Advertisements

Daily Current Affairs – 27 अप्रैल 2024 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से आपको 27 अप्रैल 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

Current Affairs 27 अप्रैल 2024

1.प्रश्न. प्रत्येक वर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ मनाया जाता है? 

उत्तर: 25 अप्रैल 
2.प्रश्न. डेटा ट्रैफिक के मामले में कौन दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बना है?

उत्तर: रिलायंस जियो
3. प्रश्न. ITTF टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में कौन भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी बनी है? 

उत्तर: श्रीजा अकुला
4.
प्रश्न. किसने विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘जलवायु रणनीति 2030’ लॉन्च की है? 

उत्तर: नाबार्ड
5.प्रश्न. किसने ‘मेदांता’, गुरुग्राम को भारत का सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पताल घोषित किया है? 

उत्तर: Newsweek
6.प्रश्न. हाल ही में कहाँ में सभी अधिकारियों के लिए डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए है? 

उत्तर: जम्मू कश्मीर
7.प्रश्न. कहाँ के ‘CSIR मुख्यालय’ में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी का अनावरण किया गया है? 

उत्तर: नई दिल्ली
8.प्रश्न. किसके द्वारा भारत का सबसे ‘हल्का बुलेट प्रूफ जैकेट’ विकसित किया गया है? 

उत्तर: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
9.प्रश्न. कहाँ में स्थित टेल वैली वन्यजीव अभयारण्य में तितली की नई प्रजाति ‘नेप्टिस फिलारा’ की खोज की गई है? 

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले
10.प्रश्न. कहाँ में ‘महासागर दशक सम्मेलन 2024’ आयोजित किया गया है? 

उत्तर: स्पेन

Current Affairs 26 अप्रैल 2024

1.प्रश्न. भारत में प्रत्येक वर्ष किस तिथि को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ मनाया जाता है? 

उत्तर: 24 अप्रैल
2.प्रश्न. कौन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर बनी है? 

उत्तर: प्रोफेसर नईमा खातून
3.प्रश्न. लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 2024 में किसको वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया है? 

उत्तर: नोवाक जोकोविच
4.प्रश्न. कहाँ में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया गया है? 

उत्तर: नेपाल की राजधानी ‘काठमांडू’
5.प्रश्न. किसके शोधकर्ताओं ने गुजरात की लिग्नाइट खदान से प्रागैतिहासिक सांप के जीवशम की खोज की है? 

उत्तर: IIT रुड़की
6 प्रश्न. भारत की ‘गीता सबरवाल’ को कहाँ में UN की स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: इंडोनेशिया
7.प्रश्न. भारत के किस स्क्वैश खिलाड़ी ने पेशेवर स्क्वैश से संन्यास लेने की घोषणा की है? 

उत्तर: सौरव घोषाल
8.प्रश्न. किसको कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का CVO नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: निधि एस जैन
9.प्रश्न. गोवा के राज्यपाल ‘पी.एस. श्रीधरन पिल्लई’ ने कौन सी पुस्तक लिखी है? 

उत्तर: Heavenly Islands of Goa

Monthly करेंट अफेयर्स पीडीएफ

Advertisements