UKPSC RO ARO Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के कुल 137 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य और ईच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UKPSC RO & ARO Recruitment 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप UKPSC RO ARO Notification 2023 नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
UKPSC RO ARO Recruitment का संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ भर्ती 2023 |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) |
पद का नाम | समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
विज्ञापन संख्या | A-1/E-3/DR(RO/ARO)/2023 |
पदों की संख्या | 137 पद |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.psc.uk.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेेेदन की शुरुआत | 08/09/2023 |
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ | 29/09/2023 |
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि | 29/09/2023 |
फॉर्म सुधार तिथि | 05-14 अक्टूबर 2023 |
UKPSC RO ARO Recruitment परीक्षा तिथि | अघोषित |
UKPSC RO ARO Recruitment एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
UKPSC RO ARO Recruitment रिजल्ट जारी होने की तिथि | अघोषित |
आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 222.30/- रुपये |
एससी/एसटी | 102.30/- रुपये |
दिव्यांग (PH) | 22.30/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
आयु सीमा – 01/07/2023
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 42 वर्ष |
इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या | योग्यता | ||||||
समीक्षा अधिकारी (आरओ) | 69 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। हिंदी टाइपिंग: 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे, अंग्रेजी टाइपिंग: 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे। कम्प्यूटर ज्ञान: विंडोज/इंटरनेट, एमएस वर्ड। | ||||||
सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) | 68 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। हिंदी टाइपिंग: 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे, अंग्रेजी टाइपिंग: 9000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे। कम्प्यूटर ज्ञान: विंडोज/इंटरनेट, एमएस वर्ड। |
इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
UKPSC Review Officer Assistant Review Officer Recruitment 2023 – परीक्षा केंद्र
अल्मोडा, चंपावत, पिथौरगढ़, हलद्वानी, रूद्रपुर, खटीमा, बागेश्वर, श्रीनगर, गोपेश्वर, नई टेहरी, रूद्र प्रयाग, उत्तर काशी, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुढ़की।
UKPSC RO ARO Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया
अगर आप UKPSC RO ARO Recruitment 2023 के लिए योग्य हैं, और आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ भर्ती अधिसूचना जरुर पढ़ें, इसके अलावा उम्मीदवार यह भी ध्यान दें, कि इस भर्ती के लिए 08/09/2023 से 29/09/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं, अब नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें, जिसका डायरेक्ट लिंक तालिका में मौजूद है.
- आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
- उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें तथा पेज खुलने पर निर्देश को पढ़ें और सबसे नीचे दिए गए “Apply” बटन पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार को आवेदन हेतु मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।

- इसके बाद अब आपको UKPSC RO ARO Recruitment Registration Fees जमा करनी होगी, इसे आप ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यह सुनिश्चित करें, कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटी नहीं है.
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट करके उसका प्रिंट अपने पास जरुर सुरक्षित रखें।