Bihar BPSC Teacher Eligibility Criteria 2023 : बिहार में सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकार द्वारा बंपर भर्ती निकाली गई है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा प्राथमिक शिक्षक, पीजीटी और टीजीटी के कुल 1,70,461 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दिया गया है। शिक्षक भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
ये भर्ती विशेष रूप से बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही है, क्योंकि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल बिहार के स्थायी निवासी ही हिस्सा ले सकतें हैं। ये भर्ती बहुत ही ज्यादा पदों पर कराई जा रही है तो बिहार के युवाओं के लिए ये एक सुनहरा अवसर है। ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो आपको Bihar BPSC Teacher Eligibility Criteria की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इस लेख के माध्यम से हम आपको बिहार शिक्षक भर्ती हेतु योग्यता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे। जिसे आप एक बार अवश्य पढ़ लें।

Bihar BPSC Teacher – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | प्राथमिक शिक्षक, पीजीटी और टीजीटी |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 26/2023 |
पदों की संख्या | 1,70,461 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.bpsc.bih.nic.in/ |
लेख का नाम | बीपीएससी बिहार शिक्षक योग्यता 2023 |
Bihar BPSC Teacher Eligibility Criteria In Hindi : योग्यता
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जारी बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने को इच्छुक उम्मीदवारों को योग्यता के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी योग्यता ये है कि वे बिहार राज्य के स्थायी निवासी हो। इसके साथ ही प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों हेतु अलग अलग योग्यताएं होंगी।
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5) हेतु योग्यता
- न्यूनतम 55% अंकों अथवा उसके समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातकोत्तर और तीन वर्षीय एकीकृत बी० एड० – एम०एड०
- न्यूनतम 45% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (मान्यता. मानदंड और क्रियाविधि) विनियम 2002 के अनुसार प्राप्त किया गया हो। अथवा
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक तथा शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक तथा प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्ष का डिप्लोमा अथवा
- स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा। अथवा
- 50% अंकों के साथ स्नातक तथा शिक्षा स्नातक (बी०एड०) अथवा
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) तथा 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी०एल०एड०) I
- बीटीईटी पेपर-1 परीक्षा उत्तीर्ण।
टीजीटी शिक्षक (कक्षा 09-10) हेतु योग्यता
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक / मास्टर डिग्री और बी.डी.एड. की डिग्री या
- न्यूनतम 45% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक / मास्टर डिग्री (2002 के मानदंडों के अनुसार) और बीएड या
- BAEd / BScEd में 04 वर्ष की डिग्री।
- STET पेपर -I परीक्षा उत्तीर्ण।
पीजीटी शिक्षक (कक्षा 11-12) हेतु योग्यता
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक / मास्टर डिग्री और बी.डी.एड. की डिग्री या
- न्यूनतम 45% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक / मास्टर डिग्री (2002 के मानदंडों के अनुसार) और बीएड
- बीएएड / बीएसएड में 4 साल की डिग्री के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या
- न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड/ एम.एड 03 साल की डिग्री।
- एसटीईटी पेपर II परीक्षा उत्तीर्ण।
योग्यता से संबंधित और ज्यादा जानकारी के लिए अधिसूचना पढें।
Bihar BPSC Teacher हेतु आयु सीमा
बिहार शिक्षक भर्ती हेतु उम्मीदवारों की उम्मीदवारों की आयुसीमा अलग अलग वर्गों के लिए अलग निर्धारित की गई है। जिसे आप नीचे दिए टेबल की मदद से समझ सकतें हैं।
वर्ग | न्यूनतम आयु (प्राथमिक शिक्षक) | न्यूनतम आयु (टीजीटी और पीजीटी) | अधिकतम आयु |
सामान्य | 18 वर्ष | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
ओबीसी | 18 वर्ष | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
एससी/एसटी | 18 वर्ष | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
महिला (सामान्य एवं ओबीसी) | 18 वर्ष | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
महिला (एससी/एसटी) | 18 वर्ष | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
Bihar BPSC Teacher से सम्बंधित लेख
आशा है आपको Bihar BPSC Teacher Eligibility Criteria In Hindi तथा के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी, इससे जुड़ी और जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।