जल्द ही हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया जायेगा, इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट से कर सकतें है।
ऐसे में इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार को UPSSSC VDO Exam Pattern in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेना चाहतें हैं उनके लिए परीक्षा पैटर्न का ज्ञान होना बेहद ही आवश्यक है। ऐसे में उम्मीदवार इस लेख को एक बार अवश्य पढ़ें।
UPSSSC VDO Recruitment – संक्षिप्त विवरण
| भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2026 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| विज्ञापन संख्या | जल्द ही जारी किया जायेगा |
| श्रेणी | Goverment Exam Syllabus |
| पदों की संख्या | जल्द ही सूचित किया जायेगा |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://upsssc.gov.in |
UPSSSC VDO Exam Pattern हिंदी में
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई ग्राम पंचायत अधिकारी हेतु परीक्षा में शामिल होने से पूर्व परीक्षा पैटर्न का सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। परीक्षा पैटर्न से संबंधित जानकारी निम्नलिखित है।
- लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक मिलेंगे यानी ये परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।
- इन 150 प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) का भी प्रावधान है। जिसमें एक गलत उत्तर देने पर सही उत्तर का 0.5% अंक काट लिया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में तीन खंड होंगे।
- प्रत्येक खंड से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि 100 अंक के होंगे।
- लिखित परीक्षा में 3 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे जो कि हिंदी ज्ञान एवं लेखन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य ज्ञान से होंगे।
- प्रत्येक विषय से समान प्रश्न पूछे जाएंगे।
लिखित परीक्षा अंक विवरण
लिखित परीक्षा में शामिल होने से पूर्व अंक योजना का ज्ञान होना भी उम्मीदवार के लिए आवश्यक है। ऐसे में नीचे दिए तालिका के मदद से आपको अंक योजना को समझने में आसानी होगी।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| हिंदी ज्ञान और लेखन | 50 | 100 |
| सामान्य बुद्धि परीक्षण | 50 | 100 |
| सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
| कुल | 150 | 300 |
UPSSSC VDO से संबंधित लेख
| 1 | UPSSSC VDO Syllabus In Hindi |
| 2 | UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Recruitment |
| 3 | UPSSSC VDO Eligibility Criteria |
| 4 | UPSSSC VDP Cut Off |
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
जी हाँ, इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास CCC का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।