Advertisements

PM Kisan Status 2026: पीएम किसान की 21th किस्त हुई जारी

PM Kisan Status : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही एक प्रमुख योजना है। इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। किसानों को समय पर किस्त मिलने और भुगतान की स्थिति जानने में आसानी हो, इसके लिए सरकार ने PM Kisan Status Check की सुविधा उपलब्ध कराई है।

PM Kisan Status 2026 के माध्यम से किसान यह पता कर सकते हैं कि उनकी किस्त उनके खाते में भेजी गई है या नहीं, भुगतान लंबित है या स्वीकृत, आवेदन सत्यापित हुआ है या किसी कारणवश रिजेक्ट। इस सुविधा से पारदर्शिता बढ़ती है और किसानों को घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपना पूरा विवरण देखने की सुविधा मिलती है।

Advertisements

Pm kisan Letest Installments

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर सरकार ने PM Kisan Yojana की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से देशभर के लगभग 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 18,000 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की। यह राशि किसानों की आर्थिक सहायता एवं कृषि कार्यों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।

PM Kisan Yojana Next installment Date – पीएम किसान की 22th किस्त फ़रवरी 2026 में किसानों के खाते मे भेजने की तैयारी चल रही है।

PM Kisan Status कैसे देखें?

यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे है तो आपको पीएम किसान स्टेटस चेक करना आना चाहिए, जिससे आप पीएम किसान की मिली सभी किस्तों का विवरण/हस्तान्तरण की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और यदि आपकी किस्त रुकी हुई है तो क्यों रुकी हुई है इसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  1. पीएम किसान स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज खुलने के बाद FARMERS CORNER में जाकर Know Your Status पर क्लिक करें।
PM Kisan official website
  1. उसके बाद नया पेज खुलेगा, जिसमें आप अपना पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके GET OTP पर क्लिक करें।
PM Kisan Status
  1. उसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी सत्यापित करके अपने PM Kisan Beneficiary Status की जांच कर सकतें हैं।

PM Kisan Status देखने के फायदे

पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों को PM Kisan Status के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि जब भी पीएम किसान योजना की नई किस्त जारी की जाती है तो किसान अपने सभी किस्तों के साथ आने वाली किस्त का विवरण पीएम किसान स्टेटस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

PM Kisan Installment Date

किस्तों की संख्यापीएम किसान योजना किस्त जारी होने की तिथि
1st Installment जारी होने की तिथि24 फरवरी 2019
2nd Installment जारी होने की तिथि02 मई 2019
3rd Installment जारी होने की तिथि01 नवंबर 2019
4th Installment जारी होने की तिथि04 अप्रैल 2020
5th Installment जारी होने की तिथि25 जून 2020
6th Installment जारी होने की तिथि09 अगस्त 2020
7th Installment जारी होने की तिथि25 दिसंबर 2020
8th Installment जारी होने की तिथि14 मई 2021
9th Installment जारी होने की तिथि10 अगस्त 2021
10th Installment जारी होने की तिथि01 जनवरी 2022
11th Installment जारी होने की तिथि01 जून 2022
12th Installment जारी होने की तिथि17 अक्टूबर 2022
13th Installment जारी होने की तिथि27 फरवरी 2023
14th Installment जारी होने की तिथि27 जुलाई 2023
15th Installment जारी होने की तिथि15 नवम्बर 2023
16th Installment जारी होने की तिथि28 फरवरी 2024
17th Installment जारी होने की तिथि18 जून 2024
18th Installment जारी होने की तिथि05 अक्टूबर 2024
19th Installment जारी होने की तिथि24 फ़रवरी 2025
20th Installment जारी होने की तिथि2 अगस्त 2025
21th Installment जारी होने की तिथि19 नवंबर 2025
22th Installment जारी होने की तिथिजल्द ही जारी होगी।

पीएम किसान स्टेटस संबंधित प्रश्न

पीएम किसान स्टेटस में कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?

पीएम किसान स्टेटस के माध्यम से आप पीएम किसान पेमेंट स्टेटस, पीएम किसान पेमेंट सूची, आवेदन स्टेटस के साथ आपकी किस्त क्यों रुकी हुई है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

यदि PM Kisan रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो PM Kisan Status कैसे चेक करें?

यदि आप अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं तो आप पीएम किसान Know Your Registration Number के माध्यम अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को खोजकर अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे खोजें इसकी जानकारी उपर लेख में विस्तृत रूप से दी गई है।

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी?

पीएम किसान योजना  21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई है।

पीएम किसान योजना क्या है?

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार के कृषि और कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के आर्थिक सहायता देने हेतु शुरू की गई है, इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए और प्रत्येक किस्त में ₹2000 की आर्थिक मदद दी जाती है।

पीएम किसान स्टेटस चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

पीएम किसान स्टेटस चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in है।

Advertisements