Advertisements

RPF Constable Syllabus 2026 : जानें विषयवार सिलेबस व एग्जाम पैटर्न

यदि आप रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना बेहद ज़रूरी है। बिना सिलेबस समझे तैयारी करना ऐसा है जैसे बिना नक्शे के सफर करना। RPF Constable Syllabus 2025 में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning), अंकगणित (Mathematics) और सामान्य विज्ञान (General Science) से प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस लेख में हम आपको RPF Constable Syllabus के सभी विषयों की विस्तृत जानकारी देंगे, जिससे आप अपनी तैयारी सही दिशा में कर पाएँ और रेलवे में कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकें।

Advertisements

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नामRPF Constable भर्ती
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय (MCQ)
नेगेटिव मार्किंग 1/3 अंक की होगी.
परीक्षा मोडऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)
आधिकारिक वेबसाइटrpf.indianrailways.gov.in/RPF/

RPF Constable Selection Process

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कॉन्स्टेबल भर्ती में चयन एक तय प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होती है, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT) और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) होता है। यदि उम्मीदवार इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार कर लेते हैं तो उनका चयन RPF Constable के पद पर हो जाता है।

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा PET /शारीरिक मानक परीक्षण PMT
  3. दस्तावेज सत्यापन (DV )

RPF Constable Exam Pattern

RPF Constable भर्ती परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे पहले उसके एग्ज़ाम पैटर्न को समझना बेहद ज़रूरी है। परीक्षा का पैटर्न यह बताता है कि किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, कितने अंक निर्धारित हैं और समय सीमा कितनी होगी। अगर अभ्यर्थी शुरुआत से ही इस पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी करते हैं तो वे अपनी पढ़ाई को सही दिशा दे पाते हैं और चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।

  1. इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  2. लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलता है।
  3. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।
  4. गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  5. परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए
  6. EWS, OBC और सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक लाना आवश्यक है।
  7. SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
विषय का नाम प्रश्नों की संख्याप्राप्त अंक
गणित 3535
जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग 3535
सामान्य जागरूकता5050
कुल प्रश्न/अंक120 प्रश्न 120 अंक

RPF Constable Syllabus 2026 In Hindi

रेलवे कांस्टेबल परीक्षा में चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RPF Constable Syllabus 2026 को अच्छी तरह समझना जरूरी है। सही सिलेबस जानने से आपको यह स्पष्ट हो जाएगा कि किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और किस प्रकार तैयारी करनी होगी, RPF Constable परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान (General Awareness), सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning), गणित (Mathematics) और सामान्य विज्ञान (General Science) से प्रश्न पूछे जाएँगे जिसकी पूरी जानकारी नीचे की तरफ़ दी गई है।

RPF Constable Math Syllabus

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में गणित (Mathematics) एक महत्वपूर्ण विषय है, क्योंकि इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न आपकी तार्किक क्षमता और गणना कौशल की जाँच करते हैं। इस भाग में प्रश्न अधिकतर बुनियादी गणित पर आधारित होते हैं, जिन्हें आप नियमित अभ्यास से आसानी से हल कर सकते हैं।

  1. संख्या प्रणाली
  2. पूर्णांक (Whole Numbers)
  3. दशमलव और भिन्न
  4. संख्याओं के बीच संबंध
  5. मौलिक गणितीय क्रियाएँ (जैसे जोड़, घटाव, गुणा, भाग)
  6. प्रतिशत
  7. अनुपात और समानुपात
  8. औसत
  9. साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
  10. लाभ और हानि
  11. छूट
  12. तालिकाओं और ग्राफ़ का उपयोग
  13. क्षेत्रमिति (Mensuration)
  14. समय और दूरी

आरपीएफ जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग सिलेबस

  1. समानता (Analogies)
  2. समानताएं और अंतर (Similarities & Differences)
  3. स्थानिक दृश्य (Spatial Visualization)
  4. स्थानिक अभिविन्यास (Spatial Orientation)
  5. समस्या समाधान व विश्लेषण (Problem Solving & Analysis)
  6. निर्णय और निर्णय लेने पर आधारित प्रश्न (Decision & Decision Making)
  7. दृश्य स्मृति (Visual Memory)
  8. भेदभावपूर्ण अवलोकन (Discriminating Observation)
  9. संबंध आधारित अवधारणाएं (Relationship Concepts)
  10. अंकगणितीय तर्क (Arithmetic Reasoning)
  11. मौखिक और चित्र वर्गीकरण (Verbal & Figure Classification)
  12. अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetic Number Series)
  13. गैर-मौखिक श्रृंखला (Non-Verbal Series)
  14. कोडिंग और डिकोडिंग (Coding & Decoding)
  15. कथन और निष्कर्ष (Statement & Conclusion)
  16. सायलोज़िज़्म / त्रिक तर्क (Syllogistic Reasoning)

सामान्य जागरूकता

  1. पर्यावरण और समाज से जुड़ी सामान्य जागरूकता
  2. वर्तमान घटनाएं (National & International Current Affairs)
  3. दैनिक जीवन के अनुभव और सामान्य अवलोकन
  4. भारतीय इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास)
  5. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Struggle)
  6. कला और संस्कृति (Indian Art, Architecture & Culture)
  7. भूगोल (भारत एवं विश्व का भूगोल)
  8. अर्थशास्त्र (भारतीय अर्थव्यवस्था एवं आधारभूत ज्ञान)
  9. सामान्य राजनीति (General Polity & Governance)
  10. भारतीय संविधान (महत्वपूर्ण अनुच्छेद, संशोधन और विशेषताएं)
  11. खेल (Sports & Games, Current Sports Events)
  12. सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान की मूल बातें)
  13. विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science & Technology Development)
  14. पर्यावरणीय अध्ययन (Environment & Ecology)
  15. कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान (Computer Awareness & Basics)
  16. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन (UNO, WHO, IMF, RBI आदि)
  17. भारतीय कृषि और ग्रामीण विकास (Indian Agriculture & Rural Development)
  18. सामाजिक-आर्थिक मुद्दे (Social & Economic Issues)
  19. भारत की प्रमुख योजनाएँ और कार्यक्रम (Important Government Schemes)
  20. प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक (Books & Authors)
  21. महत्वपूर्ण दिवस और थीम (Important Days & Themes)
  22. पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honours – National & International)

सामान्य विज्ञान (General Science) टॉपिक

भौतिकी (Physics):

  • बल और गति
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति
  • प्रकाश, ध्वनि
  • ऊष्मा और तापमान
  • विद्युत और चुंबकत्व

रसायन विज्ञान (Chemistry):

  • अम्ल, क्षार और लवण
  • धातु और अधातु
  • आवर्त सारणी (बेसिक)
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ
  • दैनिक जीवन की रसायन

जीव विज्ञान (Biology):

  • मानव शरीर प्रणाली
  • पौधों की संरचना व कार्य
  • कोशिका व पोषण
  • सामान्य रोग और टीकाकरण
  • पर्यावरण व पारिस्थितिकी

RPF Constable Syllabus PDF Download

अगर आप RPF कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सिलेबस जानना सबसे ज़रूरी है। यहाँ हम आपको RPF Constable Syllabus PDF दे रहे हैं, जिसे डाउनलोड करके आप कभी भी पढ़ सकते हैं और अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं।

RPF Constable Physical Exam

जो अभ्यर्थी आरपीएफ़ कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें भर्ती की अगली चरण अर्थात् शारीरिक परीक्षा (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़, लंबाई मापन, छाती मापन तथा छाती का फुलाव आदि की जांच की जाएगी, जिसे पास करना अनिवार्य होगा।

PET के लिये मानदंड

जाति का नाम पुरुष महिला
दौड़1600 मीटर ( 5 मिनट 45 सेकेंड)800 मीटर ( 3 मिनट 40 सेकेंड)
लंबी कूद 14 फीट 9 फीट
ऊंची कूद 4 फीट 3 फीट

PMT के लिये मानदंड

जाति का नाम लंबाईचेस्ट CMS
UR/EWS/OBCपुरुष – 165 cm
महिला – 157 cm
बिना फुलाव के साथ – 80
फुलाव के साथ – 85
एससी/एसटीपुरुष – 160 cm
महिला – 152 cm
बिना फुलाव के साथ – 76.2
फुलाव के साथ – 81.2
गढ़वाली, गोरखा, मराठा, डोगरा, कुमाऊंनी, और सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य श्रेणियों के लिए पुरुष – 163 cm
महिला – 155 cm
बिना फुलाव के साथ – 80
फुलाव के साथ – 85

RPF Constable Syllabus – FAQ

RPF Constable Syllabus में कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं?

इस परीक्षा के सिलेबस में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति, तथा सामान्य जागरूकता एवं सामान्य विज्ञान के विषय शामिल होते हैं।

RPF Constable Written Exam में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।

क्या RPF Constable Exam में Negative Marking होती है?

हाँ, इस परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए गलत उत्तर देने से बचना चाहिए।

RPF Constable Syllabus की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन सा है?

गणित और तर्कशक्ति के प्रश्न स्कोरिंग होते हैं, लेकिन सामान्य जागरूकता अच्छे अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाती है।

RPF Constable Syllabus PDF कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट से या इस पोस्ट में दिये लिंक से RPF Constable Syllabus PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF Constable Syllabus को कम समय में कैसे कवर करें?

उम्मीदवारों को सबसे पहले गणित और तर्कशक्ति पर फोकस करना चाहिए, उसके बाद रोजाना करंट अफेयर्स और सामान्य विज्ञान की छोटी-छोटी क्विज़ हल करनी चाहिए।

Advertisements