रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा रेलवे दरोग़ा (SI) की भर्ती जारी की जाती है, जो उम्मीदवार रेलवे दरोग़ा पद पर चयनित होना चाहते हैं, उनको सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी, लिखित परीक्षा में ज़्यादा अंक लाने के लिए आरपीएफ़ एसआई सिलेबस का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है.
आरपीएफ़ एसआई सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के माध्यम से आप लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई स्तर का पता लगा सकते हैं, और लिखित परीक्षा पास करने हेतु योजना बना सकते हैं, इस लेख के माध्यम से आप RPF SI Syllabus और Exam Pattern को विस्तार से जानेंगे.
परीक्षा का संक्षिप्त जानकारी
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| भर्ती का नाम | RPF Sub Inspector Recruitment 2024 |
| प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय (MCQ) |
| कुल प्रश्न/अंक | 120/120 |
| परीक्षा का समय | 90 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक की होगी. |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpf.indianrailways.gov.in/RPF/ |
चयन प्रक्रिया
आरपीएफ़ दरोग़ा पद पर चयनित होने के लिए निम्नलिखित 3 चरणों को पास करना होगा –
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा PET /शारीरिक मानक परीक्षण PMT
- दस्तावेज सत्यापन (DV )
परीक्षा पैटर्न
आरपीएफ दरोग़ा परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है–
- इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं.
- आरपीएफ़ एसआई लिखित परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलता है.
- प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा.
- परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है.
- आरपीएफ एसआई परीक्षा पास करने के लिए लिखित परीक्षा में EWS, OBC जाति के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक और SC, ST जाति को 30% अंक प्राप्त करना होगा.
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | प्राप्त अंक |
| सामान्य जागरूकता, करेंट अफ़ेयर्स | 50 | 50 |
| जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग | 35 | 35 |
| गणित | 35 | 35 |
| कुल प्रश्न/अंक | 120 प्रश्न | 120 अंक |
आरपीएफ़ एसआई सिलेबस
आरपीएफ़ एसआई सिलेबस निम्नलिखित है-
सामान्य जागरूकता और करेंट अफ़ेयर्स
- भारतीय इतिहास (प्राचीन भारत, मध्यकालीन भारत, आधुनिक भारत)
- कला और संस्कृति
- भूगोल (भौतिक भूगोल, विश्व का भूगोल, पर्यावरणीय मुद्दे)
- अर्थशास्त्र
- सामान्य राजनीति (शासन एवं प्रशासन,राजनीतिक संस्थाएँ, कानूनी ढांचा)
- भारतीय संविधान (मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, संविधान संशोधन प्रक्रिया)
- खेल
- सामान्य विज्ञान (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान), इत्यादि.
जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग
- कोडिंग और डिकोडिंग
- एनालॉजीज
- समानताएं और अंतर
- निर्णय
- सिलोजिस्टिक तर्क
- निर्णय लेने पर आधारित प्रश्न
- दृश्य स्मृति
- भेदभावपूर्ण अवलोकन
- संबंध अवधारणाएं
- स्थानिक दृश्य
- स्थानिक अभिविन्यास
- समस्या समाधान विश्लेषण
- अंकगणितीय तर्क
- मौखिक और चित्र वर्गीकरण
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
- गैर-मौखिक श्रृंखला
- कथन निष्कर्ष, इत्यादि.
गणित
- संख्या प्रणाली,
- पूर्ण संख्याएं
- दशमलव और भिन्न
- संख्याओं के बीच संबंध
- प्रतिशत
- ब्याज
- लाभ और हानि
- छूट
- अनुपात और समानुपात
- औसत
- क्षेत्रमिति
- समय और दूरी
- मौलिक अंकगणितीय संचालन
- तालिकाओं और रेखांकन का उपयोग, इत्यादि.
जो उम्मीदवार आरपीएफ़ दरोग़ा सिलेबस पीडीएफ़ डाउनलोड करना चाहते हैं वे नीचे दिये बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं.
फ़िज़िकल परीक्षा
जो उम्मीदवार आरपीएफ़ दरोग़ा के लिखित परीक्षा को पास कर लेंगे उनको भर्ती के अलगे चरण फ़िज़िकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमे दौड़, लंबाई, चेस्ट माप, चेस्ट फुलाव इत्यादि मेजरमेंट को पास करना होगा.
पीईटी के लिये मानदंड है –
| जाति का नाम | पुरुष | महिला |
| दौड़ | 1600 मीटर ( 6 मिनट 30 सेकेंड) | 800 मीटर ( 4 मिनट) |
| लंबी कूद | 12 फीट | 9 फीट |
| ऊंची कूद | 3 फीट 9 इंच | 3 फीट |
पीएमटी के लिये मानदंड है –
| जाति का नाम | लंबाई | चेस्ट CMS |
| UR/EWS/OBC | पुरुष – 165 cm महिला – 157 cm | बिना फुलाव के साथ – 80CMs फुलाव के साथ – 85CMs |
| एससी/एसटी | पुरुष – 160 cm महिला – 152 cm | बिना फुलाव के साथ – 76.2CMs फुलाव के साथ – 81.2CMs |
| गढ़वाली, गोरखा, मराठा, डोगरा, कुमाऊंनी, और सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य श्रेणियों के लिए | पुरुष – 163 cm महिला – 155 cm | बिना फुलाव के साथ – 80CMs फुलाव के साथ – 85CMs |
नोट – पुरुष और महिला उम्मीदवारों को दौड़ परीक्षा के लिए एक मौक़ा दिया जाएगा, वहीं ऊंची कूद, लंबी कूद परीक्षा के लिए 2 मौक़ा दिया जाएगा.