मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले MP TET सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे सही दिशा में और बेहतर रणनीति के साथ तैयारी कर सकें।
MP TET का संक्षिप्त विवरण
- संस्था का नाम: MP PEB ( मध्य प्रदेश व्यवसायिक शिक्षा बोर्ड)
- परीक्षा का नाम : Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test (MP TET)
- परीक्षा का स्तर : राज्यस्तरीय परीक्षा
- परीक्षा का मोड : ऑफलाइन
- परीक्षा का उद्देश्य : योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान करना
- आधिकारिक वेबसाइट : http://peb.mp.gov.in
MP TET परीक्षा का पैटर्न
- यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाती है।
- परीक्षा का मकसद प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) और कक्षा 9 से 10 स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता जांचना है।
- इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होते हैं, यानी हर सवाल के चार जवाब होते हैं, जिनमें से एक सही होता है।
- परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाते हैं, और हर सवाल 1 अंक का होता है, यानी कुल 150 अंक की परीक्षा होती है।
- इस परीक्षा में गलत उत्तर पर कोई नंबर नहीं कटता (Negative marking नहीं है)।
- कुल परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) होता है।
- प्रश्नपत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होती है।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 50% अंक लाने होते हैं।
- जबकि अन्य सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60% अंक जरूरी होते हैं।
नीचे तालिका के माध्यम से आप मध्यप्रदेश परीक्षा पैटर्न को और भी अच्छे से समझ सकते हैं-
MP Primary School TET Exam Pattern 2025 – कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए
| विषय | अधिकतम अंक |
|---|---|
| Language 1 (English/Hindi/Urdu/Sanskrit) | 30 |
| Language 2 (English/Hindi/Urdu/ Sanskrit) | 30 |
| Child Development and Pedagogy | 30 |
| Environmental Studies | 30 |
| Mathematics | 30 |
| Total Marks | 150 |
MP Middle School TET Exam Pattern 2025 – कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य हिंदी | 8 | 8 |
| सामान्य अंग्रेज़ी | 5 | 5 |
| सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं, तर्कशक्ति और गणितीय क्षमता | 7 | 7 |
| शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) | 10 | 10 |
| विषय से संबंधित प्रश्न (Subject Concerned) | 120 | 120 |
| कुल योग | 150 | 150 |
MP High School TET Exam Pattern 2025 – कक्षा 9 से 10 के शिक्षकों के लिए
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य हिंदी | 8 | 8 |
| सामान्य अंग्रेज़ी | 5 | 5 |
| सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं, तर्कशक्ति एवं गणितीय योग्यता | 7 | 7 |
| शिक्षाशास्त्र (शैक्षणिक ज्ञान) | 10 | 10 |
| विषय संबंधित प्रश्न (विषय वस्तु ज्ञान) | 120 | 120 |
| कुल | 150 | 150 |
इस परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy), गणित (Mathematics), वातावरण का अध्ययन (Environmental Studies), और हिंदी तथा अंग्रेजी से प्रश्न आते हैं। हिंदी और अंग्रेजी भाषा का पेपर अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होता है।
प्राथमिक विद्यालय TET पेपर (Paper 1) में प्रश्नों के स्तर
पेपर 1 में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार–
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) से जुड़े प्रश्न बच्चों (6 से 11 वर्ष आयु वर्ग) की शैक्षिक मनोविज्ञान और शिक्षण विधियों पर आधारित होते हैं।
- भाषा-द्वितीय (Language-II), भाषा-प्रथम से अलग होती है। अभ्यर्थी भाषा-द्वितीय के रूप में हिंदी / अंग्रेज़ी / उर्दू / संस्कृत में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
- गणित और पर्यावरण अध्ययन (EVS) से संबंधित प्रश्न, अभ्यर्थी की विषय पर पकड़, समस्या सुलझाने की क्षमता और शिक्षण दृष्टिकोण की समझ को परखने के लिए पूछे जाते हैं।
- सभी प्रश्न कक्षा 1 से 5 के पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं, लेकिन उनका स्तर हाई स्कूल (10वीं) के बराबर होता है।
MP TET Exam 2025 Date
| पाली | परीक्षा दिनांक | समय अवधि | समय |
|---|---|---|---|
| प्रथम पाली | 31-08-2025 | 2 घंटे | प्रातः 10:30 से 12:30 तक |
| द्वितीय पाली | 31-08-2025 | 2 घंटे | दोपहर 03:00 से 05:00 तक |
ऑनलाइन परीक्षा हेतु संभावित परीक्षा शहरों की सूची
- अनूपपुर
- भोपाल
- इंदौर
- जबलपुर
- खंडवा
- नीमच
- रतलाम
- रीवा
- सागर
- सतना
- सीधी
- उज्जैन