Advertisements

UKPSC RO / ARO Admit Card 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के द्वारा समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के कुल 137 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 08 सितंबर से 29 सितंबर 2022 के मध्य चली थी। अब आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकतें हैं।

उत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया है वे अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें। इस लेख के माध्यम से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

उत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामउत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामउत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
पद का नामसमीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
विज्ञापन संख्याA-1/E-3/DR(RO/ARO)/2023
पदों की संख्या137 पद
सिलेबसUKPSC RO ARO Syllabus 2023
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.psc.uk.gov.in/

महत्वपूर्ण तिथियाँ

उत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ भर्ती हेतु आवेेेदन की शुरुआत08/09/2023
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़29/09/2023
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आख़िरी तिथि29/09/2023
फॉर्म सुधार तिथि05-14 अक्टूबर 2023
परीक्षा तिथि17/12/2023
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि05/12/2023
रिजल्ट जारी होने की तिथिअघोषित

आयु सीमा – 01/07/2023

न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु42 वर्ष

इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

भर्ती का विवरण

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
समीक्षा अधिकारी (आरओ)69भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। हिंदी टाइपिंग: 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे, अंग्रेजी टाइपिंग: 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे। कम्प्यूटर ज्ञान: विंडोज/इंटरनेट, एमएस वर्ड।
सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)68भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। हिंदी टाइपिंग: 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे, अंग्रेजी टाइपिंग: 9000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे। कम्प्यूटर ज्ञान: विंडोज/इंटरनेट, एमएस वर्ड।

इसके अलावा पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।

परीक्षा केंद्र

अल्मोडा, चंपावत, पिथौरगढ़, हलद्वानी, रूद्रपुर, खटीमा, बागेश्वर, श्रीनगर, गोपेश्वर, नई टेहरी, रूद्र प्रयाग, उत्तर काशी, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुढ़की।

उत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

यदि आप उत्तराखंड आर.ओ, ए.आर.ओ एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़े, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम नीचे दिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  2. यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपना ईमेल आईडी अथवा मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UKPSC RO / ARO Admit Card download page
  1. सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  2. एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंआधिकारिक वेबसाइट
Advertisements