Advertisements

Super TET Cut Off 2023

सुपर टीईटी एक ऐसी परीक्षा है जिसका इंतजार उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की चाह रखने वाला उम्मीदवार बेसब्री से करता है। तथा इस परीक्षा के लिए बहुत तैयारियां भी करता है। सुपर टीईटी परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती हेतु समय – समय पर आयोजित कराया जाता है।

सुपर टीईटी की परीक्षा के होने की संभावना 2022 में ही लगाई जा रही थी, लेकिन आयोग द्वारा कोई भी अधिसूचना जारी नहीं किया गया। ऐसे में इस परीक्षा के 2023 में होने की प्रबल संभावना है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा का इंतजार कर रहें है उन्हें इस परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, एवं पिछली परीक्षाओं के कट ऑफ जान लेना बेहद ही जरूरी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पिछली परीक्षा के कट ऑफ एवं आगामी परीक्षा के क्या हो सकतें हैं उसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

Super TET Exam : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामSuper TET Exam 2023
परीक्षा बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड
पद का नामसहायक प्राथमिक अध्यापक
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
परीक्षा का मोडऑफलाइन ( पेन और पेपर)
लेख का नामSuper TET Exam Pattern 2023
आधिकारिक वेबसाइटhttp://updeled.gov.in/

Super TET Cut Off 2019 में क्या था, जानें

सुपर टीईटी की पिछली परीक्षा जनवरी 2019 में आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा का आयोजन सहायक प्राथमिक अध्यापक के 69,000 पदों के लिए आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा हेतु कुल 4,31,466 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमे से 4,09,530 उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमे से 69,000 उम्मीदवारों का चयन सहायक अध्यापक के तौर पे हुआ था। Super TET Cut Off 2019 नीचे दिया गया है।

श्रेणीSuper TET Cut Off 2019
जनरल65 Percentage
ओबीसी60 Percentage
एससी/एसटी60 Percentage

Super TET Cut Off 2023 क्या हो सकता है, जानें

सुपर टीईटी 2023 के कट ऑफ का पता लगाने के लिए ये देखना होगा कि परीक्षा की कठिनाई स्तर कितना है, एवं परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, एवं पदों की संख्या क्या होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि आयोग द्वारा लगभग 60,000 पदों पर भर्ती हेतु अगली Super TET Exam 2023 हेतु अधिसूचना जारी किया जाएगा। ये संख्या घट या बढ़ भी सकती है। अब पिछली भर्ती में लगभग 4 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था जिसमें से सिर्फ 69,000 उम्मीदवार ही नौकरी ले पाए। अब 2019 के बाद B.Ed./BTC/DLED करने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी बढ़ गई है, एवं ज्यादातर उम्मीदवारों ने UPTET अथवा CTET परीक्षा भी पास कर लिया। ऐसे में सुपर टीईटी 2023 की परीक्षा में बहुत ही ज्यादा उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले है। जिसको मद्देनजर रखते हुए उम्मीदवारों को काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नीचे सारणी में SUPER TET 2023 Cut Off की जानकारी दी गई है –

श्रेणीन्यूनतम योग्यता प्रतिशतयोग्यता अंक
General45%67 अंक 150 में से
OBC/SC/ST40%60 अंक 150 में से

वैसे तो सुपर टीईटी परीक्षा का कट ऑफ लिखित परीक्षा एवं अकादमिक मार्क्स को जोड़कर बनाया जाता है। निम्न टेबल की मदद से आप देख सकतें है कि सुपर टीईटी लिखित परीक्षा एवं अकादमिक मार्क्स को कैसे जोड़ा जाता है।

हाई स्कूल10%
इंटरमीडिएट10%
स्नातक10%
B.Ed./BTC/DLED10%
सुपर टीईटी लिखित परीक्षा60%

उम्मीद है, इस लेख ने सुपर टीईटी कट ऑफ के सभी पहलुओं के बारे में आपको पूरी तरह से समझा दिया होगा, इसके अलावा अगर आप के पास SUPER TET Syllabus या SUPER TET Exam Pattern से जुड़े कोई प्रश्न हो तो आप हमसे बेझिझक पूछ सकते हैं।

सुपर टीईटी से संबंधित लेख

1Super TET Syllabus 2023 In Hindi
2What Is Super TET / सुपर टीईटी क्या है?
3Super TET Exam Pattern 2023
4Super TET Selection Process 2023
5Super TET Notification
Advertisements