Advertisements

BSF Head Constable RO RM Eligibility 2026

BSF Head Constable (RO/RM) भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो सीमा सुरक्षा बल में रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) के पदों पर चयनित होना चाहते हैं। BSF Head Constable RO RM के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और राष्ट्रीयता के आधार पर तय किए गए हैं।

इन मानकों को जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि केवल वही अभ्यर्थी अगले चरणों में शामिल हो सकते हैं जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। इसलिए, आवेदन करने से पहले BSF HC RO/RM Eligibility को समझना प्रत्येक उम्मीदवारों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Advertisements

BSF Head Constable – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामबीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ आरएम योग्यता
भर्ती बोर्ड का नामसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
पद का नामरेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीप्रमुख परीक्षा
वेतनमान25,500 – 81,100/- रुपये
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bsf.gov.in/

BSF Head Constable RO RM Eligibility

सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा आयोजित कराई जाने वाली BSF Head Constable रेडियो ऑपरेटर (RO) एवं रेडियो मकैनिक (RM) भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने हेतु उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए।

हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) हेतु योग्यता

  1. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा साथ ही भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित विषयों में कम से कम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए। या
  2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास उसके साथ ही रेडियो एवं टेलीविजन अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग अथवा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट या डेटा तैयारी और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या डेटा एंट्री ऑपरेटर में दो साल का आईटीआई (ITI) की डिग्री होना आवश्यक है।

हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक (RM) हेतु योग्यता

  1. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा साथ ही भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित विषयों में कम से कम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए। या
  2. किसी मान्यता प्राप्त संस्थान 10वीं पास उसके साथ ही सम्बंधित ट्रेड से दो साल की आईटीआई की डिग्री होना आवश्यक है।

योग्यता से सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए अधिसूचना पढें।

BSF Head Constable RO RM Age 2026

इस भर्ती में हिस्सा लेने हेतु सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवार की 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिये टेबल के माध्यम से उम्र सीमा को और भी अच्छे तरीके से समझ पाएंगे।

वर्गउम्र सीमाजन्मतिथि
सामान्य18 से 25 वर्ष24 सितंबर 2000 से 24 सितंबर 2007 के मध्य
ओबीसी18 से 28 वर्ष24 सितंबर 1997 से 24 सितंबर 2007 के मध्य
एससी/एसटी18 सके 30 वर्ष24 सितंबर 1995 से 24 सितंबर 2007 के मध्य

BSF Head Constable PST (शारीरिक मानक)

शारीरिक मानकपुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार
लंबाई168 सेमी.157 सेमी.
सीना80 सेमी. (85 सेमी. विस्तार करने पर)NA
वजनलंबाई तथा आयु सीमा के अनुसार लंबाई तथा आयु सीमा के अनुसार

BSF Head Constable PET (फिजिकल टेस्ट)

टेस्ट का नाम पुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
दौड़1600 मीटर 6.5 मिनट में800 मीटर 4 मिनट में
लांग जंप3.6 मीटर (11 फिट) 3 चांस में9 फिट 3 चांस में
हाई जंप1.2 मीटर (3 फिट 11.244 इंच) 3 चांस में 3 फीट 3 चांस में

बीएसएफ हेड कांस्टेबल चयन-प्रक्रिया

बीएसएफ हेड कांस्टेबल पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिये चरणों को उत्तीर्ण करना होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन
  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल परीक्षा
  • मेडिकल परीक्षा

BSF Head Constable Eligibility – FAQ

BSF हेड कांस्टेबल RO RM की सैलरी कितनी है?

BSF हेड कांस्टेबल की शुरुआती सैलरी 25000/महीना है।

RO तथा RM का फुल फॉर्म क्या है?

RO का फुल फॉर्म रेडियो ऑपरेटर तथा RM का फुल फॉर्म रेडियो मैकेनिक है।

BSF हेड कांस्टेबल RO RM में चयन प्रक्रिया क्या होगी?

BSF हेड कांस्टेबल में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा तथा मेडिकल परीक्षा प्रक्रिया के अनुसार होगी।

BSF Head Constable से सम्बंधित महत्वपूर्ण लेख

1BSF Head Constable PET PST Details
2BSF Head Constable RO RM Recruitment
3BSF Head Constable Selection Process
4BSF Head Constable Exam Pattern
5BSF Head Constable Cut Off
6BSF Head Constable RO/RM Final Result
7BSF Head Constable RO RM Admit Card
8BSF HC RO / RM, Tradesman, Other Post उत्तर कुंजी
Advertisements