कक्षा 10वीं की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (जीडी), के कुल 7500 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने के पश्चात लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था और रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था, जिसके बाद PET परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड आज आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है।
MPESB पुलिस कांस्टेबल के लिखित की PET परीक्षा 23 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी, ऐसे में जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल (जीडी), पुलिस कांस्टेबल (विशेष सशस्त्र बल), कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के PET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।