Advertisements

EPFO SSA Exam Pattern 2026

EPFO SSA परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है। EPFO SSA Exam Pattern 2026 आपको यह समझने में मदद करता है कि परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, किन विषयों पर अधिक फोकस करना है और कितना समय किस सेक्शन में देना चाहिए। एक स्पष्ट Exam Pattern आपकी तैयारी को तेज़, सही दिशा में और स्कोर बढ़ाने में मदद करता है।

EPFO SSA Exam Pattern इस तरह बनाया गया है कि यह उम्मीदवार की लॉजिकल सोच, गणितीय क्षमता, अंग्रेज़ी ज्ञान और कंप्यूटर स्किल्स का पूरा मूल्यांकन कर सके। नीचे दिया गया EPFO SSA Exam Pattern आपको परीक्षा की सही संरचना समझने में मदद करेगा और आपकी तैयारी को और मजबूत बनाएगा।

Advertisements

EPFO SSA भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण

भर्ती का नामईपीएफओ एसएसए भर्ती
भर्ती बोर्ड का नामनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एवं एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO)
पद का नामसोशल सिक्युरिटी असिस्टेंट (SSA)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीGovernment Exam Syllabus
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.epfindia.gov.in

EPFO SSA Exam Pattern क्या है?

जिन उम्मीदवारों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के लिए आवेदन किया है या करने वालें हैं, उन्हें इस भर्ती के परीक्षा पैटर्न के बारे में अच्छे से पता होना आवश्यक है, इसीलिए मैं आपको नीचे इसके बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा –

  1. इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट ( CBT) द्वारा कराया जाएगा।
  2. प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के होगे।
  3. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। एक प्रश्न गलत होने पर 1/4 अंक काट लिया जाएगा।
  4. इस भर्ती परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जोकि पूरे 600 अंको का होगा।
  5. इसकी परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड के 30 प्रश्न 120 अंकों के लिए, जनरल नालेज के भी 30 प्रश्न 120 अंक, वहीं क्वांटिटिव एबिलिटी से भी 30 प्रश्न 120 अंकों के पूछें जाएंगे।
  6. वहीं अंग्रेजी की बात करें तो इससे 50 प्रश्न 200 अंकों के लिए तथा कम्प्यूटर से 10 प्रश्न 40 अंकों के लिए पीछे जाएंगे।
  7. इस परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
  8. इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
General Aptitude30120
General
Knowledge/ General Awareness
30120
Quantitative Ability30120
General English with “Comprehension”50200
Computer
Literacy
1040
कुल150600

EPFO SSA Typing Skill Test / Computer Skill Test

EPFO SSA भर्ती प्रक्रिया में Typing Skill Test एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवार की टाइपिंग क्षमता और कंप्यूटर कौशल का मूल्यांकन करना है।

लिखित परीक्षा में पास होने के उपरांत उम्मीदवारों को कम्प्यूटर स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, इस टेस्ट में उम्मीदवारों का कम्प्यूटर डेटा एंट्री पद के लिए टाइपिंग स्पीड टेस्ट होगा,इस परीक्षा में उम्मीदवार का अंग्रेजी में 35 वर्ड्स प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए, वही हिंदी में 30 वर्ड प्रति मिनट की स्पीड आवश्यक है। जिसमे अंग्रेजी के 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड का मतलब 10,500 (KDPH) यानी की इंप्रेशन प्रति घंटा एवं हिंदी के 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड का मतलब 9,000(KDPH) की इंप्रेशन प्रति घंटा होना चाहिए।

  • English Typing Speed: उम्मीदवार को कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट (wpm) की गति से टाइप करना आवश्यक है।
  • Hindi Typing Speed: यदि परीक्षा में हिंदी टाइपिंग शामिल है, तो कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट (wpm) की गति आवश्यक होती है।
  • Test Mode: यह टेस्ट कंप्यूटर पर आधारित होता है और स्क्रीन पर दिए गए टेक्स्ट को सही ढंग से टाइप करना होता है।
  • Qualifying Nature: यह टेस्ट qualifying nature का होता है, यानी इसे पास करना अनिवार्य है, लेकिन इसके अंक अंतिम मेरिट में जोड़ें नहीं जाते।
  • Accuracy Requirement: टाइपिंग के दौरान गलतियों की संख्या कम से कम होनी चाहिए, क्योंकि अति अधिक गलती होने पर टेस्ट फेल माना जा सकता है।

ध्यान दें कि Typing Skill Test को पास करना EPFO SSA में अंतिम चयन के लिए जरूरी है, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित अभ्यास और कंप्यूटर कौशल सुधारने की सलाह दी जाती है।

EPFO SSA Syllabus (Short Overview)

EPFO SSA परीक्षा में सफलता पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि किन विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। पूरा सिलेबस लंबा होने के कारण इसे अलग पोस्ट में विस्तार से बताया जा सकता है, लेकिन यहाँ एक संक्षिप्त और महत्वपूर्ण overview दिया गया है:

  1. General Aptitude – लॉजिकल रीजनिंग, एनालॉजी, श्रेणीकरण, सीरीज, दिशा-निर्देशन, पज़ल्स आदि।
  2. General Knowledge / General Awareness – समसामयिकी, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, सरकारी योजनाएँ, सामान्य विज्ञान, पुरस्कार और खेल।
  3. Quantitative Aptitude – अंकगणितीय समस्याएँ, प्रतिशत, औसत, समय और कार्य, अनुपात, डेटा इंटरप्रिटेशन, सरल और मिश्रित गणित।
  4. English Language with Comprehension – रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज़ टेस्ट, वाक्य सुधार, व्याकरण, शब्दावली।
  5. Computer Knowledge – कंप्यूटर के मूल तत्व, MS Office, इंटरनेट और नेटवर्किंग, टाइपिंग, शॉर्टकट कीज़ और सुरक्षा संबंधी बुनियादी जानकारी।

कुछ महत्वपूर्ण लेख

1EPFO SSA Syllabus In Hindi
2EPFO SSA Recruitment
3.EPFO SSA Selection Process
4.EPFO Stenographer & SSA Admit Card
5NTA EPFO SSA Answer Key
Advertisements
कमेन्ट करें