UPSSSC VDO Cut Off 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा VDO ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती आयोजित की जाती है जिसमें बहुत से उम्मीदवार भाग लेते हैं, नई भर्ती का आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यूपीएसएएससी VDO एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान से देखना चाहिए, UPSSSCDO की भर्ती साल 2018 में निकाली गई थी, जिसके परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2018 में किया था, और इस भर्ती का आवेदन 14 लाख उम्मीदवारों ने किया था, जिसमें से 9.1 लाख उम्मीदवारों ने पिछली परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन 20 मार्च 2020 को वीडीओ भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ और बाद में आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दे दिया गया।
उसके बाद यह परीक्षा दोबारा 26 और 27 जून 2023 को आयोजित की गई है, लिखित परीक्षा के लिए साल 2018 भर्ती में आवेदन किए उम्मीदवारों को दोबारा आमंत्रित किया गया था। जिसके लिए एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले जारी किया गया था, लिखित परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए उम्मीदवारों ने VDO परीक्षा पैटर्न, VDO सिलेबस को फॉलो किया है. अब जबकि लिखित परीक्षा संपन्न हो चुकी है और यूपी वीडीओ उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है, अब इस लेख की मदद से UPSSSC VDO Cut Off अंक के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करेंगे.
UPSSSC VDO Cut Off 2023 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2018 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी/ समाज कल्याण पर्यवेक्षक |
पदों की संख्या | 1953 पद |
परीक्षा तिथि | 26 और 27 जून 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://upsssc.gov.in |
Minimum Qualifying Marks for UPSSSC VDO Exam 2023
यूपीएसएसएससी VDO लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। कट ऑफ अंक पास करने से पहले उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना होता है, न्यूनतम पासिंग अंक यूपीएसएसएससी विभाग द्वारा निर्धारित किया जाता हैं, आयोग द्वारा तय योग्यता अंक 33 प्रतिशत है, जो लिखित परीक्षा में लाना अनिवार्य है।
पिछले वर्ष का UPSSSC VDO Cut Off अंक
यूपीएसएसएससी ने पिछले वर्ष के लिखित परीक्षा का कट ऑफ अंक 28 अगस्त 2019 को कैटेगरी वाइज जारी किया गया था, जो निम्नलिखित है–
श्रेणी | कट ऑफ अंक (300 अंकों में) |
जनरल | 211.00 |
SC | 185.00 |
ST | 168.24 |
ओबीसी | 205.00 |
स्वतंत्रता सेनानियों पर आश्रित | 187.00 |
भूतपूर्व सैनिक | 162.00 |
UPSSSC VDO Cut Off 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UPSSSC VDO की भर्ती साल 2018 में जारी की गई थी, जिसकी लिखित परीक्षा हाल ही में संपन्न हुई है और लिखित परीक्षा में भाग लिए उम्मीदवारों को UPSSSC VDO Result और UPSSSC VDO Cut Off 2023 का बेसब्री से इंतजार है, जो भी उम्मीदवार इस साल VDO की परीक्षा में भाग लिए हैं वे कट ऑफ अंक को लेकर चिंतित है, इसलिए हम आज आपको संभावित UPSSSC VDO Cut Off की जानकारी नीचे की तरफ दिए हैं, हालाँकि आधिकारिक कट ऑफ अभी जारी नही हुई है, जारी होते ही हैं आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
आयोग द्वारा आरक्षण नियमों के अनुसार कट ऑफ अंक विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग तैयार किया जाता है, जो संभावित निम्नलिखित है–
श्रेणी | कट ऑफ अंक 2023 (300 अंकों में) |
जनरल | 215+ |
SC | 185+ |
ST | 172+ |
ओबीसी | 205+ |
स्वतंत्रता सेनानियों पर आश्रित | 180+ |
भूतपूर्व सैनिक | 160+ |
UPSSSC VDO Cut Off Marks 2023 कैसे डाउनलोड करें
जो भी उम्मीदवार इस साल VDO की लिखित परीक्षा में भाग लिए हैं और वे अपने भर्ती के कट ऑफ अंक की जांच आसानी से सकतें हैं, UPSSSC VDO Result and Cut Off जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए उनको निम्नलिखित चरणो का पालन करना होगा। आपको बता दें कि कट ऑफ अंक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के साथ जारी किए जाएंगे।
- VDO कट ऑफ अंक डाउनलोड करने के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए UPSSSC VDO Result and Cut Off पर क्लिक करें।
- उसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा, उसके बाद आप अपने रिजल्ट और कटऑफ अंक को आसानी से देख सकतें हैं।
- उसके बाद अपने रिजल्ट और कट ऑफ का पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट करा लें।
UPSSSC VDO कट ऑफ 2023 कैसे तैयार किया जाएगा
यूपीएसएसएससी वीडीओ रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों का कट ऑफ अंक जारी किया जाएगा, जो निम्नलिखित चीजों पर आधारित करेगा –
- यूपीएसएसएससी कट ऑफ अंक लिखित परीक्षा में भाग लिए उम्मीदवारों के संख्या और उनके द्वारा अटेम्प्ट किए गए प्रश्नों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
- बहुत से उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा में ज्यादा प्रश्न गलत किए होंगे तो माइनस मार्किंग स्कीम के अनुसार उनके अंक काटे जाएंगे.
- प्रत्येक दो गलत उत्तर देने पर एक सही प्रश्न के अंक काटे जायेंगे।
- इन सभी मेजरमेंट को ध्यान में रखते हुए कट ऑफ अंक जारी किए जाएंगे।
- इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन भी होगा ।
Result octobar m ayega
Vdo ka result kab ayega
Upsssc vdo ka result kab aayega
Ruselt kab aayega
Sar main general category se hun no 190 hi