भारतीय सेना में जाना लगभग हर युवाओं का एक सपना होता है, तथा युवा वर्ग इसकी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत भी करता है, आपको बता दें कि भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य देश की सीमाओं के अंदर और बाहर दोनों खतरों से देश की रक्षा करना है। वे भारत की शांति और सीमा सुरक्षा बनाए रखने का समर्थन करते हैं।
आज इस लेख के जरिए हम आपको भारतीय सेना में रैंक के अनुसार मिलने वाली सैलरी / Indian Army Salary 2023 के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि आप अपनी Indian Army Salary Slip को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Army Salary 2023 क्या है?
भारतीय सेना में वेतनमान की बात करें तो यह 21,700 रुपये से लेकर 2,50,000 तक होता है और ग्रेड पे स्तर 3 से 18 तक होता है। सेना में वेतन और भत्ते रैंक के अनुसार तय किए जाते हैंज़ ऐसे में उम्मीदवार को रैंक और पदोन्नति के बारे में सभी जानकारी पता होनी चाहिए।
नीचे तालिका के माध्यम से हमने भारतीय सेना की रैंक अनुसार सैलरी की जानकारी दी है-
| रैंक / पद | पे स्केल | ग्रेड पे | आर्मी सर्विस पे | कुल सैलरी इनहैण्ड |
|---|---|---|---|---|
| सिपाही | 5200-20200 | 1800 | 2000 | 25,000 + 11% DA |
| लांस नायक | 5200-20200 | 2000 | 2000 | 30,000 + 11% DA |
| नायक | 5200-20200 | 2400 | 2000 | 35,000 + 11% DA |
| हवलदार | 5200-20200 | 2800 | 2000 | 40,000 + 11% DA |
| नायाब सूबेदार | 9300-34800 | 4200 | 2000 | 45,000 + 11% DA |
| सूबेदार | 9300-34800 | 4600 | 2000 | 50,000 + 11% DA |
| सूबेदार मेजर | 9300-34800 | 4800 | 2000 | 65,000 + 11% DA |
| लेफ्टिनेंट | 15600-39100 | 5400 | 6000 | 68,000 + 11% DA |
| कैप्टन | 15600-39100 | 6100 | 6000 | 75,000 + 11% DA |
| मेजर | 15600-39100 | 6600 | 6000 | 1,00,000 + 11% DA |
| लेफ्टिनेंट कर्नल | 37400-67000 | 8000 | 6000 | 1,12,000 + 11% DA |
| कर्नल | 37400-67000 | 8700 | 6000 | 1,30,000 + 11% DA |
| ब्रिगेडियर | 37400-67000 | 8900 | 6000 | – |
| मेजर जनरल | 37400-67000 | 10,000 | – | – |
| लेफ्टिनेंट जनरल | 37400-67000 | – | – | – |
भारतीय सेना के एक जवान को मूल वेतन के अलावा, उनकी जरूरतों और खर्च के लिए कई लाभ और भत्ते मिलते हैं। जिनका विवरण नीचे दिया गया है –
- परिवहन भत्ता – 3,600/- रुपए +DA – 7200/- रुपए +DA
- सैन्य सेवा वेतन – 15,500/- रुपये (लेफ्टिनेंट पोस्ट से ब्रिगेडियर तक)
- आतंकवाद विरोधी भत्ता – 6300/- रुपए
- वर्दी भत्ता- 20,000/- रुपए प्रति वर्ष
- फील्ड क्षेत्र भत्ते – 10,500/ – रुपए
- पैराशूट पे – 1200/- रुपए
- हाई एल्टीट्यूड भत्ता – 5300/- रुपए
- सियाचिन – 42,500/- रुपए प्रति माह
- विशेष बल – 9000/- रुपए प्रति माह
- फ्लाइंग पे – 25,000/- रुपए
- 20 दिन का आकस्मिक अवकाश
- 300 दिनों की जमा छुट्टी का पूरा वेतन
- 2 साल का अध्ययन
- आजीवन पेंशन
- महंगाई भत्ता, आदि।
Indian Army Salary Slip कैसे डाउनलोड करें?
Indian Army Salary Slip देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले Hamraaz पोर्टल पर जाएं, जिसका आधिकारिक लिंक https://hamraazmp8.gov.in/Default.aspx है।
- अब लॉगिन स्क्रीन खुलने के बाद, अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।
- सैलती स्लिप देखने के लिए कर्मचारी प्रोफ़ाइल विकल्प का चयन करें।
- वेतन पर्ची प्राप्त करने के लिए अपना महीना, वर्ष और कर्मचारी कोड दर्ज करें।
- इसके बाद अब, “इंडियन आर्मी सैलती स्लिप” विकल्प का चुनाव करें।
अब आपकी स्क्रीन पर, सैलरी स्लिप दिखाई देगी, इसे अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन में सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
Sir mujhe bhi ek army officer banna hai to uske liye kya kar sakti hu
Sir mujhe bhi ek army officer banna hai to uske liye kya kar sakti hu
Jai hind sir