Advertisements

BSF Head Constable RO RM Selection Process 2026

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के द्वारा हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक और रेडियो ऑपरेटर के पदों पर भर्ती हेतु भर्ती जारी की जाती हैं, आवेदन करने के बाद उम्मीदवार लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता की तैयारी में जुट जाते हैं। भर्ती परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवार को भर्ती चयन-प्रक्रिया से सम्बंधित सभी चरणों के बारे में जान लेना चाहिए।

इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ आरएम चयन-प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं, ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेने वालें हैं, वे चयन प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी इस लेख की मदद से जरूर प्राप्त कर लें।

Advertisements

BSF Head Constable Recruitment 2026 – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामबीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ आरएम चयन प्रक्रिया 2026
भर्ती बोर्ड का नामसीमा सुरक्षा बल (BSF)
पद का नामरेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
वेतनमान25,500 – 81,100/- रुपये
श्रेणीप्रमुख परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsf.gov.in/

BSF Head Constable RO RM चयन प्रक्रिया

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) रेडियो मैकेनिक (RM) हेतु उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है-

  1. प्रथम चरण (First Phase) : लिखित परीक्षा।
  2. द्वितीय चरण (Second Phase) : फिजिकल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, डिक्टेशन टेस्ट एवं पैराग्राफ रीडिंग (केवल रेडियो ऑपरेटर पद हेतु)।
  3. तृतीय चरण (Third Phase) : मेडिकल टेस्ट।

First Phase : लिखित परीक्षा

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल आरओ आरएम हेतु प्रथम चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा , जिसकी चयन प्रक्रिया नीचे की तरफ़ दी गई है।

  1. लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्नपत्र कुल 200 अंको का होगा।
  2. 100 प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवार को 120 मिनट यानि कुल 02 घंटे का समय दिया जाएगा।
  3. इस परीक्षा का आयोजन ऑफ़लाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
  4. इस परीक्षा में कुल 05 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जो भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान , गणित , अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान है।
  5. लिखित परीक्षा में भौतिक विज्ञान से 40 प्रश्न, रसायन विज्ञान से 20 प्रश्न, गणित से 20 प्रश्न एवं अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान से 20-20 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  6. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी है। प्रश्नों के सही उत्तर पर 02 अंक मिलेंगे एवं गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

Second Phase : पीईटी पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन इत्यादि

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरांत उम्मीदवार को फिजिकल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, एवं डिक्टेशन टेस्ट एवं पैराग्राफ रीडिंग (केवल रेडियो ऑपरेटर हेतु) के लिए बुलाया जाता है-

  • फिसिकल परीक्षा में उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण से गुजरना होता है। जिसमें उम्मीदवारों की लंबाई, सीने की चौड़ाई एवं फुलाव, वजन का परीक्षण किया जाता है।
  • उसके बाद उम्मीदवार की दौड़ कराई जाएगी और उसके साथ ही लंबी कूद एवं ऊची कूद भी होगी। जिसको उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को तीन मौके प्रदान किये जायेंगे।
  • उसके पश्चात उम्मीदवार के दस्तावेजों का सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा एवं उसके साथ ही डिस्टेशन टेस्ट एवं पैराग्राफ रीडिंग का भी परीक्षण होगा, जो कि सिर्फ रेडियो ऑपरेटर पद के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है।

BSF Head Constable PST (शारीरिक मानक)

शारीरिक मानकपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
लंबाई168 सेमी.157 सेमी.
सीना80 सेमी. (85 सेमी. विस्तार करने पर)NA
वजनलंबाई तथा आयु सीमा के अनुसारलंबाई तथा आयु सीमा के अनुसार

BSF Head Constable PET (फिजिकल टेस्ट)

टेस्ट का नामपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
दौड़1600 मीटर 6.5 मिनट में800 मीटर 4 मिनट में
लांग जंप3.6 मीटर (11 फिट) 3 चांस में9 फिट 3 चांस में
हाई जंप1.2 मीटर (3 फिट 11.244 इंच) 3 चांस में3 फीट 3 चांस में

Third Phase : मेडिकल टेस्ट

पहला एवं दूसरा चरण पार करने के उपरांत उम्मीदवार को तीसरे चरण यानि कि मेडिकल टेस्ट हेतु बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार के आँखों की जांच , कलर विजन , ब्लड प्रेशर, खून की जांच, एवं अन्य शारीरिक जाँच विस्तृत रूप से की जाएंगी।

इन सभी चरणों को पास करने के उपरांत ही उम्मीदवार का चयन सुनिश्चित हो सकता है। चयन प्रक्रिया से जुड़ी और विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

BSF Head Constable RO RM से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

1BSF Head Constable RO RM Eligibility
2BSF Head Constable RO RM Recruitment
3BSF Head Constable RO RM PET PST Details
4BSF Head Constable RO RM Exam Pattern
5BSF Head Constable RO RM Cut Off
6BSF Head Constable RO/RM Final Result
7BSF Head Constable RO RM Admit Card
8BSF HC RO / RM, Tradesman, Other Post उत्तर कुंजी

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

क्या बीएसएफ आरओ आरएम लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

जी हाँ! बीएसएफ आरओ आरएम भर्ती लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। सही उत्तर पर 02 अंक मिलतें हैं एवं गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाते हैं।

बीएसएफ आरओ आरएम फिजिकल परीक्षा में कितना किलोमीटर दौड़ना होता है?

बीएसएफ आरओ आरएम फिजिकल परीक्षा में पुरूष उम्मीदवारों को 1600 मीटर 6 मिनट 30 सेकंड में दौड़ना होता है, एवं महिला उम्मीदवारों को 800 मीटर 4 मिनट में दौड़ना होता है।

बीएसएफ में आरओ और आरएम क्या होता है?

सीमा सुरक्षा बल के द्वारा रेडियो मेकैनिक (RM) और रेडियो ऑपरेटर (RO) के पदों पर भर्ती आयोजित की जाती है।

Advertisements