Advertisements

PM Kisan Registration Number Online कैसे खोजें? जानें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों का पंजीकरण आवश्यक होता है, और इसी पंजीकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विवरण है PM Kisan Registration Number। कई बार किसान इसे खो देते हैं या याद नहीं रख पाते। ऐसे में सरकार ने पंजीकरण संख्या को ऑनलाइन खोजने की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे किसान बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएँगे कि भूला हुआ PM Kisan Registration Number कैसे खोजें?, इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लाभार्थी अपने PM Kisan Status की जाँच भी बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

Advertisements

PM Kisan Registration Number के फ़ायदे

PM Kisan Registration Number किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी होता है, क्योंकि इसकी मदद से वे अपनी किस्त का स्टेटस, आवेदन की स्थिति और भुगतान से जुड़ी सभी जानकारियाँ ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो जाए तो रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से उसे सही भी किया जा सकता है। साथ ही शिकायत दर्ज करने, योजना से संबंधित सेवाओं का उपयोग करने और भविष्य की किस्तों की जानकारी प्राप्त करने में भी यह नंबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

PM Kisan Registration Number कैसे खोजें?

पीएम किसान योजना शुरू हुए कई वर्ष हो चुके हैं, जिसके कारण कई लाभार्थी किसान अपना पंजीकरण नंबर भूल चुके हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर न होने से किसान अपना PM Kisan Payment Status, Beneficiary Status या आवश्यक सुधार (Correction) करने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना खोया हुआ पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दोबारा प्राप्त कर सकते हैं और बिना किसी परेशानी के सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Pm Kisan Know Your Registration Number जानने की प्रक्रिया निनलिखित है-

  1. पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
  2. होम पेज खुलने के बाद FARMERS CORNER में जाएं और Know Your Status पर क्लिक करें।
PM Kisan homepage
  1. उसके बाद उपर की तरफ दिए Forget your registration Number पर क्लिक करें।
PM Kisan Status page
  1. अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के दो विकल्प मिलेंगे।
  2. पहला मोबाइल नंबर और दूसरा आधार कार्ड नंबर से
PM Kisan forgot Registration number
  1. यदि आप पहले विकल्प का चुनाव करते हैं तो आपको अपना पीएम किसान रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके GET Moobile OTP बटन पर क्लिक करे।
PM Kisan Yojana
  1. इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे निर्धारित बॉक्स में दर्ज कर सत्यापन करना होगा।
  2. सत्यापन पूरा होने के बाद उसी पेज पर नीचे की ओर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर तथा लाभार्थी का नाम दिखाई देगा। इसे नोट कर आप आसानी से अपना पीएम किसान स्टेटस जांच सकते हैं।

How to find PM Kisan Registration Number –Faq

पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे खोजें?

पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाये, Know your Status पर क्लिक करें उसके बाद Forget your registration Number पर क्लिक करके मोबाइल वाले ऑप्शन का चुनाव करें और अपना पीएम किसान रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी से सत्यापित करके आप अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर खोज सकते हैं.

क्या पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर आधार कार्ड से खोज सकते हैं?

हाँ, पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर आप आधार कार्ड के माध्यम से खोज सकते हैं.

Advertisements