Advertisements

What Is CTET 2026, देखें आवेदन और योग्यता व परीक्षा की पूरी जानकारी

CTET एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जो साल में 2 बार सीबीएसई द्वारा आयोजित कराई जाती है। यह परीक्षा स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। CBSE के द्वारा इस परीक्षा के तहत शिक्षकों की दक्षता, बुद्धिमता और योग्यता के साथ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर चुनौतियों से निपटने में उनकी क्षमता का आकलन किया जाता है।

सीटीईटी परीक्षा में पेपर होते हैं – पेपर -1 और पेपर -2, इसमें पहला पेपर उन लोगों के लिए होता है जो स्कूलों में 1 से 5वीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।

Advertisements

CBSE बहुत जल्द CTET फरवरी 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। उम्मीद है कि यह नोटिफिकेशन दिसंबर 2025 तक जारी हो सकता है।

CTET 2026 क्या है?

CTET जिसका पूरा नाम Central Teacher Eligibility Test है, भारत में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। CTET पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्रीय सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों जैसे: KVS (केंद्रीय विद्यालय) और NVS (नवोदय विद्यालय) और अन्य सरकारी एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं।

क्यों आवश्यक है CTET?

CTET एक अनिवार्य पात्रता शर्त है। यदि कोई उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय या अन्य सरकारी/मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनना चाहता है, तो CTET उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

CTET के लिए योग्यता क्या है?

  1. आयु सीमा: सीटीईटी के लिए पात्र होने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए, साथ ही इसके लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं है, हालांकि, उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 17 वर्ष होनी चाहिए।
  2. शैक्षिक योग्यता: संशोधित सीबीएसई सीटीईटी पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में) या समकक्ष ग्रेड के साथ-साथ 3-वर्षीय बी.एड-एम.एड पूरा किया है, टीईटी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

सम्बंधित लेख

1.CTET Syllabus
2.CTET Online Form
3.CTET Exam पास होने के लिए जरूरी अंक
4.CTET Cut Off
5.How to Download Ctet Certificate
6.CTET Preparation Tips

CTET पेपर -1 / पेपर -2 परीक्षा का पैटर्न

प्रश्नों की संख्या150
कुल अंक150
समय2 घंटे 30 मिनट
परीक्षा का प्रकारवस्तुनिष्ठ
विषयटॉपिक्सप्रश्नों की संख्याअंक
बाल विकास और अध्यापनबाल विकास, समावेशी शिक्षा और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना
सीखना और शिक्षाशास्त्र
3030
भाषा- 1 (अनिवार्यभाषा की समझ, भाषा विकास का शिक्षण3030
भाषा- 2 (अनिवार्य)भाषा की समझ, भाषा विकास का शिक्षण3030
पर्यावरण अध्ययनपरिवार और मित्र, भोजन, आश्रय, जल, यात्रा, शैक्षणिक मुद्दे इत्यादि3030
गणितसंख्या प्रणाली, गणितीय संक्रियाएं (जोड़, घटाव, गुणा, भाग), ज्यामिति, आकृतियाँ और स्थानिक समझ, शैक्षणिक मुद्दे इत्यादि3030
कु150150

CTET के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रतिशत अंको को परीक्षा में अर्जित करना होगा-

  1. सामान्य वर्ग के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे।
  2. एससी/एसटी के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।
  3. ओबीसी के लिए सीटीईटी उत्तीर्ण अंक : सीटीईटी उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।

CTET 2026 परीक्षा तिथि

  • परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026
  • शिफ्ट: दो शिफ्ट
    • पेपर 1: कक्षा 1 से 5 के शिक्षक
    • पेपर 2: कक्षा 6 से 8 के शिक्षक

CTET 2026 आवेदन प्रक्रिया (Apply Online)

CTET 2026 ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर शुरू होगा।

कैसे आवेदन करें?

  1. वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं ।
  2. CTET Registration 2026 करें ।
  3. लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें ।
  4. आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें ।
  5. आवेदन फीस जमा करें ।
  6. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट ले लें।
Advertisements