UPSSSC Forest Guard Exam Date 2023 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा फारेस्ट गार्ड (वन दरोगा) के 701 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया गया था। उसके पश्चात इस भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2022 से 06 नवंबर 2022 तक चली थी। इस भर्ती हेतु जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया वे परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहें थे। ऐसे में अब आयोग द्वारा इस भर्ती हेतु परीक्षा तिथि जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिये परीक्षा नोटिस डाउनलोड कर के देख सकतें हैं।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक UPSSSC वन रक्षक भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक कराया जाएगा। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाने वाली पीईटी परीक्षा में पास होना आवश्यक है। ऐसे में इस भर्ती परीक्षा की तिथि बहुत ही नजदीक है, तो उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए जिससे कि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अगर उम्मीदवार परीक्षा नोटिस देखना चाहतें है तो इस लेख के मदद से आप परीक्षा नोटिस डाउनलोड कर के देख सकतें हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 स्कोर कार्ड और गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जूलॉजी, वानिकी, भूविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में स्नातक डिग्री दो / अधिक विषयों के साथ या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक की डिग्री।
UPSSSC Forest Guard Exam Notice 2023 ऐसे डाउनलोड करें
यदि आप UPSSSC Forest Guard Exam Date 2023 चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ें, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप यह परीक्षा नोटिस आसानी से डाउनलोड कर देख सकतें हैं।
परीक्षा नोटिस डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए नोटिस डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
इसके अलावा अगर आप चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी परीक्षा नोटिस को डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के नोटिस अनुभाग में आप UPSSSC Forest Guard Exam Date 2023 देखें और उसपर क्लिक कर दें।
इसके बाद परीक्षा नोटिस पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।