SSC JHT Syllabus In Hindi | हिंदी में जानें एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सिलेबस

SSC JHT Syllabus In Hindi : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन लगभग हर साल SSC JHT (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर) की परीक्षा आयोजित करता है। इसकी परीक्षा में सफल होने के लिए लाखों उम्मीदवार तैयारी करते हैं, ऐसे में आज हम इस लेख के जरिये SSC JHT Syllabus In Hindi और SSC JHT Exam Pattern के बारे में विस्तार से बताएंगे।

SSC JHT Syllabus

SSC JHT Syllabus In Hindi – संक्षिप्त विवरण

संस्था का नामStaff Selection Commission (SSC)
परीक्षा का नामJHT, Jr Translator, SHT & Hindi Pradhyapak Examination
लेख कैटेगरीसिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.nic.in

SSC JHT Exam Pattern

  1. पेपर- I में कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार – बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  2. पेपर- II डिस्क्रिप्टिव टाइप का होगा।
  3. पेपर- I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नकारात्मक अंक होगा।
  4. दोनों पेपर में उम्मीदवारों को 2 घण्टे का समय दिया जाएगा।

JHT पेपर 1 परीक्षा को भाषा और साहित्य, शब्दों, वाक्यांशों, मुहावरों का सही उपयोग, इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में लिखने की क्षमता की जांच करने के लिए और उम्मीदवार की समझ का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

SSC JHT पेपर 2 में अनुवाद के लिए 2 प्रकार होंगे –

  1. हिंदी से अंग्रेजी
  2. अंग्रेज़ी से हिंदी।
  3. हिंदी और अंग्रेजी में निबंध

नीचे दी गई सारणी के माध्यम से आप SSC JHT Exam Pattern को और अच्छे से समझ सकते हैं।

भागविषयअंक
पेपर -Iसामान्य हिंदी

सामान्य अंग्रेजी
100

100
पेपर -IIट्रांसलेशन & निबंध200

SSC JHT Syllabus In Hindi 2023 Paper -I

नीचे हमने एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पेपर -1 के सिलेबस के बारे में जानकारी दी है-

भाग -1 – जनरल हिंदी

इस सेक्शन के तहत हिंदी ब्याकरण के विषय यानि समास, संधि, क्रिया, व्यंजन, आदि विषयों के अलावा, हिंदी पर्यायवाची, हिंदी वाक्यांश / मुहवारे, हिंदी की समझ, हिंदी ज्ञान आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

भाग -2 – जनरल इंग्लिश

इस भाग के तहत English Grammar, Comprehension, Sentence Completion and Structure, Vocabulary, Articles, Tenses, Spelling Test, Unseen Passages, Synonyms आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

SSC JHT Paper – II सिलेबस

SSC JHT का यह पेपर उम्मीदवारों के अनुवाद कौशल / Translation Skills और उनकी लिखने की क्षमता और साथ ही साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं को सही, सटीक और प्रभावी ढंग से समझने की क्षमता का परीक्षण के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस परीक्षा में निम्नलिखित चीजें शामिल होंगी –

  1. हिंदी से अंग्रेजी में अनुच्छेद अनुवाद / Paragraph Translation from Hindi To English
  2. अंग्रेजी से हिंदी में अनुच्छेद अनुवाद
  3. अंग्रेजी में निबंध / Essay in English
  4. हिंदी में निबंध

SSC JHT Recruitment से जुड़े महत्वपूर्ण लेख

1SSC JHT Recruitment की जानकारी
2SSC JHT सिलेबस
3SSC JHT एडमिट कार्ड
4SSC JHT रिजल्ट
5SSC JHT परीक्षा तिथि

SSC JHT परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

क्या SSC JHT परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

हां, SSC JHT 2023 में हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।

SSC JHT पेपर I का सिलेबस क्या है

SSC JHT पेपर -I में दो विषय – हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं, आप ऊपर लेख में इनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC JHT की चयन प्रक्रिया क्या है?

SSC JHT परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा: टियर -1 और टियर -2, उम्मीदवारों को अनुवादक के रूप में नियुक्त होने के लिए पात्र होने के लिए प्रत्येक चरण में सफल होना होगा।

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गई SSC Junior Hindi Translater Syllabus Hindi & SSC Junior Hindi Translater Exam Pattern से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी होगी।

कमेन्ट करें