Mission Chandrayaan – 3 Related Important Questions: आपको बता दें, कि भारत इतिहास के पन्नों पर एक नए अध्याय को अंकित करने जा रहा है, जिसके लिए भारत ने मिशन चंद्रयान – 3 की शुरुआत 14 जुलाई 2023 को कर दी है, तथा इस चंद्रयान का प्रयोग चन्द्रमा पर शोध को लेकर किया जा रहा है, हालांकि इससे पहले चंद्रयान – 2 को भारत द्वारा भेजा गया था, जिसकी विफलता के कारण भारत सरकार द्वारा पुनः 4 साल बाद चंद्रयान – 3 को भेजा जा रहा है, जिसके सफल होने की काफी हद तक उम्मीदें हैं.
ऐसे मे आज हम इस लेख के माध्यम से आप सभी उम्मीदवार के लिए मिशन चंद्रयान – 3 से जुड़े महत्वपूर्ण करेंट प्रश्नों को लेकर आये हैं जो की परीक्षा दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण प्रश्न साबित होंगे तथा इस प्रश्नों का केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओ मे मुख्य रूप से देखने को मिल सकते हैं इसलिए उम्मीदवार इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें.
मिशन चंद्रयान – 3 से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न. चंद्रयान-3 किसका अनुवर्ती मिशन है?
उत्तर: चंद्रयान-2
प्रश्न. चंद्रयान-3 क्या शामिल किया गया है?
उत्तर: लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन
प्रश्न. भारत द्वारा चंद्रयान – 3 कब लाॅन्च किया गया?
उत्तर: 14 जुलाई 2023
प्रश्न. चन्द्रयान – 3 को कहाँ पर लैंड करना है?
उत्तर: चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर
प्रश्न. चंद्रयान – 3 को किस रॉकेट से लांच किया गया है?
उत्तर: LVM3- M4
प्रश्न. चंद्रयान-3 को LVM-3 द्वारा कहाँ से लॉन्च किया गया?
उत्तर: श्रीहरिकोटा
प्रश्न. यह कितने दिनों की यात्रा करने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग होगा?
उत्तर: करीब 45 से 50 दिन
प्रश्न. चंद्रयान – 3 मिशन का क्या उद्देश्य है?
उत्तर: चन्द्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझना
प्रश्न. मिशन चंद्रयान – 3 के लैंडर का क्या नाम रखा गया है?
उत्तर: विक्रम
प्रश्न. मिशन चंद्रयान – 3 के रोवर का क्या नाम रखा गया है?
उत्तर: प्रज्ञान
प्रश्न. वर्तमान मे इसरो के अध्यक्ष कौन है?
उत्तर: एस सोमनाथ
प्रश्न. चंद्रयान – 3 के लिए प्रमुख इंजन का क्या नाम है?
उत्तर: CE – 20 क्रायोजनिक इंजन
प्रश्न. मिशन चंद्रयान – 3 की थीम का क्या नाम दिया गया है?
उत्तर: ‘Science of the moon’
प्रश्न. कौन सा हिस्सा अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले यान का पहला हिस्सा होता है, तथा ये किसी भी स्पेस शिप को उड़ान भरने की ताकत देता है.
उत्तर: प्रोप्ल्शन मॉड्यूल
प्रश्न. चंद्रयान 3 का दूसरा दूसरा और महत्वपूर्ण हिस्सा कौन – सा है जिसे चंद्रमा पर उतारा जाएगा, तथा रोवर को चंद्रमा की सतह तक सही तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी भी इसी की होती है?
उत्तर: लैंडर मॉड्यूल
प्रश्न. अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का कौन सा देश बन जाएगा?
उत्तर: पहला
प्रश्न. चंद्रयान-2 में क्या – क्या था?
उत्तर: लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर
प्रश्न. चंद्रयान- 3 के लिए क्या नहीं बनाया गया है?
उत्तर: ऑर्बिटर
प्रश्न. चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर के बजाय किसका प्रयोग किया गया है?
उत्तर: स्वदेशी प्रोप्ल्शन मॉड्यूल
नोट – हमें उम्मीद है की हमारे द्वारा प्रस्तुत मिशन चंद्रयान – 3 से जुड़े ये महत्वपूर्ण प्रश्न आपको अवश्य पसंद आये होंगे, ऐसे ही शानदार प्रश्नों और विश्व, भूगोल, तथा ऐतिहासिक चीजों को जानने के लिए हमें अवश्य फॉलो करें.
Very interesting question
yes
Nice
if india is first country who take off on moon so, iam proud on my india i love my 🇮🇳 and all my indian friends
Nice
A KA KYA MTLB HAI
Nice sir and thnks sir
Nice sir and thnks sir
Nice sir
Nice and thanks 🙏
Bahut badhiya hai a