Hamraaz Personal Login, May PaySlip, Hamraz App डाउनलोड करें

Hamraaz App Download: यह Android आधारित Hamraaz App विशेष रूप से भारतीय सेना के सैनिकों की सेवा के लिए सेना के सैनिकों (एडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8)) की तकनीकी टीम द्वारा उनकी सेवा के संचार के लिए तैयार किया गया है और उनके मोबाइल फोन पर सैलरी से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। इस ऐप का इस्तेमाल नागरिकों के लिए नहीं किया जा सकता है।

सेना का प्राथमिक उद्देश्य देश की सीमाओं के अंदर और बाहर दोनों खतरों से देश की रक्षा करना है। वे भारत की शांति और सीमा सुरक्षा बनाए रखते हैं। बलों का प्रबंधन और विभिन्न रैंकों के अनुसार वेतन का भुगतान रक्षा मंत्रालय और भारतीय केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। सैन्य सदस्यों को देय मासिक वेतन और भत्ते उनके खातों में जमा किए जाते हैं। इस एप की मदद से आप Hamraaz Payslip Personal Login, Hamraaz sign up आदि जैसे कार्य भी कर सकते हैं

Hamraaz

Hamraaz App का संक्षिप्त विवरण

एप का नामHamraaz Indian Army App
एप विकसित किया गयाएडजुटेंट जनरल्स ब्रांच (MP-8)) की तकनीकी टीम के द्वारा
Hamraaz App का लेटेस्ट वर्जन7.2
सिस्टम रिक्वायरमेंटNougat 7.0
लेख श्रेणीसरकारी योजना
आधिकारिक वेबसाइटhamraazmp8.gov.in

Hamraaz App / Hamraaz Web का उद्देश्य

भारतीय सेना के सैनिकों के लिए Hamraazmp8 नामक एक प्लेटफार्म बनाया गया है। इस प्लेटफार्म का उद्देश्य सेना के सैनिकों को अपनी नियुक्ति, उन्नति और यहां तक ​​कि भुगतान के बारे में जानकारी प्रदान करना है। वेबसाइट और एप्लिकेशन दोनों hamraazmp8.gov.in पर उपलब्ध हैं। यह एप किसी भी वेब स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, इसे सिर्फ Hamraazmp8.gov.in की मुख्य वेबसाइट से डाउनलोड डाउनलोड किया जा सकता है।

इस Hamraaz App या Hamraaz Web का उपयोग करके आपको लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए एक को पंजीकरण करना होगा, और इस तरह से आप हमराज़ ऐप और वेबसाइट के माध्यम से Indian Army PaySlip डाउनलोड कर सकते हैं, या hamraaz payslip login करके देख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इंडियन आर्मी द्वारा विकसित Armaan App भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Hamraaz App कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप हमराज एप्लिकेशन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  1. सबसे पहले तो आपको अपने मोबाइल में हमराज app की आधिकारिक वेबसाइट http://hamraazmp8.gov.in को ओपन करना होगा।
  2. फिर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे।
  3. उनमे से एक Bar code दिखाई देगा और दूसरी तरफ आपको Click here for download app का विकल्प दिखाई देगा।
Hamraaz App Download
Hamraaz App Download
  1. अगर आप Bar code की मदद से app को डाउनलोड करना चाहते हो तो आपको उस बार कोड को स्कैन करके Hamraaz App Download कर सकते हैं।
  2. उपरोक्त किसी भी एक विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आपको apps.mgov.gov.in के लिंक पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  3. यहां आपके सामने Hamraaz App आ जाएगा, यहां आप नीचे लॉगिन या कैप्चा को हल करके इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
Hamraaz App

नोट – इस एप को केवल भारतीय आर्मी के सैनिक ही डाउनलोड कर सकते हैं, यह एप सिविलियन के लिए नहीं है। भारतीय सैनिक इस एप की मदद से hamraaz payslip download कर सकते हैं।

Hamraaz April 2023 की Payslip Download कैसे करें?

Hamraaz App से अगर आप मार्च महीने की hamraaz payslip डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले Hamraaz app या Hamraaz Web खोलें और अपने account में login करके payslip के विकल्प पर पर क्लिक कर दें।
Hamraaz Payslip
  1. इसके बाद आपको उस मार्च 2023 महीने का चुनाव करना होगा जिसकी payslip आप download करना चाहते हैं, और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Hamraaz PaySlip Download
  1. अब आपकी hamraaz payslip PDF format में download हो जाएगी जिसे देखने के लिए आपको अपना payslip password डालना होगा। इसके अलावा यहाँ आपको Form 16 का भी विकल्प दिखेगा, Hamraaz Form 16 Download करने के लिए आप संबंधित साल का चुनाव करें और उसके बगल में मौजूद Download Form- 16 के विकल्प पर क्लिक कर दें.

Hamraaz Payslip Password आपके पैन कार्ड के पहले 4 अक्षर होते हैं, और उसके बाद आपकी डेट ऑफ़ एनरोलमेंट DDMMYY फॉर्मेट में होती है, उदाहरण के लिए मान लीजिए मेरे पैन कार्ड का नंबर KJSYD4376F है, और मेरी डेट ऑफ़ एनरोलमेंट 22/10/2021 है, तो मेरा पे-स्लिप पासवर्ड – KJSY22102021 होगा.

इस प्रकार आप Hamraaz app से अपने किसी भी महीने की Indian Army payslip download कर सकते हैं, या hamraaz payslip login करके देख सकते हैं।

Hamraaz Web पोर्टल पर Sign UP कैसे करें?

  1. सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट hamraazmp8.gov.in पर विजिट करें, वहां मेनू बार में Hamraaz Sign up विकल्प पर क्लिक करें।
Hamraaz App Sign UP
Hamraaz Web App
  1. इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा, जहां आपसे आपका पैन कार्ड डिटेल्स मांगा जाएगा, इसे भरकर सबमिट कर दें।
Hamraaz Sign UP
  1. इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आपसे आपका रेजिमेंट नंबर और अन्य चीजें मांगी जाएगी, आप इनकी मदद से अपना यूजरनेम और पासवर्ड बना सकते हैं।

इस तरह से आप हमराज़ app में signup कर सकते हैं, और उसके बाद Hamraaz App Login कर सकते हैं।

Hamraaz Login कैसे करें?

Hamraaz App Login दो प्रकार से किया जा सकता है, पहला Hamraaz Personal Login और दूसरा Hamraaz Admin Login दोनों प्रकार से लॉगिन की जानकारी निम्नलिखित है-

  1. सबसे पहले Hamraaz Web या एप पर विजिट करें वहां मेनू बार में Hamraaz App Login विकल्प पर क्लिक करें।
  2. अगर आप सैनिक है तो पर्सनल लॉगिन और आप एडमिन हैं तो एडमिन लॉगिन पर क्लिक करें।
Hamraaz login
hamraaz login
  1. इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा जिसमें आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से hamraaz personal login कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप Hamraaz App Password भूल गए हैं, तो आप मेनू बार में “Forget Password” विकल्प पर क्लिक करके इसे रिसेट कर सकते हैं।

Forgot Password Hamraaz
hamraaz login

Hamraaz App से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

हमराज़ ऐप क्या हैं?

Hamraaz App भारतीय सेना के जवानों के लिए बनाया गया एक पॉकेट एप है जिसकी मदद से सेना के जवान अपने डिपार्टमेंट संबंधित सभी कार्य जैसे सैलरी स्लिप आदि डाउनलोड कर सकते हैं।

हमराज़ ऐप को कौन प्रयोग कर सकता है?

इस ऐप का प्रयोग सिर्फ सेना के जवान ही कर सकते हैं। यह आम नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

Hamraaz Login / रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप Hamraaz web पोर्टल पर विजिट करके बड़ी ही आसानी से लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Hamraaz App में PaySlip कैसे देखें?

Hamraaz App में PaySlip देखने के लिए सबसे पहले आपको हमराज एप्लिकेशन में लॉगिन करना होगा, उसके बाद मेनू बार में PaySlip के विकल्प पर क्लिक करें, और अपने महीने और साल का चुनाव करके आप अपनी हमराज पेस्लिप देख सकते हैं।

Hamraaz Army payslip Password क्या है?

Hamraaz Army Payslip Password आपके पैन का पहला 4 अक्षर और आपका Enrolmemt डेट होता है।

उम्मीद है, सैनिक भाईयों को हमारे द्वारा दी गई हमराज़ एप्लिकेशन से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके इससे जुड़े कोई सवाल हों तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे जरूर पूछें।