CTET Syllabus in Hindi : CTET Syllabus 2021 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं और आप CTET Syllabus PDF Download भी कर सकते हैं।
CTET का पूरा नाम सेंटर एलिजिब्लिटी टेस्ट होता है. जो उम्मीदवार 1 से 5 तक की कक्षाओं के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें CTET Paper- 1 में शामिल होना होता है।
जो उम्मीदवार 1 से 8 तक की कक्षाओं के शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए Paper- 2 देना अनिवार्य होता है। नीचे CTET Syllabus in Hindi की जानकारी प्राप्त करें।

CTET Syllabus in Hindi
CTET Syllabus in Hindi 2021 : सीटीईटी सिलेबस को आधिकारिक साइट पर सीबीएसई द्वारा जारी किया जााता है। उम्मीदवार अब नवीनतम CTET परीक्षा पैटर्न और पेपर- I और पेपर- II के पाठ्यक्रम को आसानी से जान सकते हैं। CTET अधिसूचना से पैटर्न, पाठ्यक्रम और सभी महत्वपूर्ण विषयों का विवरण प्राप्त किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सीटीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए पाठ्यक्रम के सभी विषयों के सटीक ज्ञान की आवश्यकता बेहद ही जरूरी है। ऐसे में नीचे लेख के माध्यम से हम आपको CTET Syllabus In Hindi / CTET Syllabus 2021 In Hindi प्रदान कर रहे हैं। साथ ही उम्मीदवार इस लेख के अंत में CTET Syllabus PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Syllabus and Exam Pattern Paper- 1 (कक्षा 1 से 5 तक के लिए)
नीचे CTET के पेपर – 1 के बारे में संछिप्त जानकारी दी गयी है जो आपको विषयों एवं प्रत्येक विषय की मार्किंग सिस्टम के बारे में एक जानकारी दे देगा।
प्रश्नों की संख्या | 150 |
कुल अंक | 150 |
समय | 2 घंटे 30 मिनट |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ |
विषय | महत्वपूर्णटॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और अध्यापन | ◆बाल विकास ◆समावेशी शिक्षा और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना सीखना और ◆शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा- 1 (अनिवार्य | ◆भाषा की समझ ◆भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
भाषा- 2 (अनिवार्य) | ◆भाषा की समझ ◆भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | ◆परिवार और मित्र, भोजन, आश्रय, जल, यात्रा ◆शैक्षणिक मुद्दे | 30 | 30 |
गणित | ◆संख्या प्रणाली, गणितीय संक्रियाएं (जोड़, घटाव, गुणा, भाग), ज्यामिति, आकृतियाँ और स्थानिक समझ, ◆शैक्षणिक मुद्दे | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
CTET Paper-1 Syllabus में पांच विषय शामिल हैं जो बाल विकास और अध्यापन, हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा, पर्यावरण अध्ययन और गणित हैं। प्रत्येक खंड में 1 विषय के 30 प्रश्न होंगे, प्रत्येक में कोई नकारात्मक मार्किंग नहीं है, इसलिए सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
CTET Syllabus 2021
CTET Syllabus 2021 (पेपर – 2) की जानकारी नीचे दी है जिसे आप ध्यानपूर्वक पढ़े।
CTET Syllabus in Hindi
Paper- 2 (कक्षा 1 से 8 तक के लिए)
नीचे CTET पेपर -2 का अवलोकन दिया गया है, नीचे आपको CTET पेपर -2 में मार्किंग और विषयों के बारे में पुरी जानकारी मिल जाएगी।
प्रश्नों की संख्या | 150 |
कुल अंक | 150 |
समय | 2 घंटे 30 मिनट |
परीक्षा का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
विषय | महत्वपूर्णटॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और अध्यापन | ◆बाल विकास (प्राथमिक विद्यालय बाल) ◆समावेशी शिक्षा और विशेष जरूरतों वाले बच्चों को समझना ◆सीखना और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा- 1 (अनिवार्य | ◆भाषा की समझ ◆भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
भाषा- 2 (अनिवार्य) | ◆भाषा की समझ ◆भाषा विकास का शिक्षण | 30 | 30 |
गणित | ◆संख्या प्रणाली, बीजगणित, ज्यामिति ◆शैक्षणिक मुद्दे | 30 | 30 |
विज्ञान | ◆भोजन, सामग्री, सजीवों का संसार, , गतिशील चीज़े एवं संसार, प्राकृतिक संसाधन ◆शैक्षणिक मुद्दे | 30 | 30 |
सामाजिक अध्ययन | ◆इतिहास, भूगोल, सामाजिक और राजनीतिक जीवन ◆शैक्षणिक मुद्दे | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
CTET अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- CTET परीक्षा का प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होगा तथा 1 प्रश्न के लिए उत्तर के रूप में 4 विकल्प दिए गए होंगे।
- परीक्षा की अवधि 2:30 घण्टे होगी और कुल प्रश्नो की संख्या 150 होगी.
- कक्षा 1 से 5 तक के लिए पेपर प्रथम पाली (सुबह) में आयोजित किया जाएगा, वही कक्षा 1 से 8 तक के लिए पेपर द्वितीय पाली में आयोजित किया जाएगा।
- दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को एक अलग प्रश्न पत्र दिया जाएगा.
- 40% से अधिक विकलांगता वाले अलग-अलग-योग्य उम्मीदवार उनके साथ वर्णन कर सकते हैं.
- सभी वर्गों को प्रयास करना अनिवार्य है.
- पेपर 1 या पेपर 2 किसी में भी माइनस मार्किंग नहीं लागू है।
- आपको केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करने की अनुमति है।
- पेंसिल का उपयोग करने की अनुमति नहीं है, और यदि आप अपनी शीट पर कहीं भी पेंसिल का उपयोग करते हैं तो आपकी उत्तर पुस्तिका अस्वीकृत हो जाएगी।
CTET Syllabus PDF Download
CTET Syllabus PDF Download : यदि आप CTET Syllabus का PDF Download करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी लिंक से CTET Syllabus 2021 की विस्तृत जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स | SARKARI ALERT |
CTET PDF डाउनलोड करें | क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
CTET Syllabus 2021 FAQs
CTET Syllabus और Exam Pattern का निर्धारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE द्वारा किया जाता है।
हाँ, CBSE लगभग हर साल- 2 साल में पाठ्यक्रम में बदलाव लाती रहती है।
हां, पेपर -1 और पेपर -2 दोनों का सिलेबस काफी हद तक एक जैसा है। हालाँकि, प्रश्नों की प्रकृति दोनों पत्रों में भिन्न है।
आशा है आपको हमारे द्वारा CTET Syllabus In Hindi से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी, इसके अलावा अगर CTET एग्जाम से जुड़े अगर आपके कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं।