उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया जाता है, जो भी अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानि कि PET में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में मैं आपको UPSSSC VDO Syllabus तथा परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा, जिसका अध्ययन कर आप आसानी से होने वाली परीक्षा में प्रश्नों को हल कर सकते हैं और उच्चतम अंक प्राप्त करके उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी के पद के लिए चयनित हो सकते हैं।
UPSSSC VDO भर्ती का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | 01-Exam/2023 |
श्रेणी | Goverment Exam Syllabus |
आधिकारिक वेबसाइट | http://upsssc.gov.in |
UPSSSC Exam Pattern
यदि ग्राम पंचायत परीक्षा पैटर्न की बात करें तो उसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है –
- परीक्षा ऑफलाइन माध्यम द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।
- परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे।
- इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन 1/2 यानि 0.50 का प्रावधान किया गया है।
- इस परीक्षा में कुल मिलाकर 150 प्रश्न 300 अंकों के लिए पूछे जायेंगे।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
- प्रश्न पत्र को हल करने के लिए आपको कुल 2 घंटे यानि कि 120 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
आइए अब सारणी के अनुसार इसे समझने का प्रयास करते हैं –
क्रमांक | खंड | प्रश्नों की संख्या | कुल मार्क्स |
1. | हिंदी ज्ञान और लेखन | 50 | 100 |
2. | सामान्य बुद्धि परीक्षण | 50 | 100 |
3. | सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
कुल | 150 | 300 |
UPSSSC VDO Syllabus
यदि उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी सिलेबस की बात करें तो इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है, नीचे की तरफ़ यूपीएससीसी वीडीओ सिलेबस की जानकारी टॉपिक अनुसार दी गई है, जिसको पढ़कर आप परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं।
हिंदी ज्ञान और लेखन
- भाषा
- हिंदी व्याकरण
- वर्ण
- शब्द
- वाक्य
- संज्ञा
- सर्वनाम
- क्रिया
- विशेषण
- काल
- अव्यय
- लिंग
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- संधि
- संधि – विग्रह
- मुहावरा
- रस
- छंद
- अलंकार
- समास और समय विग्रह
- निबंध लेखन
- पत्र लेखन
- अनेकार्थी शब्द
- तत्सम-तद्भव शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- पाठ बोधन
- विराम चिन्ह
- हिंदी साहित्य
- प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनायें, इत्यादि।
सामान्य बुद्धि परीक्षण
- वर्णमाला परीक्षण,
- निर्णय लेने की क्षमता
- चित्र श्रृंखला
- इनपुट आउटपुट
- सीटिंग अरेंजमेंट
- श्रृंखला परीक्षण,
- सादृश्यता और वर्गीकरण,
- रैंकिंग
- कोडिंग-डिकोडिंग,
- रक्त संबंध
- कथन और धारणाएँ इत्यादि।
- घन
- गणितीय योग्यता परीक्षण
- क्रम में व्यवस्थित करना
- दिशा परीक्षण
- रक्त सम्बन्ध
- वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
- क्रम परीक्षण
- मशीन इनपुट आउटपुट
- खाली स्थान भरना
- वेन आरेख और चार्ट परीक्षण
- दर्पण, जल प्रतिबिंब
- अंकगणितीय तर्क
- कैलेंडर
- समरूपता
- समानता
- भिन्नता
सामान्य ज्ञान
- राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायें।
- भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन – भारत एवं विश्व का भूगोल- भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल।
- भारतीय राजनीति एवं शासन- संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारिक मुद्दे
- (राइट्स इश्यूज) आदि।
- आर्थिक एवं सामाजिक विकास सतत विकास, गरीबी, अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि।
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन।
- राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार।
- पुस्तके और पुरस्कार
UP VDO Syllabus PDF download
यदि आपको यूपी वीडीओ सिलेबस को डाउनलोड करना है तो आप अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, या उपर बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC VDO से संबंधित लेख
1 | UPSSSC VDO Exam Pattern 2023 |
2 | UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Recruitment 2023 |
3 | UPSSSC VDO Eligibility Criteria 2023 |
4 | UP VDO Cut Off |