Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2023 Online Form : भारतीय नौसेना के द्वारा भारत मे डिफेंस सेक्टर में जानें का सपना देखने वाले तथा सरकारी नौकरी पाने की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर एसएसआर के कुल 1365 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस प्रमुख भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वे 29/05/2023 से नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए तालिका के माध्यम से शैक्षिक योग्यता, उम्र सीमा, और इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
इस भर्ती हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवार की जन्मतिथि 01/11/2002 से 30/04/2006 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
पद का नाम
पदों की संख्या
योग्यता
एसएसआर अग्निवीर
1365 पद
कक्षा 12वीं में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान में से किसी एक विषय के साथ उत्तीर्ण।
इसके अलावा अन्य पदों और उनके योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारियों के लिए पूरी अधिसूचना पढ़ें।
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2023 – शारिरिक मापदंड
वर्ग
पुरुष
महिला
लम्बाई
157 सेमी
152 सेमी
दौड़
1.6 किमी 06:30 मिनट में
1.6 किमी 08 मिनट में
उठक-बैठक
20 बार
15 बार
पुस-अप
12 बार
NA
बेंट नी सीट-अप
NA
10 बार
Indian Navy SSR 02/2023 Recruitment 2023 – अग्निवीर को मिलने वाली सुविधाएं
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय नौसेना में अग्निवीर 04 वर्ष के लिए कार्यरत रहेंगे।
04 वर्ष की सेवा के बाद अग्निवीरों को असम राइफल्स में 10% का आरक्षण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के द्वारा अग्निवीर को प्रदेश पुलिस भर्ती में महत्ता दी जाएगी।
सेवा के दौरान अग्निवीरों को LIC के द्वारा 48 लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा।
सेवा से निवृत्त होने के बाद अग्निवीर को “अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट” दिया जाएगा।
अग्निवीरों को एक साल में 30 दिनों की छुट्टी दी जाएगी लेकिन सिक लीव मेडिकल सलाह पर दी जाएगी।
04 वर्ष की सेवा के पूरा होने के बाद सैनिकों को कॉर्पस फंड के रूप में 5.02 लाख की धनराधि दी जाएगी।
सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त होने वाले अग्निवीर को 1 करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
1. Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2023 के लिए उम्मीदवार 29/05/2023 से 15/06/2023 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस भर्ती की अधिसूचना जरूर पढ़ें।
3. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
4. आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
5. फाइनल सबमिट किए गए ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें।