Advertisements

EPFO SSA Selection Process 2026

EPFO SSA में चयन पाने के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि चयन प्रक्रिया कैसे काम करती है। जब अभ्यर्थियों को पूरी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी होती है, तब तैयारी अधिक प्रभावी, लक्ष्य-आधारित और सफलता-केन्द्रित हो जाती है। EPFO SSA Selection Process उम्मीदवारों की योग्यता, समझ, भाषा कौशल और कंप्यूटर ज्ञान को चरणबद्ध तरीके से परखने के लिए तैयार की गई है, ताकि संगठन सिर्फ सबसे सक्षम उम्मीदवारों का चयन कर सके।

नीचे दिया गया चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण आपको यह समझने में मदद करेगा कि परीक्षा में किन चरणों से गुजरना होगा, किस तरह की तैयारी ज़रूरी है और अंतिम चयन कैसे तय होता है। यदि आप EPFO SSA बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस Selection Process को अच्छी तरह समझना आपकी सफलता का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

ईपीएफओ एसएसए भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामईपीएफओ एसएसए भर्ती
भर्ती बोर्ड का नामनेशनल टेस्टिंग एजेंसी और एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO)
पद का नामस्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) और सोशल सिक्युरिटी असिस्टेंट (SSA)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीसिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.epfindia.gov.in

EPFO SSA Selection Process: चरणबद्ध प्रक्रिया

EPFO SSA भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल चार मुख्य चरणों में किया जाता है। प्रत्येक चरण अलग–अलग कौशल और योग्यता की जाँच करता है। पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:

1️⃣ ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam – Single Stage)

सबसे पहले उम्मीदवारों को एक एकल चरण की ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होती है जिसमें विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के अंकों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया तय होती है।

2️⃣ कौशल परीक्षा / कंप्यूटर डेटा एंट्री टेस्ट (Skill Test / Computer Data Entry Test)

ऑनलाइन परीक्षा में qualified उम्मीदवारों को टाइपिंग/डेटा एंट्री कौशल परीक्षा देनी होती है। यह परीक्षा उम्मीदवार की टाइपिंग गति और सटीकता की जाँच करती है। यह परीक्षण आमतौर पर qualifying nature का होता है।

3️⃣ दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

Skill Test पास करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज़ों का सत्यापन करवाना होता है। इस चरण में उम्मीदवार की सभी जानकारी की पुष्टि की जाती है।

4️⃣ अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। Skill Test qualifying होता है, इसलिए अंतिम मेरिट में इसके अंक नहीं जुड़ते।

EPFO SSA की चयन प्रक्रिया क्या है?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के द्वारा सोशल सुरक्षा सहायक (SSA) और स्टेनोग्राफर के पद के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवार को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा, जिसमें की पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा और दूसरे चरण में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का आयोजन तथा अंत में दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया का आयोजन आयोग द्वारा पूरा होने के बाद चयन किया जाएगा।

EPFO SSA & Stenographer लिखित परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा और एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) में सोशल सिक्युरिटी असिस्टेंट (SSA) तथा स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) की परीक्षा में उम्मीदवार को कुल 150 प्रश्न 600 नम्बर के पूछे जाएंगे, यानी एक प्रश्न के चार अंकों का होगा तथा गलत उत्तर होने पर आयोग द्वारा एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे, इस परीक्षा में मुख्य रूप से गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और अंग्रेजी विषय के प्रश्न सम्मलित होंगे जिसमें गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के 30- 30 प्रश्न और अंग्रेजी के 50 एवं कंप्यूटर के 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही इसकी समय अवधि आयोग द्वारा 150 मिनट (2.5 घंटा) तय की गयी है।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
सामान्य गणित 30120
सामान्य ज्ञान 30120
रीजनिंग (तर्कशक्ति ) 30120
अंग्रेजी 50200
कंप्यूटर 1040
कुल150600150 मिनट (2.5 घंटा)

EPFO SSA & Stenographer के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट कितना है?

लिखित परीक्षा के बाद आपको कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट से गुजरना पड़ता है, उम्मीदवार को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत पैराग्राफ को टाइप करना होता है, जिसके लिए अलग–अलग मानक का निर्धारण किया गया है, जैसे की हिंदी के लिए 30 शब्द प्रति मिनट व अंग्रेजी के लिए 35 शब्द प्रति मिनट टाइप करना होगा तथा इस परीक्षा की गणना सही शब्दों के प्रतिशत के रूप में की जाती जाएगी, इसके पश्चात अंत में आयोग की तरफ से कट- ऑफ जारी की जाती है, जिसको पास करने वाले उम्मीदवार को स्किल टेस्ट में पास माना जाता है।

EPFO SSA Document Verification: आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची

EPFO SSA चयन प्रक्रिया के दौरान Document Verification एक महत्वपूर्ण चरण होता है। इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान और श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होते हैं। आम तौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ मांगे जाते हैं:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पैन कार्ड या कोई अन्य वैध सरकारी ID
  • SC/ST/OBC/EWS Category Certificate
  • प्रमाण पत्र सरकार द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में होना चाहिए
  • राज्य द्वारा जारी वैध निवास प्रमाण पत्र
  • कोई भी अन्य दस्तावेज़ जो EPFO नोटिफिकेशन में निर्दिष्ट किए गए हों

संबंधित लेख

1.ईपीएफओ सुरक्षा सहायक भर्ती
2.EPFO SSA Exam Pattern
3.EPFO SSA Syllabus In Hindi
4.EPFO Stenographer & SSA Admit Card
5NTA EPFO SSA उत्तर कुंजी
6NTA EPFO Stenographer Result

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

इस परीक्षा में अधिकतम कितने अंक होते हैं?

इस परीक्षा का पूर्णाक 600 नंबर का होता है।

ईपीएफ़ओ एसएसए चयन प्रक्रिया क्या है?

ईपीएफ़ओ एसएसए में चयनित होने के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा पास करनी होगी उसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होगा और फिर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और अंत में फ़ाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Advertisements