BSF HC RO/RM Exam Pattern 2023 | बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ आरएम परीक्षा पैटर्न 2023

BSF HC RO/RM Exam Pattern 2023 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा रेडियो ऑपरेटर (RO) के 217 पद एवं रेडियो मैकेनिक (RM) के 30 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। इस भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है जो कि 12 मई 2023 तक चलने वाली है। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेना चाहतें हैं, वे अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले जरूर कर लें।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित कराई जाने वाली इस भर्ती में रेडियो ऑपरेटर एवं रेडियो मकैनिक के कुल 247 पदों पर इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले हैं उन्हें एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी जरूर होनी चाहिए, तो आज हम आपके इस लेख के माध्यम से BSF HC RO/RM Exam Pattern की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

BSF HC RO/RM Exam Pattern 2023

BSF Head Constable RO/RM Exam Patten – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामबीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ आरएम एग्जाम पैटर्न 2023
भर्ती बोर्ड का नामसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
पद का नामरेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक (RO & RM)
श्रेणीसिलेबस
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या247 पद
वेतनमान25,500 – 81,100/- रुपये
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsf.gov.in/

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल आरओ/आरएम एग्जाम पैटर्न

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के द्वारा आयोजित होने वाली रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक के पदों पर परीक्षा निम्नलिखित पैटर्न पर आयोजित की जाती है-

  1. यह परीक्षा पूरे 200 अंको की होती है तथा कुल 100 प्रश्न पूछे जातें हैं।
  2. प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवार को 2 अंक मिलते हैं।
  3. बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल आरओ आरएम परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं।
  4. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है। प्रत्येक गलत उत्तर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
  5. इस लिखित परीक्षा में चार खंड होतें हैं जिसे आप नीचे दिए टेबल की मदद से समझ सकतें हैं।
विषय के नामप्रश्नों की संख्यानिर्धारित अंक
भौतिक विज्ञान40 80
गणित2040
रसायन विज्ञान2040
अंग्रेजी एवं सामान्य विज्ञान2040
कुल100200

BSF HC RO/RM से संबंधित महत्वपूर्ण लेख

1BSF Head Constable RO RM PET PST Details
2BSF Head Constable RO RM Recruitment 2023
3BSF Head Constable RO RM Selection Process
4BSF Head Constable RO RM Eligibility
5BSF Head Constable RO RM Cut Off
6BSF Head Constable RO/RM Final Result 2023

BSF HC RO/RM Exam Pattern से सम्बंधित कुछ FAQs

BSF Head Constable RO RM परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जातें हैं?

इस परीक्षा में मुख्यतः 5 विषयों से प्रश्न पूछे जातें हैं जिसमें भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान आतें हैं।

सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल आरओ आरएम का वेतन कितना होता है?

सीमा सुरक्षा बल हेड कांस्टेबल आरओ आरएम का वेतन 25,500 रुपये से लेकर 81,100/- रुपये तक होता है।

BSF Head Constable RO RM हेतु आवेदन प्रक्रिया कब से शुरु होगी?

BSF Head Constable RO RM हेतु आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2023 है।