Advertisements

MP Police Constable PET PST Details, Eligibility 2026

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है, जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में भर्ती होना चाहते हैं, उनके लिए निर्धारित पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria), शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और राष्ट्रीयता के आधार पर तय किए गए हैं।

इन मानकों को जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि केवल वही अभ्यर्थी अगले चरणों में शामिल हो सकते हैं जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। इसलिए, आवेदन करने से पहले मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के बारे में समझना प्रत्येक उम्मीदवारों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Advertisements

MP Police Constable Recruitment संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नाममध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती
भर्ती बोर्ड का नाममध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
पद का नामपुलिस कांस्टेबल (जीडी), पुलिस कांस्टेबल (विशेष सशस्त्र बल)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
पदों की संख्या7500 पद
लेख का नामMP Police Constable PET PST Details 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://esb.mp.gov.in

शारीरिक मापन परीक्षण

लिखित परीक्षा में पास होने के उपरांत उम्मीदवारों का फिजिकल परीक्षण किया जाएगा। जिसमे सबसे पहले उम्मीदवारों का शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) होगा। आयोग द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल हेतु कुछ शारीरिक मानक निर्धारित किये गए है जिसे आप नीचे दिए टेबल की मदद से समझ सकतें हैं।

केवल विशेष सशस्त्र बल हेतु (पुरूष)

वर्गऊँचाईसीना (बिना फुलाव)सीना (फुलाव सहित)
अनारक्षित,
अन्य पिछड़ा वर्ग
168 से.मी.81 से.मी.8ये से.मी.
गोरखा, गढ़वाली, कुमाऊँ157 से.मी.79 से.मी.84 से.मी.
मराठा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति165 से.मी.79 से.मी.84 से.मी.

अन्य विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर अन्य पदों पर भर्ती हेतु

वर्गऊँचाई (पुरुष)ऊँचाई (महिला)सीना (बिना फुलाव)सीना (फुलाव सहित)
अनारक्षित,
अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग
168 से.मी.155 से.मी.81 से.मी.86 से.मी.
अनुसूचित जनजाति160 से.मी.155 से.मी.76 से.मी.81 से.मी.

सीने का मापन केवल पुरुषों के लिए ही होगा। एवं उम्मीदवार को सीने में कम से कम 05 से.मी. फुलाव अनिवार्य है।

MP Police Constable Physical Efficiency Test (PET) – शारीरिक दक्षता परीक्षा

शारीरिक मापन परीक्षण से गुजरने के बाद उम्मीदवारों का शारिरिक दक्षता परीक्षा (PET) लिया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों का दौड़, गोला फेंक एवं ऊँची कूद का परीक्षण होगा। दौड़ के लिए एक मौका एवं गोला फेंक और लंबी कूद के लिए तीन मौके प्रदान किये जाएंगे। दौड़, गोला फेंक एवं ऊँची कूद के लिए अलग अलग समय सीमा एवं दूरी निर्धारित है। जिसे आप नीचे दिए टेबल की मदद से देख सकतें हैं।

पुरुष उम्मीदवारों हेतु

परीक्षणअधिकतम अंकसमय सिमा एवं दूरी
दौड़40800 मीटर न्यूनतम 124.2 सेकंड में , अधिकतम 198.3
लंबी कूद30न्यूनतम 2.96 मीटर, अधिकतम 5.57 मीटर
गोला फेंक307.26 किलोग्राम का गोला न्यूनतम 3.83 मीटर, अधिकतम 8.76 मीटर
  1. 800 मीटर की दूरी 198.3 सेकंड से ज्यादा समय लेने पर उम्मीदवार को असफल घोषित कर दिया जाएगा।
  2. लंबी कूद में 2.96 मीटर से कम दूरी कूदने पर उम्मीदवार को असफल घोषित कर दिया जाएगा।
  3. गोला फेंक में 3.83 मीटर से कम दूरी फेंकने पर भी उम्मीदवार को असफल घोषित कर दिया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों हेतु

परीक्षणअधिकतम अंकसमय सिमा एवं दूरी
दौड़40800 मीटर न्यूनतम 178 सेकंड में , अधिकतम 262.8
लंबी कूद30न्यूनतम 2.04 मीटर, अधिकतम 4.36 मीटर
गोला फेंक3004 किलोग्राम का गोला न्यूनतम 2.85 मीटर, अधिकतम 7.20 मीटर
  1. 800 मीटर की दूरी 262.8 सेकंड से ज्यादा समय लेने पर उम्मीदवार को असफल घोषित कर दिया जाएगा।
  2. लंबी कूद में 2.04 मीटर से कम दूरी कूदने पर उम्मीदवार को असफल घोषित कर दिया जाएगा।
  3. गोला फेंक में 2.85 मीटर से कम दूरी फेंकने पर भी उम्मीदवार को असफल घोषित कर दिया जाएगा।

फिजिकल परीक्षा से जुड़ी और ज्यादा जानकारी हेतु अधिसूचना देखें।

MP Police Constable Recruitment Eligibility (योग्यता)

पदों के अनुसार योग्यता का विवरण निम्नलिखित है-

  • पुलिस कांस्टेबल : उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण हों, एसटी वर्ग के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए.

MP Police Constable FAQ

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?

एमपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक परीक्षण में लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल PET/PST परीक्षा में क्या शामिल है?

अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक तथा अन्य शारीरिक व्यायामों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करना आवश्यक है।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल को वेतन कितना मिलता है?

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,600 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

MP Police Constable से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

1MP Police Constable Selection Process
2MP Police Constable Syllabus In Hindi
3MP Police Constable Recruitment
4MP Police Constable Admit Card
5MP Police Constable उत्तर कुंजी
Advertisements