्रता अलग – अलग है, विवरण नीचे दिया गया है:

पद / कक्षाशैक्षणिक योग्यता
School Teacher (Class 1–5)स्नातक में 50% अंक + B.Ed या स्नातक + 2 वर्षीय D.El.Ed या 12वीं में 50% अंक + 2 वर्षीय D.El.Ed/विशेष डिप्लोमा या 12वीं में 45% अंक + 2 वर्षीय D.El.Ed (2002 नियमों के अनुसार) या 12वीं में 50% अंक + 4 वर्षीय B.El.Ed या 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर + 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed. साथ ही CTET Paper-I या BTET Paper-I उत्तीर्ण।
Middle School Teacher (Class 6–8)स्नातक + 2 वर्षीय D.El.Ed या स्नातक/स्नातकोत्तर में 50% अंक + B.Ed या स्नातक में 45% अंक + B.Ed (NCTE नियम) या 50% अंक के साथ BA-B.Ed/B.Sc-B.Ed या स्नातक में 50% अंक + B.Ed Special या 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर + 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed.
School Teacher (Class 6–10)संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर में 50% अंक + B.Ed या 45% अंक + B.Ed (2002 नियमों के अनुसार) या 4 वर्षीय BA.Ed/B.Sc.Ed. साथ ही STET Paper-I उत्तीर्ण।
Secondary School Teacher/TGT (Class 9–10)संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर में 50% अंक + B.Ed या 45% अंक + B.Ed (2002 नियमों के अनुसार) या 4 वर्षीय BA.Ed/B.Sc.Ed. साथ ही संबंधित विषय में STET Paper-I उत्तीर्ण।
Secondary School Teacher/TGT Special (Class 9–10)संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर में 50% अंक + B.Ed या 45% अंक + B.Ed (2002 नियमों के अनुसार) या 4 वर्षीय BA.Ed/B.Sc.Ed. साथ ही संबंधित विषय में STET Paper-I उत्तीर्ण।
School Teacher/PGT (Class 11–12)संबंधित विषय में स्नातकोत्तर में 50% अंक + B.Ed या 45% अंक + B.Ed (2002 नियमों के अनुसार) या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर + 4 वर्षीय BA.Ed/B.Sc.Ed या 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर + 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed. साथ ही STET Paper-II उत्तीर्ण।

BPSC School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

BPSC School Teacher TRE 4.0 के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार सितंबर 2026 में निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 से संबंधित Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार पहले Registration प्रक्रिया पूरी करें और प्राप्त Login ID/Password को सुरक्षित रखें।
  4. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  5. अपनी कक्षा/पद एवं विषय के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी गलती की स्थिति में Final Submit से पहले सुधार करें।
  8. सही जानकारी की पुष्टि करने के बाद Final Submit पर क्लिक करें।
  9. आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Application Form और Fee Receipt डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

BPSC School Teacher TRE 4.0 Online form 2026 : चयन प्रक्रिया

BPSC School Teacher TRE 4.0 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:

चयन चरणविवरण
Preliminary Examप्रारंभिक परीक्षा
Mains Examमुख्य परीक्षा
Merit Listपरीक्षा प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी
Document Verificationचयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन

नोट: अंतिम चयन एवं मेरिट से संबंधित नियम BPSC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मान्य होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

महत्वपूर्ण लिंक्स

भर्ती पोस्टपोंड नोटिस डाउनलोड करेंक्लिक करें
OTR करेंक्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करें
अधिसूचना डाउनलोड करें क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें
टेलीग्राम से जुड़ेंक्लिक करें

Bihar BPSC Teacher से सम्बंधित लेख

1BPSC Bihar Teacher Exam Pattern
2Bihar BPSC Teacher Syllabus
3Bihar Teacher सैलरी
4Bihar BPSC Teacher Eligibility Criteria
5BPSC School Teacher DV Schedule
Advertisements