Advertisements

Navy Agniveer SSR 02/2023 Stage II Admit Card 2023

Navy Agniveer SSR 02/2023 Stage II Admit Card 2023 : भारत में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय नेवी ने एसएसआर के कुल 1365 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने स्टेज I की परीक्षा में हिस्सा लिया था उनके परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है उसके साथ ही स्टेज II की परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। जिसको आप नीचे दिए लिंक के जरिये डाउनलोड कर देख सकते हैं।

इस भर्ती हेतु स्टेज II परीक्षा का आयोजन अगस्त 2023 में होगा। ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास बहुत कम समय शेष बचा है। इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को और भी तेज कर देना चाहिए। इस लेख के माध्यम से आप Navy Agniveer SSR 02/2023 Stage II Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानेंगे।

Advertisements

Navy Agniveer SSR 02/2023 Recruitment 2022 – संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामनौसेना एसएसआर अग्निवीर भर्ती 2022
भर्ती बोर्ड का नामभारतीय नेवी
पद का नामसेलर एंट्री सीनियर सेकंडरी भर्ती (SSR)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
विज्ञापन संख्या02/2023
पदों की संख्या1365 पद
सिलेबसनेवी SSR सिलेबस हिंदी में
आधिकारिक वेबसाइटwww.joinindiannavy.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ

नौसेना एसएसआर अग्निवीर भर्ती हेतु आवेेेदन की शुरुआत29/05/2023
आवेदन करने की आख़िरी तारीख़19/06/2023
फॉर्म को पूरा करने की आख़िरी तिथि15/06/2023
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि15/06/2023
परीक्षा तिथि08 से 11 जुलाई 2023
स्टेज II एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि17/08/2023
Advertisements

आवेदन फीस

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस550/- रुपये
एससी/एसटी550/- रुपये
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोडडेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान

आयु सीमा

इस भर्ती हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवार की जन्मतिथि 01/11/2002 से 30/04/2006 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

भर्ती का विवरण

पद का नामपदों की संख्यायोग्यता
एसएसआर अग्निवीर1365 पदकक्षा 12वीं में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान में से किसी एक विषय के साथ उत्तीर्ण।

इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।

Advertisements

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2023 – शारिरिक मापदंड

वर्गपुरुषमहिला
लम्बाई157 सेमी152 सेमी
दौड़1.6 किमी 06:30 मिनट में1.6 किमी 08 मिनट में
उठक-बैठक20 बार15 बार
पुस-अप12 बारNA
बेंट नी सीट-अपNA10 बार

Indian Navy SSR 02/2023 Recruitment 2023 – अग्निवीर को मिलने वाली सुविधाएं

  1. अग्निपथ योजना के तहत भारतीय नौसेना में अग्निवीर 04 वर्ष के लिए कार्यरत रहेंगे।
  2. 04 वर्ष की सेवा के बाद अग्निवीरों को असम राइफल्स में 10% का आरक्षण दिया जाएगा।
  3. उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के द्वारा अग्निवीर को प्रदेश पुलिस भर्ती में महत्ता दी जाएगी।
  4. सेवा के दौरान अग्निवीरों को LIC के द्वारा 48 लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा।
  5. सेवा से निवृत्त होने के बाद अग्निवीर को “अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट” दिया जाएगा।
  6. अग्निवीरों को एक साल में 30 दिनों की छुट्टी दी जाएगी लेकिन सिक लीव मेडिकल सलाह पर दी जाएगी।
  7. 04 वर्ष की सेवा के पूरा होने के बाद सैनिकों को कॉर्पस फंड के रूप में 5.02 लाख की धनराधि दी जाएगी।
  8. सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले अग्निवीर को 1 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।

Navy Agniveer SSR 02/2023 Stage II Admit Card 2023 ऐसे डाउनलोड करें

यदि आप Navy Agniveer SSR 02/2023 Stage II Admit Card 2023 डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये सभी चरणों को ध्यान पूर्वक पढ़ें, सभी चरणों को पढ़ने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड आसानी से देख एवं डाउनलोड कर सकतें हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर क्लिक करें।
  2. यदि आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करेगें तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरने का विकल्प दिया रहेगा, जिसको आपको सही-सही भरना है।
Navy Agniveer SSR 02/2023 Stage II Admit Card download page
Advertisements
  1. सभी जानकारी सही प्रकार से भरने के बाद नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा, उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  2. एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है या आप अपने फोन में में देख रहे है तो पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके रख सकतें हैं।

कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंआधिकारिक वेबसाइट
  1. We are pleased to inform you that you have been shortlisted for the stage 2nd of agniveer 02/2023 under the Ncc category admit card download nahi ho raha h please reply

    Reply
  2. Result

    Reply
कमेन्ट करें