BPSC APO Syllabus 2023 In Hindi | बिहार APO सिलेबस हिंदी में

BPSC APO Syllabus 2023 In Hindi: बिहार में Assistant Prosecution Officer पदों पर भर्ती के लिए हर साल परीक्षा आयोजित की जाती है, इस परीक्षा में सफल होने के लिए हर साल भारी मात्रा में उम्मीदवार तैयारी करते हैं। ऐसे में आज हम उन उम्मीदवारों की सुविधा के लिए BPSC APO Syllabus और BPSC APO Exam Pattern के बारे मेंं विस्तार से बताने वाले है ताकि जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट पर भर्ती होना चाहता है, उस उम्मीदवार को इस भर्ती के बारे में सब कुछ विस्तार से पता होना आवश्यक है।

BPSC APO Syllabus Hindi
BPSC APO Syllabus Hindi

Bihar APO Syllabus – संक्षिप्त विवरण

संस्था का नामBihar Public Service Commission (BPSC)
पद का नामAssistant Prosecution Officer
पदों की संख्याअघोषित
 लेख का नामBihar Assistant Prosecution Officer Syllabus
जॉब लोकेशनबिहार
चयन प्रक्रिया◆प्रारंभिक परीक्षा
◆मुख्य परीक्षा
◆साक्षात्कार
श्रेणीGoverment Exam Syllabus 2023
आधिकारिक वेबसाइटwww.bpsc.bih.nic.in

Bihar APO Pre Exam Pattern

Bihar APO Pre Exam Pattern निम्नलिखित है –

  1. प्री एग्जाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा
  2. प्री एग्जाम मल्टीपल ऑब्जेक्टिव प्रकार का होगा
  3. प्रत्येक पेपर 02 घंटे का होगा
  4. प्री परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 1 पेपर में 100 और दूसरे पेपर में 150 होगी
  5. नकारात्मक अंकन 1/4 होगा
  6. प्री एग्जामिनेशन केवल क्वालीफाइंग के लिए होगा
  7. यानी की प्री परीक्षा पास करने पर आप मेंस के योग्य माने जाएंगे
  8. प्री एग्जाम के मार्क्स चयन मेरिट लिस्ट में नही जोड़े जायेगे

नीचे दी गई सारणी के माध्यम से आप इसके प्रारम्भिक परीक्षा पैटर्न को और भी आसानी से समझ सकते हैं –

पत्रविषयपूर्णांक
प्रथम पत्रसामान्य अध्ययन100
द्वितीय पत्रविधि (कानून)150

BPSC APO Mains Exam Pattern

BPSC APO Mains Exam Pattern निम्नलिखित है –

  1. प्रश्न मेन्स एग्जाम में सब्जेक्टिव टाइप पूछे जाएंगे
  2. प्रत्येक पेपर 03 घंटे का होगा

नीचे दी गई सारणी की मदद से आप इसके परीक्षा पैटर्न को आसानी से समझ सकते हैं –

पेपर की संख्याविषय का नामपूर्णाकसमय
1सामान्य अध्ययन1003 घण्टा
2भारतीय दंड संहिता 18801503 घण्टा
3भारतीय साक्ष्य अधिनियम 18721503 घण्टा
4दंड प्रकिया संहिता 19731503 घण्टा
5हिंदी भाषा1003 घण्टा
6.अंग्रेजी भाषा1003 घण्टा
7.अन्य विधि (कानून)1503 घण्टा

BPSC APO Syllabus 2023

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो उनको यह सलाह दी जाती है कि को अपने परीक्षा की तैयारी BPSC APO Syllabus 2023 के अनुसार ही करेें, क्योकि ऐसा करने से ही उम्मीदवार इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और भविष्य में इस पद के लिए चयनित भी हो सकते हैं।

Bihar APO Pre Syllabus

Bihar APO Pre Syllabus की जाँच आप निम्नलिखित पैराग्राफ में कर सकते हैं, तथा अपनी तैयारी को आप और सुदृढ़ कर सकते हैं।

  1. सामान्य अध्ययन : रोजमर्रा की जिंदगी पर सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स, भूगोल, भारतीय इतिहास और संस्कृति, भारतीय राजनीतिक प्रणाली, इट इत्यादि
  2. विधि (कानून) : भारतीय संविधान के मूलभूत ज्ञान से संबंधित प्रश्न, भारतीय दंड संहिता, 1860, आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872.

Bihar APO Mains Syllabus

Bihar APO Mains Syllabus निम्नलिखित है –

  1. सामान्य अध्ययन : भारत और बिहार का सामान्य भूगोल, करंट अफेयर्स सहित सामान्य ज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय महत्व और वर्तमान घटनाएं, राष्ट्रीय और सामान्य विज्ञान, भारतीय संस्कृति, भारत की राज्य प्रणाली और आर्थिक प्रणाली, बिहार के प्रमुख भौगोलिक विभाजन और महत्वपूर्ण नदियाँ, भारत के राष्ट्रीय, आंदोलन में बिहार का योगदान, स्वतंत्रता के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव, भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास की मुख्य विशेषताएं, भारतीय राजनीतिक प्रणाली, इत्यादि।
  2. दूसरा पेपर – यह पेपर भारतीय दंड संहिता 1880 से सम्बंधित होगा।
  3. तीसरा पेपर – यह पेपर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 से सम्बंधित होगा।
  4. चतुर्थ पेपर -यह पेपर प्रकिया संहिता 1973 से सम्बंधित होगा।
  5. अंग्रेजी : Essay Writing, Letter Writing, Summary/ Precis Writing, etc।
  6. हिंदी : निबंध लेखन, व्याकरण, वाक्य – विन्यास, इत्यादि से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  7. अन्य विधि (कानून) : अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908, आर्म्स एक्ट, 1959, दहेज निषेध अधिनियम, 1961, पॉक्सो एक्ट, 2012, इत्यादि।

सम्बंधित लेख

BPSC APO Syllabus PDF Download

यदि आप BPSC APO Syllabus PDF Download करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए आधिकारिक वेेेबसाईट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी BPSC APO Syllabus PDF Download कर सकते हैैं।

Download BPSC APO Syllabus PDF

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई BPSC APO Syllabus 2023 In Hindi & BPSC APO Exam Pattern से जुड़ी सभी जानकारी आपको पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।