बिहार राज्य में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा प्राथमिक शिक्षक, पीजीटी और टीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया गया है, यदि आप इस फॉर्म को भरें हैं तो आपको बिहार टीचर पद पर भर्ती होने के लिए बिहार टीचर परीक्षा पैटर्न के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन मार्च 2024 में किया जाएगा। ऐसे में इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के पास Bihar BPSC Teacher Exam Pattern का सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। इस लेख के माध्यम से हम Bihar BPSC Teacher Exam Pattern की सम्पूर्ण जानकारी आपको देंगे। जिसे आपको एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।
Bihar BPSC Teacher भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | बीपीएससी शिक्षक भर्ती |
| भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद का नाम | प्राथमिक शिक्षक, पीजीटी और टीजीटी |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://www.bpsc.bih.nic.in/ |
Bihar BPSC Teacher Exam Pattern
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न का सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। ऐसे में बिहार शिक्षक हेतु परीक्षा की जानकारी निम्नलिखित है।
- लिखित परीक्षा में पूछे गए प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
- इस परीक्षा का आयोजन तीन वर्गों के लिए होगा।
- प्रत्येक वर्ग के लिए भाषा का पेपर देना अनिवार्य होगा।
- भाषा की परीक्षा में दो भाग होंगे।
- पहले भाग में 25 प्रश्न अंग्रेजी भाषा से पूछे जाएंगे।
- दूसरे भाग में हिंदी, उर्दू अथवा बांग्ला भाषा में से किसी एक भाषा का चुनाव करना होगा। जिसमे 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- भाषा के पेपर में 100 प्रश्न होंगे जो कि 100 अंक के होंगे। जिसमें उम्मीदवार को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। इस पेपर में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- दूसरा पेपर हर वर्ग का अलग होगा। जिसमे सामान्य अध्ययन एवं विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पैटर्न को नीचे दिए टेबल के मदद से आप और आसानी से समझ पाएंगे।
प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक हेतु ( कक्षा 1 से 05)
| पत्र | विषय | प्रश्नों की संख्या | परीक्षा की अवधि | कुल अंक |
| 1 | भाषा (अर्हता) | 100 प्रश्न भाग –1– 25 भाग – 2 – 75 | 02 घंटे | 100 प्रश्न भाग –1– 25 भाग – 2 – 75 |
| 2 | सामान्य अध्ययन | 120 प्रश्न | 2 घंटे | 120 अंक |
माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक हेतु ( कक्षा 9 एवं 10)
| पत्र | विषय | प्रश्नों की संख्या | परीक्षा की अवधि | कुल अंक |
| 1 | भाषा (अर्हता) | 100 प्रश्न भाग –1– 25 भाग – 2 – 75 | 02 घंटे | 100 प्रश्न भाग –1– 25 भाग – 2 – 75 |
| 2 | विषय एवम् सामान्य अध्ययन | 120 प्रश्न भाग – 1– 80 प्रश्न एवम् भाग – 2 – 40 प्रश्न | 02 घंटे | 120 अंक भाग – 1– 80 अंक एवम् भाग – 2 – 40 अंक |
उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक हेतु ( कक्षा 11 एवं 12)
| पत्र | विषय | प्रश्नों की संख्या | परीक्षा की अवधि | कुल अंक |
| 1 | भाषा (अर्हता) | 100 प्रश्न भाग –1– 25 भाग – 2 – 75 | 02 घंटे | 100 प्रश्न भाग –1– 25 भाग – 2 – 75 |
| 2 | विषय एवम् सामान्य अध्ययन | 120 प्रश्न भाग – 1– 80 प्रश्न एवम् भाग – 2 – 40 प्रश्न | 02 घंटे | 120 अंक 120 अंक भाग – 1– 80 अंक एवम् भाग – 2 – 40 अंक |
Bihar BPSC Teacher से सम्बंधित लेख
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
बिहार टीचर परीक्षा में कुल बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
बिहार टीचर लिखित परीक्षा के लिए प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलता है।
Fine art teacher secondary wale ka kya shylebus hai
BPSC Teacher Exam Online Hoga ya Offline
BPSC Teacher Exam Online Hoga ya Offline
Mujhe teacher banana hai
Joing